⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

आसमान गिरा Class 4 Summary Explanation in Hindi Chapter 5 - #NCSOLVE 📚

0

Teachers often provide Class 4 Hindi Notes Veena Chapter 5 आसमान गिरा Summary in Hindi Explanation to simplify complex chapters.

आसमान गिरा Class 4 Summary in Hindi

आसमान गिरा Class 4 Hindi Summary

आसमान गिरा का सारांश – आसमान गिरा Class 4 Summary in Hindi

‘आसमान गिरा’ कहानी एक खरगोश की है, जो एक पेड़ के नीचे सो रहा था। अचानक कुछ गिरने की जोर की आवाज़ सुनकर उसे लगता है कि आसमान गिर रहा है। वह डरकर भागने लगता है। रास्ते में उसे एक-एक करके लोमड़ी, भालू व हाथी मिलते हैं। वह सबको आसमान गिरने की बात बताता है। उसके पीछे बिना विचारे सभी जानवर भागने लगते हैं।

आसमान गिरा Class 4 Summary Explanation in Hindi Chapter 5 1

उनको भागते देखकर शेर उसका कारण पूछता है। सभी शेर को आसमान गिरने की बात बताते हैं। शेर इस पर विचार करके उस स्थान पर चलने की बात करता है। सभी उस पेड़ के पास जाते हैं, जहाँ खरगोश को आसमान गिरने की आवाज़ आई थी। वहाँ सब एक बड़ा सा फल गिरा हुआ देखते हैं। सभी उसे देखकर हँसने लगते हैं। सबको आसमान गिरने की सच्चाई समझ में आ जाती है। अतः किसी भी बात पर विश्वास करने से पूर्व उसकी सच्चाई का पता लगाना बहुत आवश्यक है।

आसमान गिरा शब्दार्थ

धम्म ! – किसी वस्तु के गिरने पर होने वाली आवाज़,
आसमान – आकाश,
ठहरो – रुको।

Class 4 Hindi Chapter 5 Summary आसमान गिरा

एक खरगोश था। वह पेड़ के नीचे सो रहा था। अचानक जोर की आवाज हुई – धम्म ! खरगोश चौंककर उठ गया। वह बोला, “अरे! क्या गिरा?”

खरगोश ने इधर-उधर देखा। उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। उसे लगा आसमान गिर रहा है। खरगोश डर गया और भागने लगा।
भागते-भागते उसे एक लोमड़ी मिली। उसने पूछा, “खरगोश भाई, कहाँ भागे जा रहे हो? जरा सुनो तो।” खरगोश भाग-भाग बोला, “आसमान गिर रहा है, भागो! भागो! जल्दी भागो!”

आसमान गिरा Class 4 Summary Explanation in Hindi Chapter 5 2

लोमड़ी भी भागने लगी। आगे जाकर उन्हें एक भालू मिला। भालू बोला, “ठहरो, ठहरो! कहाँ भागे जा रहे हो?” खरगोश और लोमड़ी बोले, “भागो! तुम भी भागो। आसमान गिर रहा है!” भालू भी उनके साथ भागने लगा। खरगोश, लोमड़ी और भालू भागते-भागते एक हाथी के पास से निकले। हाथी बोला, “अरे! सब क्यों भागे जा रहे हो? ठहरो, कुछ बताओ तो ।”

आसमान गिरा Class 4 Summary Explanation in Hindi Chapter 5 3

भालू बोला, “आसमान गिर रहा है, तुम भी भागो ।” हाथी भी भागने लगा। सब भाग रहे थे – आगे-आगे खरगोश, उसके पीछे लोमड़ी, उसके पीछे भालू और सबसे पीछे हाथी। भागते-भागते उन्हें शेर मिला। उसने पूछा, “तुम सब क्यों भागे जा रहे हो?”

हाथी बोला, “आसमान गिर रहा है। तुम भी भागो!” शेर ने दहाड़कर कहा, “आसमान गिर रहा है ! कहाँ गिर रहा है? रुको।” यह सुनकर सभी जानवर रुक गए। शेर ने पूछा, “किसने कहा आसमान गिर रहा है?”

हाथी बोला, “भालू ने कहा।” भालू बोला, “मुझसे तो लोमड़ी ने कहा।”

आसमान गिरा Class 4 Summary Explanation in Hindi Chapter 5 4

लोमड़ी बोली, “मुझसे तो खरगोश ने कहा…. सबसे पहले इसी ने कहा था । ” खरगोश चुप रहा। शेर बोला, “कहो खरगोश ! कहाँ गिर रहा है आसमान ?” खरगोश ने कहा, “मैं पेड़ के नीचे सो रहा था । वहीं धम्म से आसमान गिरा।” शेर ने कहा, “चलो, चलकर देखें।”

वे सब उस पेड़ के नीचे गए। सबने पेड़ के नीचे देखा । वहाँ एक बड़ा-सा फल गिरा पड़ा था। तभी वैसा ही एक और फल गिरा – धम्म! खरगोश चौंक गया। शेर बोला, “तो यही तुम्हारा आसमान था। लो फिर आसमान गिरा। भागो!” और सभी हँसने लगे।

The post आसमान गिरा Class 4 Summary Explanation in Hindi Chapter 5 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)