With regular practice using our Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Chapter 1 माँ, कह एक कहानी कविता Worksheet with Answers, students perform better.
Class 7 Hindi Chapter 1 Worksheet माँ, कह एक कहानी कविता
Class 7 Hindi माँ, कह एक कहानी Worksheet
माँ, कह एक कहानी Worksheet – माँ, कह एक कहानी Class 7 Hindi Worksheet
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) राहुल अपनी माँ से किसकी कहानी सुनाने को कहता है ?
(i) राजा की
(ii) रानी की
(iii) राजा या रानी की
(iv) परियों की
उत्तर :
(iii) राजा या रानी की
(ख) राहुल के पिता (तात) सुबह कहाँ भ्रमण कर रहे थे ?
(i) महल में
(ii) उपवन में
(iii) नदी किनारे
(iv) खेत में
उत्तर :
(ii) उपवन में
(ग) हंस किससे घायल हुआ था ?
(i) पत्थर से
(ii) तलवार से
(iii) खर – शर (तीर) से
(iv) जाल से
उत्तर :
(iii) खर – शर (तीर) से
![]()
(घ) घायल हंस को किसने उठाया?
(i) आखेटक ने
(ii) राहुल ने
(iii) माँ यशोधरा ने
(iv) तात (सिद्धार्थ) ने
उत्तर :
(iv) तात (सिद्धार्थ) ने
(ङ) अंत में राहुल के अनुसार न्याय किसका पक्ष लेता है?
(i) भक्षक का
(ii) रक्षक का
(iii) राजा का
(iv) किसी का नहीं
उत्तर :
(ii) रक्षक का
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) राहुल की माँ का क्या नाम है ?
____________________________
(ख) उपवन में सुबह कैसा वातावरण था ?
____________________________
(ग) आखेटक ने हंस को घायल करने के बाद क्या माँगा ?
____________________________
(घ) विवाद किनके बीच हुआ?
____________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) माँ ने राहुल को ‘हठी मानधन’ क्यों कहा?
____________________________
(ख) आखेटक स्वयं को ‘लक्ष्य – सिद्धि का मानी’ क्यों समझ रहा था ?
____________________________
(ग) कहानी न्यायालय तक क्यों पहुँची ?
____________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कविता के अंत में राहुल ने न्याय के विषय में क्या निर्णय दिया और क्यों ?
____________________________
(ख) माँ ने कहानी का अंत राहुल से क्यों करवाना चाहा ?
____________________________
निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
काव्यांश 1
” वर्ण वर्ण के फूल खिले थे,
झलमल कर हिम – बिंदु झिले थे,
हलके झोंके हिले – मिले थे,
लहराता था पानी । ”
” लहराता था पानी ?
हाँ, हाँ, यही कहानी ।”
(क) ‘झलमल’ और ‘हिले – मिले’ शब्दों का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?
_______________________________________
(ख) ‘लहराता था पानी’ का क्या प्रतीकात्मक अर्थ हो सकता है ?
_______________________________________
(ग) इस काव्य में ‘हिम – बिंदु’ प्रकृति की कौन-सी विशेषता को दर्शाता है ?
_______________________________________
(घ) उपवन में कैसे फूल खिले थे? सही विकल्प को चुनिए ।
(i) एक ही रंग के
(ii) वर्ण-वर्ण के (रंग-बिरंगे)
(iii) मुरझाए हुए
(iv) केवल सफ़ेद
उत्तर :
(ii) वर्ण-वर्ण के (रंग-बिरंगे)
(ङ) काव्यांश में वर्णित प्राकृतिक तत्त्वों का मिलान करें ।
| (अ) फूल | (i) लहराता था |
| (ब) हिम-बिंदु | (ii) हिले – मिले थे |
| (स) झोंके | (iii) वर्ण-वर्ण के |
| (द) पानी | (iv) झलमल कर झिले थे |
कूट
(i) अ-iii, ब-iv, स-ii, द-i
(ii) अ-i, ब-ii, स-iii, iv
(iii) अ-iv, ब-iii, स-i, द-ii
(iv) अ-ii, ब-i, स-iv, द-iii
उत्तर :
(i) अ-iii, ब-iv, स-ii, द-i
काव्यांश 2
“हुआ विवाद सदय – निर्दय में,
उभय आग्रही थे स्वविषय में,
गई बात तब न्यायालय में,
सुनी सभी ने जानी।”
“सुनी सभी ने जानी ?
व्यापक हुई कहानी । ”
(क) ‘उभय आग्रही थे स्वविषय में पंक्ति का क्या अर्थ है ?
_______________________________________
(ख) काव्य में किस प्रकार का विवाद दिखाया गया है ?
_______________________________________
(ग) ‘व्यापक हुई कहानी’ का क्या आशय है?
_______________________________________
(घ) विवाद किनके बीच हुआ?
(i) राजा और रानी में
(ii) माँ और बेटे में
(iii) सदय और निर्दय में
(iv) राहुल और आखेटक में
उत्तर :
(iii) सदय और निर्दय में
(ङ) नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘सदय’ शब्द का विलोम क्या है ?
(i) करुणामय
(ii) दयालु
(iii) निर्दय
(iv) सहानुभूतिपूर्ण
उत्तर :
(iii) निर्दय
![]()
बॉक्स में दिए गए शब्दों की सहायता से काव्य पंक्तियाँ पूर्ण कीजिए ।
| रानी, नानी, कहानी, बेटी |
(क) माँ, कह एक ________ ।
(ख) बेटा, समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी ________?
(ग) कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की ________ ।
(घ) राजा था या ________ ।
उत्तर :
(क) कहानी
(ख) नानी
(ग) बेटी
(घ) रानी
नीचे दिए गए वाक्यों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) राहुल अपनी नानी से कहानी सुन रहा था ।
उत्तर :
✗
(ख) उपवन में केवल एक ही प्रकार के फूल खिले थे।
उत्तर :
✗
(ग) हंस तीर लगने से घायल हुआ था।
उत्तर :
✓
(घ) सिद्धार्थ ने घायल हंस आखेटक को दे दिया था।
उत्तर :
✗
(ङ) न्याय के लिए बात न्यायालय में पहुँची थी।
उत्तर :
✓
भाषा आधारित प्रश्न
(क) बॉक्स में दिए गए शब्दों का लिंग के आधार पर विभाजन कीजिए ।
| माँ, बेटा, कहानी, नानी, चेटी, राजा, रानी, उपवन, फूल, पानी, हंस, पक्षी, न्यायालय, दया |

उत्तर :
स्त्रीलिंग माँ, कहानी, नानी, चेटी, रानी, दया
पुल्लिंग बेटा, राजा, उपवन, फूल, पानी, हंस, पक्षी, न्यायालय
(ख) नीचे दिए गए शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए ।
(i) भ्रमण ________
(ii) न्यायालय ________
(iii) निर्दय ________
(iv) विवाद ________
उत्तर :
(i) भृ + र् + अ + म् + अ + ण् + अ
(ii) न् +य् + आ + य् + आ + ल् + अ + य् + अ
(iii) न् + इ + र् + द् + अ + य् + अ
(iv) व + इ + व् + आ + द् + अ
आशय स्पष्ट कीजिए
(क) रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी !
_______________________________________
(ख) हुई पक्ष की हानी !
_______________________________________
कल्पना कीजिए
(क) कल्पना कीजिए कि यदि आखेटक की जगह आप होते और हंस को घायल कर देते, लेकिन तभी सिद्धार्थ आपको मिलते, तो आप क्या करते और क्यों ?
________________________________________
(ख) कल्पना कीजिए कि न्यायालय में सिद्धार्थ और आखेटक ने अपने-अपने पक्ष में क्या तर्क दिए होंगे ?
________________________________________
![]()
रचनात्मक प्रश्न
(क) यदि आपको घायल हंस की देखभाल करने का अवसर मिलता, तो आप उसकी देखभाल कैसे करते ? अपने शब्दों में लिखिए।
_______________________________________
The post माँ, कह एक कहानी Class 7 Worksheet with Answers Hindi Chapter 1 appeared first on Learn CBSE.
📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍
Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions
Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.
Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.
🔎 Why Choose NCsolve?
At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:
- ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
- ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
- ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
- ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
- ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
- ✅ Support for students worldwide with multi-language content.
🌐 Explore Our Websites:
🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com
📲 Connect With Us:
👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com
😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️
🌎 YOU'RE BEST 🏆