⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4 - #NCSOLVE 📚

0

Students can keep Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 4 भारत में औपनिवेशिक काल Extra Questions handy for quick reference during exams.

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Question Answer

Class 8 SST Chapter 4 Extra Question Answer in Hindi भारत में औपनिवेशिक काल

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उपनिवेशवाद के प्रमुख कारण क्या थे?
उत्तर:

  • नए प्राकृतिक संसाधनों की खोज और उनके लाभ के. लिए भौगोलिक विस्तार आवश्यक था।
  • स्थानीय जनसंख्या का ईसाई धर्म में परिवर्तन एक महत्वपूर्ण प्रेरणा थी।
  • वैज्ञानिक जिज्ञासा और भूगोल के ज्ञान का संग्रह भी उपनिवेशवाद का एक कारण था।

प्रश्न 2.
भारत में उपनिवेशवाद का प्रारंभ कैसे हुआ?
उत्तर:

  • पुर्तगाली अन्वेषक वास्को डी गामा ने 1498 में भारत में प्रवेश किया।
  • इसके बाद अन्य यूरोपीय शक्तियों ने भी भारत में व्यापारिक केंद्र स्थापित किए।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने धीरे-धीरे राजनीतिक नियंत्रंण स्थापित किया, जिससे उपनिवेशवाद की शुरुआत हुई।

प्रश्न 3.
औपनिवेशिक काल में भारत में अकाल की स्थिति का क्या कारण था?
उत्तर:

  • ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा लगाए गए कठोर कर लक्ष्यों ने किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर किया।
  • फसल विफलता और प्राकृतिक आपदाओं ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।
  • 1770-72 के बीच बांग्ला में भयंकर अकाल में लगभग एक करोड़ लोग मारे गए।

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4

प्रश्न 4.
उपनिवेशवाद का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:

  • उपनिवेशवाद ने भारतीय संसाधनों का शोषण किया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था कमजोर हुई।
  • ब्रिटेन को निरंतर अनाज निर्यात किया गया, जिससे भारत में खाद्य संकट बढ़ा।
  • औद्योगिक क्रांति के लिए आवश्यक धन का निष्कासन भारत से हुआ, जिससे विकास में रुकावट आई।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उपनिवेशवादी शासन के कारण भारतीय कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:

  • उपनिवेशवादी शासन ने भारतीय कृषि को एकतरफा बना दिया, जिससे किसानों को केवल ब्रिटिश उद्योगों के लिए कच्चा माल उगाने के लिए मजबूर किया गया।
  • किसानों को खाद्यान्न फसलों की जगह नील जैसी नकदी फसलें उगाने के लिए बाध्य किया गया।
  • इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और वे ॠण जाल में फँस गए।
  • ब्रिटिश नीतियों के कारण कृषि उत्पादकता में कमी आई।
  • अंततः भारतीय कृषि का पारंपरिक ढाँचा नष्ट हो गया और किसान गरीबी में चले गए।

प्रश्न 2.
ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय उद्योगों के पतन के कारण क्या थे?
उत्तर:

  • ब्रिटिश नीतियों ने भारतीय वस्त्र उद्योग पर भारी कर लगाए, जिससे भारतीय उत्पाद महँगे हो गए।
  • भारत को ब्रिटिश निर्मित वस्त्रों का बाजार बना दिया गया, जिससे स्थानीय उद्योगों को नुकसान हुआ।
  • भारतीय कारीगरों को उनके कौशल से वंचित कर दिया गया, जिससे वे बेरोजगार हो गए।
  • निर्यात में कमी आई, जबकि आयात में तेजी आई, जिससे व्यापार असंतुलित हो गया।
  • इस प्रकार, भारत का औद्योगिक विकास रूक गया और देश आर्थिक रूप से कमजोर हो गया।

प्रश्न 3.
उपनिवेशवादी शासन ने भारतीय शिक्षा प्रणाली को कैसे प्रभावित किया?
उत्तर:

  • ब्रिटिश शासन ने भारतीय शिक्षा को अपने हितों के अनुसार ढालने का प्रयास किया।
  • मैकॉले की नीति के तहत अंग्रेजी शिक्षा को प्राथमिकता दी गई, जिससे भारतीय भाषाओं की उपेक्षा हुई।
  • पारंपरिक विद्यालयों और मदरसों का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होने लगा।
  • शिक्षा का उद्देश्य ऐसे भारतीयों का निर्माण करना था जो ब्रिटिश हितों की सेवा कर सकें।
  • इसने भारतीय समाज में एक विभाजन पैदा किया, जहाँ अंग्रेजी शिक्षित वर्ग और सामान्यजन के बीच दूरी बढ़ गई।

प्रश्न 4.
उपनिवेशवादी शासन के दौरान भारतीय समाज में क्या परिवर्तन हुए?
उत्तर:

  • ब्रिटिश शासन ने पारंपरिक शासन संरचनाओं को नष्ट किया और केंद्रीकृत प्रशासन स्थापित किया।
  • ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता समाप्त कर दी गई, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
  • न्यायालयों की स्थापना ने पारंपरिक विधियों की उपेक्षा की, जिससे सामान्यजन की न्यायिक पहुँच कम हो गई।
  • सामाजिक संरचना में बदलाव आया, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ह्रास हुआ।
  • इसने भारतीय समाज में असंतोष और विद्रोह की भावना को जन्म दिया, जो आगे चलकर स्वतंत्रता संग्राम का कारण बना।

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4

प्रश्न 5.
1857 के विद्रोह के कारण और परिणाम क्या थे?
उत्तर:

1857 का विद्रोह मुख्यतः सिपाहियों के बीच असंतोष के कारण हुआ, जो ब्रिटिश नीतियों से प्रभावित थे।
विद्रोह की शुरुआत मेरठ से हुई, जहाँ सिपाहियों ने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ बगावत की।
विद्रोह ने भारतीयों में एकता की भावना को जागृत किया, जो पहले कभी नहीं देखी गई थी।
ब्रिटिश शासन ने विद्रोह को क्रूरता से दबाया, जिससे हजारों लोगों की जानें गई।
इस विद्रोह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी और ब्रिटिश शासन की नीतियों में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

स्थिति अध्ययन

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4 3

प्रश्न 1.
‘बुजुर्ग पिता थेम्स’ का क्या प्रतीक है?
उत्तर:
व्यापार और यात्रा का प्रतीक।

प्रश्न 2.
उपनिवेशों की संपत्ति को ब्रिटेन ने किस प्रकार प्राप्त किया?
उत्तर:
बलपूर्वक या छल से।

प्रश्न 3.
उपनिवेशों की स्थिति और भारतीयों की त्वचा के रंग के संदर्भ में दो महत्वपूर्ण बिंदु बताएँ।
उत्तर:
(i) उपनिवेशों की स्थिति निम्न थी, जबकि ब्रिटेन ने उन्हें अपनी संपत्ति के रूप में देखा और बलात् उनके संसाधनों का दोहन किया।
(ii) भारतीयों की त्वचा का गहरा रंग ब्रिटेन के गोरे लोगों की तुलना में ‘स्थानीय’ लोगों पर श्रेष्ठता की धारणा को दर्शाता है, जो उपनिवेशी मानसिकता का एक हिस्सा था।

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 MCQ

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में औपनिवेशिक काल में उपनिवेशवाद का मुख्य उद्देश्य क्या था?
(क) धार्मिक प्रसार
(ख) आर्थिक शोषण
(ग) सांस्कृतिक विकास
(घ) सामाजिक सुधार
उत्तर:
(ख) आर्थिक शोषण

प्रश्न 2.
इस व्यंग्यचित्र का औपनिवेशिकता के संदर्भ में सबसे संभावित अर्थ क्या है?
भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4 1.1
(क) ब्रिटेन और अफ्रीकी देशों के बीच एकता और सहयोग।
(ख) अफ्रीकी संसाधनों का शोषण और महाद्वीप पर ब्रिटिश नियंत्रण का थोपना।
(ग) तकनीकी उन्नति जो ब्रिटेन और अफ्रीका दोनों को समान रूप से लाभान्वित करती है।
(घ) ब्रिटिश उपनिवेशकों द्वारा अफ्रीकी संस्कृति और परपराओं का उत्सव।
उत्तर:
(ख)अफ्रीकी संसाधनों का शोषण और महाद्वीप पर ब्रिटिश नियंत्रण का थोपना।

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4

प्रश्न 3.
इस चित्र में बैंगलोर में राहत के लिए प्रतीक्षा कर रहे लोगों का दूश्य क्या दर्शाता है?
भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4 2.1
(क) ब्रिटिश सरकार ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्य आपूर्ति प्रदान की।
(ख) कई लोग भूख से पीड़ित थे और सरकारी राहत प्रयासों पर निर्भर थे।
(ग) अकाल राहत शिविर अच्छी तरह से संगठित और कुशलता से प्रबंधित थे।
(घ) अकाल का बैंगलोर की जनसंख्या पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
उत्तर:
(ख)कई लोग भूख सें पीड़ित थे और सरकारी राहत प्रयासों पर निर्भर थे।

प्रश्न 4.
किस वर्ष में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बांग्ला में राजस्व एकत्र करने का अधिकार प्राप्त किया?
(क) 1757
(ख) 1770
(ग) 1498
(घ) 1857
उत्तर:
(ख) 1770

प्रश्न 5.
किसके नेतृत्व में भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की शुरुआत हुई?
(क) वास्को डी गामा
(ख) रॉबर्ट क्लाइव
(ग) डुप्ले
(घ) लार्ड लिटन
उत्तर:
(ख) रॉबर्ट क्लाइव

प्रश्न 6.
उपनिवेशवाद के दौरान भारत में अकालों का मुख्य कारण क्या था?
(क) प्राकृतिक आपदाएँ
(ख) ब्रिटिश शासन की नीतियाँ
(ग) कृषि तकनीक में कमी
(घ) जनसंख्या वृद्धि
उत्तर:
(ख) ब्रिटिश शासन की नीतियाँ

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : उपनिवेशवाद ने भारत में आर्थिक शोषण को बढ़ावा दिया।
कथन II : औपनिवेशिक काल में भारत की जनसंख्या में वृद्धि हुई।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : ब्रिटिश शासन ने भारत में कृषि उत्पादन को बढ़ावा दिया।
कथन II : ब्रिटिश शासन के दौरान कई अकालों का सामना करना पड़ा।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(ख) कथन I गलत है और II सही है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : उपनिवेशवाद ने भारत में सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया।
कथन II : उपनिवेशित क्षेत्रों में प्रतिरोध की भावना प्रबल हुई।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(ख) कथन I गलत है और II सही है।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : औपनिवेशिक काल से पहले भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) विश्व के GDP का एक चौथाई था।
कथन II : भारत की औद्योगिक क्रांति ब्रिटिश उपनिवेशवाद के कारण हुई।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।

प्रश्न 1.
(A) : उपनिवेशवादी शासन भारतीय उद्योगों के पतन का कारण बना।
(R) : ब्रिटिश नीति ने भारतीय वस्त्र उद्योग पर भारी कर लगाए और भारतीय व्यापारियों को ब्रिटिश निर्मित वस्तुएँ स्वीकार करने के लिए बाध्य किया।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 2.
(A) : ब्रिटिश शासन ने भारत में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्थाओं को नष्ट कर दिया।
(R) : ब्रिटिश शासन ने एक केंद्रीकृत नौकरशाही स्थापित की, जिसका मुख्य उद्देश्य कर-संग्रह और विधि-व्यवस्था बनाए रखना था।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4

प्रश्न 3.
(A) : भारतीय शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन ने भारतीय समाज में विभाजन उत्पन्न किया।
(R) : मैकॉले की नीति के अनुसार, भारतीयों को अंग्रेजी शिक्षा दी गई, जिससे एक अंग्रेजी शिक्षित वर्ग का निर्माण हुआ।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 4.
(A) : 1857 का विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
(R) : विद्रोह के परिणामस्वरूप, ब्रिटिश राज ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत का शासन अपने अधीन ले लिया।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 5.
(A) : उपनिवेशवादी शासन ने भारतीय संस्कृति की समृद्धि को बढ़ावा दिया।
(R) : ब्रिटिश विद्वानों ने भारतीय ग्रंथों का अध्ययन किया और उन्हें यूरोपीय भाषाओं में अनुवादित किया।
उत्तर:
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. पुर्तगालियों ने भारत में केवल व्यापारिक लाभ के लिए उपनिवेश स्थापित किए और उन्होंने स्थानीय जनसंख्या पर कोई दमन नहीं किया।
उत्तर: असत्य।

2. 1770 से 1772 के बीच बंगाल में हुए अकाल में लगभग एक करोड़ लोग मारे गए।
उत्तर: सत्य

3. ब्रिटिश शासन ने भारत में कृषि उत्पादों के निर्यात को पूरी तरह से रोक दिया था।
उत्तर: असत्य।

4. भारतीय वस्त्र उद्योग का पतन 18 वीं शताब्दी से शुरू हुआ।
उत्तर: असत्य।

5. 1857 का विद्रोह केवल सिपाहियों द्वारा किया गया था।
उत्तर: असत्य।

रिक्त स्थान भरिए

1. भारतीय वस्त्र उद्योग का पतन ब्रिटिश नीति के कारण हुआ, जिसमें भारतीय वस्त्रों पर ______ लगाए गए।
उत्तर: भारी कर

2. 1830 के दशक में, कार्यवाहक गवर्नर-जनरल ______ ने भारतीय ग्राम पंचायतों की प्रणाली का वर्णन किया।
उत्तर: चालर्स मेटकॉफ

3. 1857 के विद्रोह के दैरान, सिपाहियों ने ______ को अपना नेता घोषित किया।
उत्तर: बहादुर शाह जफर

4. 16 वीं शताब्दी तक, भारत एक ______ एवं समृद्ध आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्र था।
उत्तर: शक्तिशाली

5. ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1757 में _______ की लड़ाई में विजय प्राप्त की।
उत्तर: प्लासी

भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4

6. 1876-1878 के भीषण अकाल में लगभग ______ लाख भारतीयों की मृत्यु हुई।
उत्तर: 80,8

7. उपनिवेशवाद के दौरान, भारत से लगभग ______ ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का धन निष्कासित हुआ।
उत्तर: 45

कॉलम मिलाएँ

कॉलम अ कॉलम ब
1. ब्रिटिश (क) धार्मिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया
2. पुर्तगाली (ख) व्यापारिक केंद्र स्थापित किए और सैन्य महत्वाकांक्षाओं को छिपाया
3. फ्रांसीसी (ग) कोलाचल की लड़ाई में निर्णायक हार के बाद महत्वपूर्ण गिरावट का अनुभव किया
4. डच (घ) कठपुतली शासकों के माध्यम से अप्रत्यक्ष शासन की रणनीति विकसित की

उत्तर:

कॉलम अ कॉलम ब
1. ब्रिटिश (ख) व्यापारिक केंद्र स्थापित किए और सैन्य महत्वाकांक्षाओं को छिपाया
2. पुर्तगाली (क) धार्मिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया
3. फ्रांसीसी (घ) कठपुतली शासकों के माध्यम से अप्रत्यक्ष शासन की रणनीति विकसित की
4. डच (ग) कोलाचल की लड़ाई में निर्णायक हार के बाद महत्वपूर्ण गिरावट का अनुभव किया

The post भारत में औपनिवेशिक काल Class 8 Extra Questions and Answers SST Chapter 4 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)