⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व - #NCSOLVE 📚

0

Chapter-wise Exploring Society India and Beyond Class 6 Solutions and Class 6 Social Science Chapter 13 Question Answer in Hindi Medium कार्य का महत्व are useful for focused study.

Class 6th SST Chapter 13 Question Answer in Hindi Medium

Social Science Class 6 Chapter 13 Question Answer in Hindi

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 13 के प्रश्न उत्तर in Hindi कार्य का महत्व

महत्वपूर्ण प्रश्न (पृष्ठ 183)

Question 1.
लोग विभिन्न प्रकार की किन-किन गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं?
उत्तर:
लोग दो मुख्य प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं : आर्थिक गतिविधियाँ और गैर- आर्थिक गतिविधियाँ । आर्थिक गतिविधियाँ वे हैं जिनमें मुद्रा शामिल होती है या जो शामिल पक्षों के लिए पैसे या पैसे के मूल्य के बदले की जाती है । उदाहरण के लिए, एक व्यवसायी बाजार में स्कूल बैग बेच रहा है, एक वकील कोई केस लड़ रहा है और फीस कमा रहा है।

Question 2.
हमारे दैनिक जीवन में इनका क्या योगदान है?
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियाँ हमें भोजन, कपड़े और सेवाओं जैसी आवश्यक चीजें प्राप्त करने में मदद करती हैं। वे परिवारों को चलाने के लिए पैसे उपलब्ध कराती हैं। पैसे के बिना जीवन नहीं चल सकता। गैर-आर्थिक गतिविधियाँ भी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि वे हमें मजबूत रिश्ते बनाने और हमारे समुदायों में एक- दूसरे का समर्थन करने में मदद करती हैं। आर्थिक और गैर-आर्थि दोनों गतिविधियाँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-185)

Question 1.
अनु और कबीर की कहानी में भिन्न-भिन्न पात्र कौन-कौन से कार्य कर रहे थे? नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:

कहानी के पात्र वे कौन-कौन से कार्य करते हैं?
अनु की माँ वह अपने पति की मदद करती है, घर की देखभाल करती है और समुदाय की महिलाओं को बुनाई सिखाती है।
कबीर के दादा आस-पड़ोस के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवा करते हैं।
गीता आंटी भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में सेवारत ।
रोहन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करता है तथा छात्रों को स्वेच्छा से कंप्यूटर कौशल सिखाता है।
अनु के पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-187)

Question 1.
पाठ्यपुस्तक के ‘पृष्ठ 185 पर दी गई तालिका में क्या आपने तीसरा रिक्त स्तंभ देखा? इस स्तंभ में ‘आर्थिक या गैर-आर्थिक गतिविधि’ को अंकित कीजिए। अब इन्हें गतिविधि के प्रकार के अनुसार भी वर्गीकृत कीजिए ।
Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व Img 1
उत्तर:

कहानी के पात्र वे कौन-कौन से कार्य करते हैं? आर्थिक / गैर-आर्थिक गतिविधि
अनु की माँ वह अपने पति की मदद करती है, घर की देखभाल करती है और समुदाय की महिलाओं को बुनाई सिखाती है। आर्थिक / गैर-आर्थिक
कबीर के दादा आस-पड़ोस के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवा करते हैं। गैर-आर्थिक
गीता आंटी भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में सेवारत । आर्थिक
रोहन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करता है तथा छात्रों को स्वेच्छा से कंप्यूटर कौशल सिखाता है । आर्थिक / गैर-आर्थिक
अनु के पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं। आर्थिक

आइए विचार करें (पृष्ठ-187)

Question 1.
कबीर के दादाजी आस-पास के बच्चों को स्वैच्छिक रूप से निःशुल्क पढ़ाते हैं। यह आर्थिक गतिविधि है या गैर-आर्थिक ? यह गतिविधि आपके अध्यापक द्वारा विद्यालय में पढ़ाए जाने से किस प्रकार भिन्न है? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए |
उत्तर:
कबीर के दादाजी बच्चों को निःशुल्क पढ़ाते हैं । यह एक गैर-आर्थिक गतिविधि है, क्योंकि इसके लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं मिलता। यह अध्यापकों से अलग है क्योंकि वे हमें स्कूल में अपनी नौकरी के रूप में पढ़ाते हैं और इसके लिए उन्हें भुगतान मिलता है । यह एक आर्थिक गतिविधि है। शिक्षक एक पेशे के रूप में शिक्षा प्रदान करते हैं और वेतन लेते हैं जबकि कबीर के दादाजी दयालुता के कारण निःशुल्क बच्चों को पढ़ाते हैं।

Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व

Question 2.
आप और आपके परिवार के लिए कौन-सी गैर-आर्थिक गतिविधियाँ महत्वपूर्ण हैं? ये क्यों बहुमूल्य हैं ?
उत्तर:
कुछ गैर-आर्थिक गतिविधियाँ जो मेरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं, उनमें एक साथ मिलकर खाना पकाना, एक-दूसरे के गृह कार्यों में मदद करना, युवाओं द्वारा दादा-दादी की देखभाल करना, परिवार के सदस्यों द्वारा घर के नवीनीकरण में सहायता करना, घर की सफाई आदि ।
ये गतिविधियाँ मूल्यवान हैं क्योंकि वे हमारे पारिवारिक बंधन को मजबूत बनाती हैं, भावनात्मक योगदान देती है और सुखद यादें बनाती हैं। प्यार तथा समर्थन सिखाती हैं, जो हर किसी की खुशी के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है।

आइए विचार करें (पृष्ठ-189)

Question 1.
क्या आप अपने घर से विद्यालय जाने के मार्ग में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का स्मरण कर सकते हैं? आपके विचार से इन लोगों को किस प्रकार भुगतान किया जाता है?
उत्तर:
स्कूल जाते समय मैंने लोगों को दुकान में काम करते, फल तथा सब्जियाँ बेचते और बस चलाते देखा है। दुकानदार सामान बेचकर पैसा कमाते हैं। दुकान के कर्मचारियों को महीने में एक बार वेतन मिलता है। विक्रेता (किसान) को उनके द्वारा बेचे गए फल और सब्जियों के लिए पैसे मिलते हैं और बस ड्राइवर को बस चलाने के बदले दिहाड़ी मिलती है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-191)

Question 1.
आपके विचार से जो गतिविधियाँ या व्यवसाय मौद्रिक मूल्य का सृजन करते हैं, उनके सामने सही (✓) का निशान लगाइए। क्या आप अंतिम दो रिक्त पंक्तियों में दो गतिविधियाँ और उनके मूल्य सृजन से संबंधित धनराशि के दो उदाहरण जोड़ सकते हैं?
Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व Img 2
उत्तर:

गतिविधि/व्यवसाय मूल्य सृजन संबंधी धनराशि के उदाहरण
बेकर
दर्जी
किसान द्वारा अपने ट्रैक्टर की मरम्मत
चिकित्सक
परिवार के लिए भोजन बनाने वाले अभिभावक
वैज्ञानिक
बीमार दादा-दादी एवं नाना-नानी की देखभाल करने वाला व्यक्ति
पलंबर
अध्यापक

आइए विचार करें (पृष्ठ-193)

Question 1.
भारत के अनेक समुदायों में सामुदायिक सहभागिता की समान परंपराएँ हैं। क्या आप अपने क्षेत्र की कुछ ऐसी परंपराओं के बारे में बता सकते हैं?
उत्तर:

परंपरा सामुदायिक भागीदारी
1. स्वच्छ भारत अभियान समुदाय के लोग अपनी गलियों, सड़कों, और पार्कों की सफाई करते हैं।
2. वन महोत्सव बरसात के मौसम में कॉलोनी / गाँव में पेड़ लगाते हैं।
3. विश्वकर्मा एवं कुछ अन्य धार्मिक दिन सभी आगंतुक निःशुल्क जा सकते हैं।
4. सर्व शिक्षा कुछ लोग वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं।
5. सर्दी के कपड़े रात्रि में सड़क किनारे लोगों को कंबल वितरित ।

Question 2.
हम भारत में कई त्योहार मनाते हैं। इन त्योहारों के अवसर पर लोग मिलकर अनेक गतिविधियाँ करते हैं। वे मिल-जुलकर स्थान की सजावट करते हैं और व्यंजनों को बनाते हैं। क्या ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं? आपके विचार से इनमें क्या जीवन-मूल्य समाहित हैं ?
उत्तर:
हाँ, ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं क्योंकि लोग इन्हें मौज-मस्ती और साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए करते हैं, पैसे कमाने के लिए नहीं। इनका महत्व इसलिए है, क्योंकि ये समुदाय को एक साथ लाते हैं, खुशियाँ पैदा करते हैं, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं, परंपरा का जश्न मनाते हैं तथा दोस्ती को मजबूत करते हैं।

Question 3.
क्या आप उन सामुदायिक कार्यक्रमों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें आपके विद्यालय या आस-पास आयोजित किया गया हो ? इन कार्यक्रमों में आपने क्या देखा?
उत्तर:
हमारे विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हम स्थानीय पार्क में पेड़ लगाते हैं। वहाँ मैंने देखा बहुत-से छात्र एवं शिक्षक इसमें भाग लेते हैं। यह एकजुटता, जिम्मेदारी, टीमवर्क और आत्मसंतुष्टि की भावना देता है। यह पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है। इसमें हमने अपने समुदाय के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में सीखा।

Class 6 Social Science Ch 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व

प्रश्न, गतिविधियाँ और परियोजनाएँ (पृष्ठ-193)

Question 1.
आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?
उत्तर:

पहलू आर्थिक गतिविधियाँ गैर-आर्थिक गतिविधियाँ
उद्देश्य पैसा कमाने या वस्तु और सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्यार, देखभाल और दोस्ती जैसी भावनाओं का विकास
भुगतान इसमें धन या किसी प्रकार का भुगतान प्राप्त करना शामिल है। आमतौर पर इसमें कोई भुगतान शामिल नहीं होता है।
उदाहरण उत्पाद बेचना, सेवाएँ प्रदान करना, माल का निर्माण । परिवार के लिए खाना पकाना, स्वयंसेवा करना, दोस्तों के साथ समय बिताना ।
कार्य की प्रकृति पैसे या पैसे के मूल्य के बदले में किया गया प्रदर्शन सद्भावना या व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए किया गया।
अर्थव्यवस्था पर प्रभाव आर्थिक वृद्धि व विकास में योगदान देता है। सामाजिक कल्याण व सामुदायिक बंधन में योगदान ।

Question 2.
लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए ।
उत्तर:
सामान बेचना : बहुत से लोग बाजारों या दुकानों में समान बेचते हैं। उदाहरण के लिए, एक किसान स्थानीय बाजार में फल तथा सब्जियाँ बेचता है। यह एक आर्थिक गतिविधि है, क्योंकि किसान उपज बेचकर पैसा कमाता है।

सेवाएँ प्रदान करना : कुछ लोग सामान बेचने के बजाय सेवाएँ प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, एक डॉक्टर रोगियों को चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। जब मरीज अपनी जाँच या उपचार के लिए भुगतान करते हैं तो डॉक्टर अपनी सेवाओं के लिए पैसा कमाता है।

विनिर्माण : कारखाने वे स्थान हैं जहाँ उत्पाद बनाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, कार निर्माण कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी कारों को असेंबल करते हैं, उन्हें उनके काम के लिए वेतन दिया जाता है, जो आर्थिक गतिविधि का दूसरा रूप है।

दैनिक मजदूरी: कुछ कर्मचारियों को दैनिक आधार पर भुगतान किया जाता है। उदाहरण के लिए, समारोह में वेटर का काम घंटे के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

कमीशन : ये कोई काम कराने या समझौते के बाद में पैसा लेते हैं। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति दुल्हन और दूल्हे के रिश्तेदारों के बीच बैठक की व्यवस्था करता है तथा अंतिम समारोह खत्म होने के बाद कमीशन लेता है।

वस्तु के के रूप में भुगतान : कभी-कभी लोग अपने काम के लिए गैर-नकद भुगतान प्राप्त करते हैं। उदाहरण के लिए, एक किसान को अपने भुगतान का कुछ हिस्सा नकद के बजाय अनाज या सब्जियों जैसे सामान के रूप में मिल सकता है।

Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व

Question 3.
सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए ।
उत्तर:
सामुदायिक सेवा में शामिल लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, भोजन बैंक के स्वयंसेवक जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित करने में मदद करते हैं। यह सहायता मूल्यवान है, क्योंकि यह लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है। सामुदायिक सेवा लोगों को एक साथ लाती है। जब लोग किसी पार्क की सफाई या चैरिटी कार्यक्रम आयोजित करने जैसे प्रोजेक्ट पर एक साथ कार्य करते हैं तो दोस्ताने रिश्ते बन जाते हैं, जिससे सामुदायिक बंधन मजबूत होता है। एकजुटता की यह भावना मूल्यवान है क्योंकि यह सहायक वातावरण बनाती है।

सामुदायिक सेवा में शामिल होने से व्यक्तियों को नए कौशल सीखने और अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह व्यक्तिगत विकास उनके भविष्य के लिए मूल्यवान है।
सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ अक्सर गरीबी, शिक्षा, बेरोजगारी या पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाती हैं, जब लोग इन गतिविधियों में भाग लेते हैं, तो वे समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों व वास्तविकता के महत्व के बारे में सीखते हैं तथा महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं।

Question 4.
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को किस-किस प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को विभिन्न प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है :
वेतन : कई लोगों को अपने काम के बदले एक निश्चित राशि मिलती है। आमतौर पर महीने में एक बार अपने काम के लिए नियमित रूप से पैसे मिलते हैं। उदाहरण के लिए, एक शिक्षक को स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के लिए वेतन मिलता है। यह नौकरी के लिए पारिश्रमिक पाने का एक सामान्य तरीका है।

मजदूरी: कुछ कर्मचारियों को उनके काम किए गए घंटों के आधार पर भुगतान किया जाता है। उदाहरण के लिए, किसी समारोह में काम करने वाले वेटर को प्रति घंटे काम करने के हिसाब से पैसे मिलते हैं, अगर वे ज्यादा घंटे काम करेंगे तो ज्यादा पैसे मिलेंगे।

शुल्क / फीस : डॉक्टर, वकील जैसे पेशेवर और सलाहकार अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेते हैं। उदाहरण के लिए, कोई वकील किसी कानूनी मुद्दे पर किसी की मदद के लिए शुल्क लेता है।
कमीशन: कुछ कामों में लोग कमीशन द्वारा पैसा कमाते हैं। उदाहरण के लिए, एक विक्रेता अपनी बिक्री का कुछ प्रतिशत कमा सकता है। अगर वे ज्यादा उत्पाद बेचते हैं तो वे ज्यादा पैसा कमाते हैं।

वस्तु के रूप में भुगतान : कभी-कभी लोगों को अपने कामों के लिए नकद भुगतान नहीं मिलता। उदाहरण के लिए, एक किसान को नकद भुगतान की बजाय अनाज या सब्जियों जैसे सामानों के रूप में भुगतान मिलता है।

The post Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)