Teachers encourage the use of Class 8 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 1 स्वदेश Extra Questions and Answers for better language learning.
Class 8 Hindi स्वदेश Extra Question Answer
Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer स्वदेश
NCERT Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता के कवि का नाम क्या है?
उत्तर:
गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ ।
प्रश्न 2.
कवि ने किस हृदय को पत्थर कहा है?
उत्तर:
जिस हृदय में स्वदेश के प्रति प्रेम नहीं होता, कवि ने उस हृदय को पत्थर कहा है ।
प्रश्न 3.
‘रस-धार’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
हृदय में देश के प्रति भावना या संवेदना की बहती धारा को रस – धार कहा गया है।
प्रश्न 4.
‘स्वदेश’ का अर्थ क्या है?
उत्तर:
अपना देश अर्थात मातृभूमि ।
प्रश्न 5.
‘परवाना’ किसे कहा गया है?
उत्तर:
वह जो देश के लिए बलिदान देता है।
![]()
प्रश्न 6.
‘काल – दीप’ किसका प्रतीक है?
उत्तर:
मृत्यु या अंत का प्रतीक ।
प्रश्न 7.
कवि ने किसके लिए ‘तोप और तलवार’ शब्दों का प्रयोग किया है?
उत्तर:
कवि ने ‘तोप और तलवार’ शब्दों का प्रयोग देश की रक्षा के प्रतीक रूप में किया है अर्थात शक्ति, साहस और उत्सर्ग की भावना ।
प्रश्न 8.
‘संसार – संग’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
समाज के साथ जुड़ाव संसार में वर्तमान को अपनाना।
प्रश्न 9.
‘खजाने खोलने’ का अर्थ क्या है?
उत्तर:
देश की समृद्धि और सांस्कृतिक रूपी धरोहर ।
प्रश्न 10.
नवरत्न किसका संकेत है?
उत्तर:
‘नवरत्न’ अद्भुत ज्ञान, प्रतिभाओं एवं उपलब्धियों का प्रतीक है।
प्रश्न 11.
कवि के अनुसार किसके पास कुछ सार नहीं होता?
उत्तर:
जो स्वदेश से प्रेम नहीं करता उसके पास जीवन का कुछ सार नहीं होता ।
प्रश्न 12.
‘दाना-पानी’ किसका प्रतीक है?
उत्तर:
‘दाना-पानी’ जीवन निर्वाह के साधनों का प्रतीक है।
प्रश्न 13.
‘ज्ञानी’ शब्द का अर्थ बताइए।
उत्तर:
विद्वान व्यक्ति ।
प्रश्न 14.
‘दीवानी’ शब्द का भावार्थ क्या है?
उत्तर:
जो मनुष्य अपने देश से अत्यधिक प्रेम करता हो, हरदम उसके प्रति आकर्षित होता हो ।
प्रश्न 15.
‘जान एक दिन जाने को’ से कवि का क्या संकेत है?
उत्तर:
जीवन नश्वर है, मृत्यु निश्चित है।
प्रश्न 16.
स्वदेश कविता के कवि का नाम लिखिए।
उत्तर :
स्वदेश कविता के कवि का नाम गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ है।
प्रश्न 17.
कौन-कौन देश प्रेमी की श्रेणी में आएगा?
उत्तर :
देश प्रेमी की श्रेणी में वह व्यक्ति आएगा, जिसके हृदय में स्वदेश के प्रति गहरा प्रेम, ओश, त्याग और सेवा की भावना हो।
![]()
प्रश्न 18.
कवि के अनुसार, स्वदेश का प्यार न होना किसका संकेत है?
उत्तर :
कवि के अनुसार, स्वदेश का प्यार न होना यह संकेत करता है कि वह हृदय भावनाविहीन, निष्ठाहीन और निस्सार है।
प्रश्न 19.
कवि ने किन कायों को जीवन का सार बताया है?
उत्तर :
कवि ने देशग्रेम, साहस और सक्रियता से जुड़ा जीवन को सार्थक बताया है।
प्रश्न 20.
‘है जान एक दिन जाने को’ – इस पंक्ति का भाव क्या है?
उत्तर :
जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए जीवन रहते देश के लिए कुछ करना चाहिए।
स्वदेश Class 8 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता के अनुसार ऐसा हृदय पत्थर समान क्यों है जिसमें स्वदेश प्रेम नहीं है?
उत्तर:
जिस हृदय में स्वदेश प्रेम की भावना नहीं होती, उसमें देश के लिए समर्पण का कोई भाव नहीं होता, इसलिए कवि उसे पत्थर कहता है ।
प्रश्न 2.
कवि ने साहस को क्यों आवश्यक बताया है?
उत्तर:
कवि ने साहस को जीवन में आवश्यक माना है क्योंकि बिना साहस के व्यक्ति समाज या देश के लिए कोई कार्य नहीं कर सकता। साहस के बिना जीवन में किसी प्रकार की भी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती।
प्रश्न 3.
कविता में ‘मिट्टी’ का क्या महत्व बताया गया है?
उत्तर:
मिट्टी वही है जिसमें हम जन्मे, पले-बढ़े, जिससे भोजन और जीवन प्राप्त हुआ । यह हमारी मातृभूमि है, जिसके प्रति प्रेम और कर्तव्य भाव होना चाहिए ।
प्रश्न 4.
कवि ने किस प्रकार कहा है कि जीवन में देश- प्रेम आवश्यक है?
उत्तर:
कवि कहते हैं कि जो व्यक्ति देश के लिए नहीं जिया, उसके जीवन का कोई मूल्य नहीं है। देश-प्रेम से ही जीवन सार्थक होता है।
प्रश्न 5.
‘सब कुछ है अपने हाथों में’ – इस पंक्ति का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
यह पंक्ति आत्मविश्वास और कर्म के प्रति प्रेरित करती है कि हम अपनी शक्ति और प्रयास से देश की रक्षा और उन्नति कर सकते हैं।
प्रश्न 6.
कवि के अनुसार स्वदेश के प्रति प्रेम न रखने वाला व्यक्ति कैसा है ?
उत्तर:
ऐसा व्यक्ति केवल भूमि पर बोझ है, क्योंकि उसमें न भावना है, न योगदान की इच्छा । वह समाज और देश के लिए व्यर्थ है।
प्रश्न 7.
कविता में ‘ज्ञानी’ और ‘राजा-रानी’ का उल्लेख किस संदर्भ में किया गया है?
उत्तर:
कविता में ‘ज्ञानी’ शब्द का प्रयोग विद्वानों के लिए किया है और ‘राजा-रानी’ का अर्थ यह है कि इस देश पर सभी का समान अधिकार है।
प्रश्न 8.
‘काल – दीप’ और ‘परवाने’ किस बात का प्रतीक हैं?
उत्तर:
‘काल – दीप’ मृत्यु और ‘परवाने’ बलिदान करने वाले व्यक्ति के प्रतीक हैं जो देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं।
प्रश्न 9.
कविता में ‘रस-धार’ का प्रयोग किसलिए किया गया है?
उत्तर:
‘रस – धार’ का प्रयोग उस हृदय के लिए किया गया है जिसमें भावनाएँ बहती हों – यानी सजीव, संवेदनशील हृदय।
प्रश्न 10.
‘क्या तोप नहीं तलवार नहीं’ – से क्या संकेत मिलता है?
उत्तर:
यह पंक्ति देश की शक्ति, आत्मबल और संघर्ष क्षमता को दर्शाती है । कवि बताता है कि हममें साहस और साधन दोनों हैं।
![]()
प्रश्न 11.
कविता ‘स्वदेश’ में साहस का क्या महत्त्व बताया गया है?
उत्तर :
कवि के अनुसार साहस वह शक्ति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में आगे बड़ने की प्रेरणा देता है। जिसने साहस को त्याग दिया, वह जीवन संघर्ष में कभी पार नहीं पा सकता। बिना साहस के देशसेवा और आत्मबल की भावना असंभव है।
प्रश्न 12.
कविता में ‘पत्थर’ प्रतीक का प्रयोग क्यों किया गया है?
उत्तर :
पत्थर अत्यंत कठोर होता है, उसमें कोई भावना नहीं होती। इसलिए कविता में संवेदनहीन लोगों के लिए पत्थर शब्द का प्रयोग किया गया है। ऐसा व्यक्ति समाज और देशे के लिए उपयोगी नहीं होता। यह प्रतीक हदयहीनता और निष्ठा की कमी को दर्शाता है।
प्रश्न 13.
‘हम हैं जिसके राजा-रार्नी’ – इस पंक्ति से क्या भाव प्रकट होता है?
उत्तर :
यह पंक्ति देश के प्रति गौरव और आत्म-सम्मान की भावना को प्रकट करती है। इसमें देश को हमारा अपना साम्राज्य बताया गया है। यह पंक्ति स्वदेश के प्रति अपनापन और अधिकार की भावना जगाती है।
प्रश्न 14.
कविता में ‘काल-दीप’ का क्या संकेत है?
उत्तर :
‘काल-दीप’ जीवन की क्षणभंगुरता और मृत्यु की निश्चितता का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन मृत्यु का सामना करना है। इसलिए जीवन रहते देश के लिए कुछ करना आवश्यक है।
प्रश्न 15.
जो संसार के साथ नहीं चलता, उसका क्या होता है?
उत्तर :
कविता के अनुसार, जो व्यक्ति समय और समाज के साथ नहीं चलता, वह पिछड जाता है। वह स्वयं को संसार से काट लेता है और विकास से बचित रह जाता है। ऐसे जीवन का कोई मूल्य या योगदान नहीं होता।
स्वदेश Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता ‘स्वदेश’ में कवि ने स्वदेश प्रेम को सर्वोपरि क्यों माना है?
उत्तर:
कवि ने इस कविता में स्वदेश प्रेम को एक जीवंत, सजीव हृदय की पहचान बताया है। उनका मानना है कि जो व्यक्ति अपने देश के लिए नहीं सोचता, न उसे प्रेम करता है और न समाज या देश के लिए कुछ करता है, उसका हृदय पत्थर जैसा है। कवि बताते हैं कि जो व्यक्ति अपने जीवन में देश के लिए योगदान नहीं देता, उसका जीवन व्यर्थ है। देश की मिट्टी, उसके संसाधन, संस्कृति और विरासत से जो व्यक्ति जुड़ा होता है, वही सच्चा देशभक्त है।
प्रश्न 2.
कविता के आधार पर देश के प्रति नागरिक का क्या कर्तव्य होना चाहिए?
उत्तर:
कविता हमें यह सिखाती है कि प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य अपने देश के प्रति प्रेम रखना है। उसे समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए । साहस, बलिदान और सामाजिक सहयोग के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मातृभूमि से मिले अन्न, जल और जीवन के लिए कृतज्ञ रहना चाहिए और जब भी देश को ज़रूरत हो, व्यक्ति को अपने प्राणों का बलिदान देने में भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
प्रश्न 3.
‘स्वदेश’ कविता देशभक्ति की भावना को कैसे जाग्रत करती है ?
उत्तर:
यह कविता देश-प्रेम की सजीव प्रतिमा है । कवि ने हृदय में स्वदेश प्रेम की अनिवार्यता को स्थापित किया है। वे बताते हैं कि मातृभूमि के लिए बलिदान, उसकी मिट्टी का सम्मान, उसकी संस्कृति पर गर्व और अपने दायित्वों की पूर्ति ही सच्ची देशभक्ति है। कविता अपने देश के लिए सम्मान, साहस और समर्पण की भावना को जगाती है।
![]()
प्रश्न 4.
‘वह हृदय नहीं है पत्थर है ‘ – इस पंक्ति के माध्यम से क़वि क्या कहना चाहता है?
उत्तर:
इस पंक्ति में कवि कहता है कि जिस व्यक्ति में अपने देश के लिए प्रेम नहीं है, वह केवल शरीर का जीवित रूप है, उसका मन मृत है। उसमें कोई संवेदना, कोई भावना नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कवि निर्जीव पत्थर के समान मानते हैं। यह देश के प्रति प्रेम को सबसे आवश्यक भाव बताता है।
प्रश्न 5.
‘सब कुछ है अपने हाथों में’ – पंक्ति के आधार पर कविता में आत्मनिर्भरता का क्या संदेश है?
उत्तर:
इस पंक्ति में कवि आत्मनिर्भरता और आत्म- विश्वास का संदेश देता है। वह बताता है कि देश की रक्षा, उसकी उन्नति और गौरव को बनाए रखने की शक्ति हमारे अपने हाथों में है। यदि हम चाहें तो साहस, शक्ति और ज्ञान से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह युवाओं को प्रेरित करता है कि वे स्वयं को कम न समझें और आगे बढ़ें।
प्रश्न 6.
कविता ‘स्वदेश’ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :
कविता ‘स्वदेश’ में कवि गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ ने देशप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया है। कवि कहते हैं कि जिस व्यक्ति में अपने देश के प्रति प्रेम नहीं है, वह भावशून्य है। जो व्यक्ति देश के लिए जोश, उत्साह और निष्ठा नहीं रखता, उसका जीवन व्यर्थ है। देश को माता की तरह मानकर उसकी मिट्टी, अन्न और संस्कारों को सम्मान देना चाहिए।
कवि लोगों को स्वदेश के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने का आहान करता है। मृत्यु निश्चित है, लेकिन देश के लिए किया गया कार्य अमर हो जाता है। कबिता हमें साहस, कर्तव्य और स्वदेशभक्ति की प्रेरणा देती है।
प्रश्न 7.
कविता में कवि ने स्वदेश प्रेम को किन गुणों से जोड़ा है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
कवि ने स्वदेश प्रेम को जीवन का मूल उत्साह और प्रेरणा बताया है। उनके अनुसार, जिस व्यक्ति में स्वदेश प्रेम नहीं होता, वह न तो साहासिक कार्य कर पाता है, न ही समाज में उपयोगी भूमिका निभा पाता है। स्वदेश प्रेम व्यक्ति को त्याग, सेवा और एकता के मार्ग पर अग्रसर करता है। यह भाव हृदय में भावनाओं की मधुर धारा बहाता है, जिससे जीवन में जोश और कर्मशीलता बनी रहती है। इस प्रकार, स्वदेश प्रेम जीवन को सार्थक बनाता है।
प्रश्न 8.
कवि ने देश सेवा को जीवन का मुख्य उद्देश्य क्यों बताया है?
उत्तर :
कवि मानते हैं कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है, जब बह अपने देश के लिए समर्पित हो। केवल अपने स्वार्थ में जीने वाला व्यक्ति समाज और देश के लिए निर्थक होता है। देशसेवा आत्मगौरव भी देता है। कवि जीवन की क्षणभुरुता को ध्यान में रखते हुए यह संदेश देते हैं कि हमें देश के लिए जीते हुए ही कुछ अमूल्य छोड़ जाना चाहिए।
आपकी सोच
प्रश्न 1.
यदि आज के युवा अपने स्वदेश से प्रेम न करें, तो क्या परिणाम होंगे?
उत्तर:
अगर आज के युवा अपने देश से प्रेम नहीं करेंगे तो उनमें जिम्मेदारी, बलिदान और राष्ट्रनिर्माण की भावना समाप्त हो जाएगी। इससे देश की संस्कृति, अखंडता और विकास पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। युवाओं को देश का वर्तमान और भविष्य कहा जाता है, इसलिए उनमें देश-प्रेम होना अत्यंत आवश्यक है।
प्रश्न 2.
आपके विचार में सच्चा देशभक्त कौन होता है?
उत्तर:
मेरे अनुसार सच्चा देशभक्त वही है जो अपने देश के लिए न केवल शब्दों से, बल्कि कर्मों से भी प्रेम दर्शाता है। वह अपने कर्तव्यों का पालन करता है, समाज के विकास में सहयोग करता है और ज़रूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिए आगे आता है। वह ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है।
Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
काव्यांश 1
“वह हदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
जो जीवित जोश जगा न सका,
उस जीवन में कुछ सार नहीं।”
प्रश्न 1.
कवि के अनुसार किसका जीवन व्यर्थ है?
उत्तर :
कवि के अनुसार जो जोश नहीं जगा सका, उसका जीवन व्यर्थ है।
प्रश्न 2.
‘स्वदेश का प्यार’ किसे इंगित करता है?
उत्तर :
‘स्वदेश का प्यार’ देशभक्ति को इंगित करता है।
![]()
प्रश्न 3.
कवि की दृष्टि में भावहीन हृदय किसके समान है?
उत्तर :
कबि की दृष्टि में भावहीन हृदय पत्थर के समान है।
काव्यांश 2
“जिसकी मिट्टी में उगे-बढ़े,
पाया जिसमें दाना-पानी।
है माता-पिता बंधु जिसमें,
हम हैं जिसके राजा-रानी।।”
प्रश्न 1.
‘उगे-बढ़े’ का तात्पर्य है
उत्तर :
उगे-बढ़े का तात्पर्य जीवन का विकास है।
प्रश्न 2.
‘बंधु’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर :
‘बंधु’ शब्द का अर्थ भाई-बाँधव है।
प्रश्न 3.
इन पंक्तियों से कौन-सी भावना सबसे अधिक स्पष्ट होती है?
उत्तर :
इन पंक्तियों से देशग्रेम की भाबना सबसे अधिक स्पष्ट होती है।
Class 8 Hindi Chapter 1 Extra Questions for Practice
बहुवैकल्पिक प्रश्न
दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प के आधार पर दीजिए-
प्रश्न 1.
‘वह हृदय नहीं है पत्थर है’ इस पंक्ति का अर्थ है:
(क) पत्थर भी हृदय हो सकता है।
(ख) जिस हृदय में देशप्रेम नहीं, वह कठोर है।
(ग) हृदय पत्थर जैसा सुंदर होता है।
(घ) स्वदेश प्रेम अनावश्यक है।
प्रश्न 2.
कवि के अनुसार जीवन में सार किससे आता है ?
(क) दौलत से
(ख) देशभक्ति से
(ग) परिवार से
(घ) व्यापार से
प्रश्न 3.
कविता में किसका उद्धार ज़रूरी बताया गया है ?
(क) समाज का
(ख) जाति का
(ग) संसार का
(घ) परिवार का
प्रश्न 4.
कवि ने किनकी तुलना दीप और परवाने से की है ?
(क) राजा और प्रजा
(ख) देश और नागरिक
(ग) काल और मनुष्य
(घ) वीर और शत्रु
प्रश्न 5.
कविता में “नवरत्न” किसका प्रतीक है?
(क) आभूषणों का
(ख) देश की समृद्धि का
(ग) धर्म का
(घ) साहित्य का
प्रश्न 6.
‘जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं – इस पंक्ति में ‘नहीं’ कौन-सा अव्यय है?
(ङ) संबंधवोधक
(ख) निषेधसूचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) संदेहसूवक
प्रश्न 7.
कविता में किस प्रकार का वाक्य प्रमुख रूप से प्रयुक्त हुआ है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) आदेशवाचक
(ग) विधिलिगी
(घ) विधानात्मक
प्रश्न 8.
‘स्वदेश’ शद्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?
(ळ) स्व + देश
(ख) स + ददेश
(ग) सुव + देश
(घ) स्वा + देश
प्रश्न 9.
‘जोश’ शब्द का पर्यायवाची चुनिए
(क) आलस्य
(ख) शांत
(ग) उत्साह
(घ) ठंडा
![]()
प्रश्न 10.
कविता का उद्देश्य चुनिए
(क) प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन करना
(ख) देश के नक्शो का वर्णन करना
(ग) देश-प्रेम की भावना जागृत करना
(घ) देश के बारे में जानकारी देना।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
एक शब्द अथवा एक पंक्ति में उत्तर दें ।
प्रश्न 1.
‘स्वदेश’ कविता के रचयिता कौन हैं?
प्रश्न 2.
हृदय को पत्थर कब कहा गया है?
प्रश्न 3.
कवि ने साहस छोड़ने वाले व्यक्ति के लिए क्या कहा है?
प्रश्न 4.
कविता में किस मिट्टी की बात की गई है? 5. मनुष्य के जीवन को क्या निश्चित बताया गया है ?
प्रश्न 5.
‘स्वदेश’ कविता का भावात्मक केंद्रबिंदु क्या है?
प्रश्न 6.
कवि ने अपने देश की मिट्टी से कौन-कौन से लाभ गिनाए हैं?
प्रश्न 7.
‘काल-दीप’ किस जीवनसत्य का प्रतीक है?
प्रश्न 8.
कवि ने किन कार्यों से तिरंगे को प्रसन्न बताया हैं?
प्रश्न 9.
‘जिससे न जाति-उद्धार हुआ’ – इस पंक्ति में किसके कर्त्तव्य पर प्रश्न उठाया गया है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में दीजिए-
प्रश्न 1.
कवि ने जीवन में ‘भावनाओं’ को क्यों आवश्यक बताया है?
प्रश्न 2.
‘हम हैं जिसके राजा-रानी’ – यह किसके लिए कहा गया है और क्यों?
![]()
प्रश्न 3.
कवि ने देशप्रेम से विहीन व्यक्ति की तुलना किससे की है?
प्रश्न 4.
‘काल – दीप’ और ‘परवाना’ प्रतीकों का क्या अर्थ है?
प्रश्न 5.
कविता के अनुसार, व्यक्ति को अपने देश के लिए क्या करना चाहिए?
प्रश्न 6.
कविता में ‘भावों से भरे हुदय’ को क्यों आवश्यक बताया गया है?
प्रश्न 7.
कवि ने ‘दुनिया दीवानी है’-ऐसा क्यों कहा है?
प्रश्न 8.
‘सब कुछ है अपने हाथों में’-इस पंक्ति का संदर्भ और भाव स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 9.
‘हम हैं जिसके राजा-रानी’-पंक्ति का स्वर और अभिप्राय क्या है?
प्रश्न 10.
कविता में वर्णित ‘असफलता का भार’ किस भात को इंगित करता है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में दीजिए-
प्रश्न 1.
कविता ‘स्वदेश’ में राष्ट्रप्रेम को केंद्र में रखते हुए कवि ने किन-किन बातों का संकेत दिया है?
प्रश्न 2.
कवि ने हृदय को पत्थर कहकर किस प्रकार की चेतावनी दी है ?
प्रश्न 3.
‘सब कुछ है अपने हाथों में इस कथन का गहराई से विश्लेषण कीजिए ।
प्रश्न 4.
कविता में कवि ने जीवन और मृत्यु के संदर्भ में क्या दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है?
प्रश्न 5.
‘स्वदेश’ कविता में कवि ने देश के प्रति व्यक्ति की क्या जिम्मेदारियाँ बताई हैं?
प्रश्न 6.
कविता में किन विशेषताओं के बिना व्यक्ति का जीवन कवि को व्यर्थ लगता है?
प्रश्न 7.
‘स्वदेश’ कविता में प्रयुक्त प्रतीकों का विवेचन कीजिए और उनके प्रभाव पर टिप्पणी करें।
![]()
प्रश्न 8.
कविता में मृत्युबोध के साथ जीवन के कर्त्तव्यों को कैसे जोड़ा गया है?
प्रश्न 9.
‘हम उस देश की संतान हैं, जिसने खजाने खोले हैं – इस पंक्ति के आधार पर भारत की सांस्कृतिक समृद्धि पर विचार लिखिए।
प्रश्न 10.
कविता के माध्यम से कवि देशभक्ति को कर्म और भावना दोनों से कैसे जोइते हैं?
आपकी सोच
दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी सोच के आधार पर दीजिए-
प्रश्न 1.
क्या केवल भावनात्मक लगाव से ही देशप्रेम साबित होता है? अपने विचार लिखिए ।
प्रश्न 2.
आज के युवाओं में स्वदेश प्रेम की भावना कितनी दिखाई देती है? अपने शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 3.
क्या जाति- उद्धार के बिना व्यक्ति का उद्धार संभव है ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 4.
यदि कोई अपने देश के लिए बलिदान नहीं देना चाहता, तो क्या उसका जीवन व्यर्थ है? अगर ‘हाँ’ तो क्यों ?
प्रश्न 5.
आज के संदर्भ में कविता ‘स्वदेश’ की क्या प्रासंगिकता है?
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
“जिसने कि खजाने खोले हैं,
नव रत्न दिए हैं लासानी।
जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं,
जिस पर है दुनिया दीवानी।।”
प्रश्न 1.
‘नव रत्न’ किस बात को दर्शाते हैं?
प्रश्न 2.
कविता का मूलभाव क्या है?
प्रश्न 3.
इस काव्यांश का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
The post स्वदेश Class 8 Extra Question Answer Hindi Chapter 1 appeared first on Learn CBSE.
📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍
Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions
Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.
Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.
🔎 Why Choose NCsolve?
At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:
- ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
- ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
- ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
- ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
- ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
- ✅ Support for students worldwide with multi-language content.
🌐 Explore Our Websites:
🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com
📲 Connect With Us:
👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com
😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️
🌎 YOU'RE BEST 🏆