Students find these Class 8 Hindi MCQ Chapter 10 तरुण के स्वप्न MCQ Questions helpful for self-assessment and preparation.
Class 8 Hindi Chapter 10 MCQ तरुण के स्वप्न
तरुण के स्वप्न Class 8 MCQ
तरुण के स्वप्न MCQ Questions with Answers
प्रश्न 1.
प्रस्तुत पाठ का शीर्षक है-
(क) युवा स्वप्न
(ख) तरुण स्वप्न
(ग) तरुण के स्वप्न
(घ) देश स्वप्न
उत्तर:
(ग) तरुण के स्वप्न
प्रश्न 2.
यह पाठ नेताजी के कौन-से उद्बोधन पर आधारित है?
(क) 29 दिसंबर, 1929 में आयोजित मेदिनीपुर जिला युवक – सम्मेलन।
(ख) 1944 को टोक्यो यूनिवर्सिटी सम्मेलन।
(ग) नेताजी का आज़ाद हिंद रेडियो भाषण ।
(घ) 4 जुलाई 1944 को बर्मा रैली।
उत्तर:
(क) 29 दिसंबर, 1929 में आयोजित मेदिनीपुर जिला युवक – सम्मेलन।
प्रश्न 3.
नेताजी किसके समर्थक थे?
(क) अहिंसावादी विचारधारा के समर्थक
(ख) सामाजिक न्याय और समानता के समर्थक
(ग) व्यक्तिगत जीवन को महत्ता देने के समर्थक
(घ) पूँजीवाद के समर्थक
उत्तर:
(ख) सामाजिक न्याय और समानता के समर्थक
![]()
प्रश्न 4.
नेताजी ने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कौन-सी रेजिमेंट की स्थापना की ?
(क) आज़ाद हिंद फौज की स्थापना
(ख) रानी झाँसी रेजिमेंट की स्थापना
(ग) अपनी राजनीतिक पार्टी की स्थापना
(घ) सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर:
(ख) रानी झाँसी रेजिमेंट की स्थापना
प्रश्न 5.
स्वाधीन राष्ट्र कैसे काम करेगा?
(क) विदेशी वस्तुओं का बढ़ावा देकर
(ख) स्वदेशी समाज के यंत्र के रूप में
(ग) उच्च पद हासिल करके
(घ) बलिदान की भावना से
उत्तर:
(ख) स्वदेशी समाज के यंत्र के रूप में
प्रश्न 6.
नेताजी की चर्चित पुस्तक का नाम क्या है?
(क) भारत एक खोज
(ख) हिंदू संस्कृति की पहचान
(ग) सत्य के साथ मेरे अनुभव
(घ) द इंडियन स्ट्रगल
उत्तर:
(घ) द इंडियन स्ट्रगल
प्रश्न 7.
नेताजी के अनुसार, स्वाधीन संपन्न समाज में व्यक्ति को कैसा होन चाहिए?
(क) स्वतंत्र और निर्भर
(ख) मुक्त और स्वतंत्र
(ग) केवल आर्थिक रूप से संपन्न
(घ) सिर्फ शिक्षा प्राप्त
उत्तर :
(ख) मुक्त और स्वतंत्र
प्रश्न 8.
नेताजी के स्वप्न में शिक्षा का उद्देश्य क्या है?
(क) नौकरी पाना
(ख) विदेश यात्रा
(ग) समान अवसर की प्राप्ति
(घ) परीक्षा पास करना
उत्तर :
(ग) समान अवसर की प्राप्ति
प्रश्न 9.
नेताजी के अनुसार, राष्ट्र को किसका आदर्श बनना चाहिए?
(क) भारतवर्ष का
(ख) ब्रिटेन का
(ग) विश्व मानव का
(घ) युवा वर्ग का
उत्तर :
(ग) विश्व मानव का
प्रश्न 10.
नेताजी ने किसे अपने स्वप्न का उत्तराधिकारी बताया?
(क) सरकार को
(ख) देशबंधु को
(ग) स्वयं को
(घ) युवाओं को
उत्तर :
(घ) युवाओं को
प्रश्न 11.
स्वप्न को सार्थक करने के लिए नेताजी किस हद तक जाने को तैयार थे?
(क) यात्रा तक
(ख) शिक्षा तक
(ग) प्राण देने तक
(घ) आत्मसमर्पण तक
उत्तर :
(ग) प्राण देने तक
प्रश्न 12.
किस प्रकार के समाज में आलसी और अकर्मण्य के लिए कोई स्थान नहीं होगा?
(क) तानाशाही समाज
(ख) उदारवादी समाज
(ग) श्रम की मर्यादा वाले समाज
(घ) उपभोक्तावादी समाज
उत्तर :
(ग) श्रम की मर्यादा वाले समाज
![]()
प्रश्न 13.
नेताजी के स्वप्न में ‘दबाव’ का क्या अर्थ है?
(क) सामाजिक नियंत्रण
(ख) आर्थिक ॠण
(ग) धार्मिक बंधन
(घ) सामाजिक रकावटें
उत्तर :
(घ) सामाजिक रुकावटें
प्रश्न 14.
नेताजी के अनुसार, किसे समान अवसर मिलना चाहिए?
(क) केवल ग्रामीणों को
(ख) अमीरों को
(ग) प्रत्येक व्यक्ति को
(घ) शिक्षकों को
उत्तर :
(ग) प्रत्येक व्यक्ति को
प्रश्न 15.
“स्वप्न हमें असीम शक्ति देता है” इस कथन का आशय है
(क) स्वप्न से आलस्य दूर होता है
(ख) स्वप्न लक्ष्य की प्रेरणा देता है
(ग) स्वप्न मनोरंजन है
(घ) स्वप्न दुखों से बचाता है
उत्तर :
(ख) स्वप्न लक्ष्य की प्रेरणा देता है
प्रश्न 16.
नेताजी के अनुसार, आदर्श समाज में स्त्रियाँ
(क) सीमित अधिकार पाएँगी
(ख) पुरुषों से कमतर होंगी
(ग) समान अधिकार पाएँगी
(घ) घर तक सीमित रहेंगी
उत्तर :
(ग) समान अधिकार पाएँगी
प्रश्न 17.
‘मरण है स्वर्ग समान’ इस वाक्य में नेताजी ने किसका संकेत दिया?
(क) शांति से मरने का
(ख) बलिदान के गौरव का
(ग) दुखों की समाप्ति का
(घ) युद्ध से दूर रहने का
उत्तर :
(ख) बलिदान के गौरव का
प्रश्न 18.
“यह स्वप्न मेरे क्षुद्र जीवन को सार्थक बनाता है” इस कथन में प्रयुक्त ‘क्षुद्र’ शब्द का भाव है
(क) तुच्छ
(ख) शांत
(ग) बलवान
(घ) महान
उत्तर :
(क) तुच्छ
तरुण के स्वप्न MCQ Class 8 अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. स्वप्न तो अनेकों ने देखा। हमारे नेता स्वर्गीय देशबंधु चित्तरंजन दास ने भी एक स्वप्न देखा था। वही स्वप्न उनकी शक्ति का उत्स बना और उनके आनंद का निर्झर रहा। उनके स्वप्न के उत्तराधिकारी आज हम हैं। इसलिए हमारा भी अपना एक स्वप्न है, इसी स्वप्न की प्रेरणा से हम उठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं, फिरते हैं और लिखते हैं, भाषण देते हैं, काम-काज करते हैं।
वह स्वप्न या आदर्श क्या है ? हम चाहते हैं, एक नया सर्वांगीण स्वाधीन संपन्न समाज और उस पर एक स्वाधीन राष्ट्र । उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो तथा समाज के दबाव से वह मरे नहीं। उस समाज में जातिभेद का स्थान नहीं हो, उस समाज में नारी मुक्त होकर समाज एवं राष्ट्र के पुरुषों की तरह समान अधिकार का उपभोग करे और समाज तथा राष्ट्र की सेवा में समान रूप से हिस्सा ले। (पृष्ठ 140)
प्रश्न 1.
स्वप्न के अधिकारी कौन हैं?
(क) अंग्रेज
(ख) नागरिक
(ग) भारत के देशवासी
(घ) भारत के शासक
उत्तर:
(ग) भारत के देशवासी
प्रश्न 2.
स्वाधीन संपन्न समाज में हर व्यक्ति की स्थिति कैसी हो?
(क) जातिबंधन से घिरा
(ख) सामाजिक विषमता से युक्त
(ग) बंधनमुक्त
(घ) जो समाज के दबाव से मरे नहीं
उत्तर:
(घ) जो समाज के दबाव से मरे नहीं
![]()
प्रश्न 3.
नेताजी कैसा सपना देखते थे?
(क) जिसमें व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो।
(ख) जिसमें शासक के पास अधिकार हो ।
(ग) जिसमें नारी मुक्त होकर समाज के अधिकारों का उपभोग करे।
(घ) जिसमें जातिभेद का स्थान नहीं हो ।
विकल्प
(i) विकल्प (ग) सही है।
(ii) (ग) और (घ) सही हैं बाकि विकल्प गलत हैं।
(iii) सारे विकल्प सहीं हैं।
(iv) विकल्प (क), (ग) और (घ) सही हैं।
उत्तर:
(iv) विकल्प (क), (ग) और (घ) सही हैं।
2. उस समाज में अर्थ की विषमता न हो, उस समाज में प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा और उन्नति का समान सुअवसर पाए । जिस समाज में श्रम और कर्म की पूरी मर्यादा होगी और आलसी तथा अकर्मण्य के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा, वह राष्ट्र किसी भी विजातीय प्रभाव से हर प्रकार से मुक्त रहेगा।
जो राष्ट्र हमारे स्वदेशी समाज के यंत्र के रूप में काम करेगा, सर्वोपरि वह समाज और राष्ट्र भारतवासियों का अभाव मिटाएगा या भारतवासी के आदर्श को सार्थक बनाकर ही स्थिर नहीं होगा, बल्कि विश्व – मानव के समक्ष आदर्श-समाज और आदर्श – राष्ट्र के रूप में गण्य होगा । (पृष्ठ 140-141)
प्रश्न 1.
स्वाधीन राष्ट्र में कैसे सुअवसर पाने की आशा की जा रही है?
(क) कर्म
(ख) शिक्षा और उन्नति
(ग) उद्योग
(घ) राष्ट्र की सेवा
उत्तर:
(ख) शिक्षा और उन्नति
प्रश्न 2.
नेताजी आदर्श राष्ट्र को किस रूप में काम करने पर बल देते हैं?
(क) विदेशी सामान बनाने और बेचने का काम
(ख) आम जनता पर टैक्स बढ़ाने का काम
(ग) पूँजीवादी व्यवस्था को बढ़ाने का काम
(घ) स्वदेशी और अपने देश में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने का काम
उत्तर:
(घ) स्वदेशी और अपने देश में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने का काम
प्रश्न 3.
नेताजी युवाओं को आदर्श राष्ट्र और समाज के निर्माण हेतु क्या सुझाव देते हैं?
(क) भारतवासी आदर्शों की आधारशिला पर बने समाज और राष्ट्र को विश्व के समक्ष उच्च स्थान तथा महत्व प्रदान करवाने का प्रयास करेंगे।
(ख) स्वतंत्र समाज और राष्ट्र भारतवासी के आदर्श को सार्थक बनाकर स्थिर हो जाएगा।
(ग) त्याग और बलिदान का महत्व नहीं होगा ।
(घ) उपर्युक्त विकल्प सभी गलत हैं।
उत्तर:
(क) भारतवासी आदर्शों की आधारशिला पर बने समाज और राष्ट्र को विश्व के समक्ष उच्च स्थान तथा महत्व प्रदान करवाने का प्रयास करेंगे।
3. मैं ऐसे समाज और ऐसे राष्ट्र का ही स्वप्न देखता रहा हूँ। यह स्वप्न मेरे समक्ष नित्य एवं अखंड सत्य है। इस सत्य की प्रतिष्ठा के लिए सबकुछ किया जा सकता है, हर प्रकार का त्याग किया जा सकता है, हर संकट को सहा जा सकता है और इस स्वप्न को सार्थक बनाने के दौरान प्राण देना भी है तो ‘वह मरण है स्वर्ग समान’ ।
हे मेरे तरुण भाइयो! तुम्हें देने लायक मेरे पास कुछ भी नहीं है, है सिर्फ यही स्वप्न जो हमें असीम शक्ति और अपार आनंद देता है, जो मेरे क्षुद्र जीवन को भी सार्थक बनाता है। यह स्वप्न मैं तुम्हें उपहारस्वरूप देता हूँ- स्वीकार करो । (पृष्ठ 141)
प्रश्न 1.
सुभाषचंद्र बोस ने युवाओं को उपहार में क्या स्वीकार करने का आग्रह किया ?
(क) स्वाधीन संपन्न समाज और राष्ट्र पाने का स्वप्न
(ख) धन प्राप्त करने का स्वप्न
(ग) अंग्रेजों से मिले महँगे उपहार
(घ) विदेश भ्रमण का उपहार
उत्तर:
(क) स्वाधीन संपन्न समाज और राष्ट्र पाने का स्वप्न
![]()
प्रश्न 2.
नेताजी ने युवाओं को क्या कहकर संबोधित किया?
(क) हे भाइयो!
(ख) हे युवको!
(ग) मेरे प्यारे भाइयो!
(घ) हे मेरे तरुण भाइयो!
उत्तर:
(घ) हे मेरे तरुण भाइयो!
प्रश्न 3.
अपने स्वाधीन देश की उन्नति और खुशहाली प्राप्त करने के लक्ष्य से कैसी अनुभूति होती है ?
(क) असीम शक्ति की
(ख) अपार आनंद की
(ग) जीवन सार्थक बन जाने की
(घ) सभी विकल्प सही हैं।
उत्तर:
(घ) सभी विकल्प सही हैं।
4. “स्वप्न तो अनेकों ने देखा। हमारे नेता स्वर्गीय देशबंधु चितरंजन दास ने भी एक स्वप्न देखा था। वही स्वप्न उनकी शक्ति का उत्स बना और उनके आनंद का निर्झर रहा। उनके ख्यप के उत्तराधिकारी आज हम हैं। इसलिए हमारा भी अपना एक स्वप्न है, इसी स्वप्न की प्रेरणा से हम उठते हैं, बैठते है, चलते हैं, फिरते हैं और लिखते हैं, भाषण देते हैं, काम काज करते हैं। वह स्वप्न या आदर्श क्या है? हम चाहते हैं, एक नया सर्वागीण स्वार्धीन संपन्न समाज और उस पर एक स्वाधीन राष्ट्।’’
प्रश्न 1.
चित्तरंजन दास का स्वप्न उनके लिए कैसी प्रेरणा बन गया?
(क) सत्ता प्राप्ति
(ख) शिक्षा का प्रसार
(ग) शक्ति का उत्म और आर्नद का निईर्शर
(घ) आर्थिक समृद्धि
उत्तर :
(ग) शक्ति का उत्स और आनंद का निर्झार
प्रश्न 2.
“हम ढठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं…” यह वाक्य क्या दर्शाता है?
(क) आलस्य प्रधानता
(ख) स्वप्न की प्रेरणा से जीवन की सक्रियता
(ग) अज्ञानता से भरा जीवन
(घ) कार्यक्षमता की प्रधानता
उत्तर :
(ख) स्वप की प्रेरणा से जीवन की सक्रियता
प्रश्न 3.
“वह स्वप्न या आदर्श क्या है?” वाक्य में ‘या’ शब्द का शब्द भेद क्या है?
(क) क्रिया
(ख) संयोजक
(ग) संज्ञा
(घ) विशेषण
उत्तर :
(ख) संयोजक
![]()
5. “उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो तथा समाज के दबाव से वह मरे नहीं। उस समाज में जातिभेद का स्थान नहीं हो, उस समाज में नारी मुक्त होकर समाज एवं राष्ट्र के पुरुषों की तरह समान अधिकार का उपभोग करे और समाज तथा राष्ट्र की सेवा में समान रूप से हिस्सा ले, उस समाज में अर्थ की विषमता न हो, उस समाज में प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा और उन्नति का समान सुअवसर पाए।”
प्रश्न 1.
“समाज के दबाव से वह मरे नहीं” यहाँ ‘दबाब’ का क्या आशय है?
(क) सामाजिक बाध्यता, जो मनोदशा को दबा दे
(ख) आर्थिक भार, जो जीवन को दबा दे
(ग) शारीरिक हिंसा, जो जीवन को प्रभावित करे
(घ) प्राकृतिक तंगी, जिससे जीवन कष्टमय हो
उत्तर :
(क) सामाजिक बाध्यता, जो मनोदशा को दबा दे
प्रश्न 2.
“नारी मुक्त होकर समान अधिकार का उपभोग करे” इस वाक्य में ‘उपभोग’ शब्द का भावार्थ क्या है?
(क) अधिकार का उपयोग करना
(ख) आलोचना करना
(ग) उपेक्षा करना
(घ) सम्मान देना
उत्तर :
(क)अधिकार का उपयोग करना
प्रश्न 3.
“जो व्यक्ति शिक्षा और उन्नति का समान सुअवसर पाए।” वाक्य में ‘समान’ शब्द का शब्द भेद क्या है?
(क) संज्ञा
(ख) क्रिया
(ग) विशेषण
(घ) सर्वनाम
उत्तर :
(ग) विशेषण
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
उचित शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
देशबंधु चित्तरंजन दास, मुक्त, समान अधिकार, विजातीय, सत्य, प्रतिष्ठा, प्राण, स्वीकार करो
(क) उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से …………. हो।
उत्तर:
मुक्त
(ख) ……….. ने भी एक स्वप्न देखा था ।
उत्तर:
देशबंधु चित्तरंजन दास
(ग) उस समाज में नारी मुक्त होकर समाज एवं राष्ट्र के पुरुषों की तरह ……….. अधिकार का उपभोग करें।
उत्तर:
समान
(घ) राष्ट्र किसी भी ……….. प्रभाव से हर प्रकार से मुक्त रहेगा।
उत्तर:
विजातीय
(ङ) यह स्वप्न मेरे समक्ष नित्य एवं अखंड ………….. है।
उत्तर:
सत्य
(च) यह स्वप्न मैं तुम्हें उपहारस्वरूप देता हूँ, ……………. ।
उत्तर:
स्वीकार करो
![]()
(छ) सत्य की ………….. के लिए सब कुछ किया जा सकता है।
उत्तर:
प्रतिष्ठा
(ज) इस स्वप्न को सार्थक बनाने के दौरान देना भी है तो ‘वह मरण है स्वर्ग समान’ ।
उत्तर:
प्राण
पाठ में प्रयुक्त निम्नलिखित शब्दों से नए वाक्य बनाइए-
प्रश्न 1.
स्वप्न
उत्तर:
स्वप्न – सपने देखो और साकार बनाओ।
प्रश्न 2.
आदर्श
उत्तर:
आदर्श- हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।
प्रश्न 3.
अधिकार
उत्तर:
अधिकार- प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे ।
प्रश्न 4.
स्वाधीन
उत्तर:
स्वाधीन – नेताजी ने स्वाधीन राष्ट्र का आदर्श प्रस्तुत किया।
प्रश्न 5.
कर्म
उत्तर:
कर्म – हम अपने कर्म सकारात्मक रखें।
प्रश्न 6.
अपार आनंद
उत्तर:
अपार आनंद – दूसरों की सेवा करने में अपार आनंद प्राप्त होता है।
![]()
प्रश्न 7.
स्वदेशी
उत्तर:
स्वदेशी – स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर हम देश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं।
The post तरुण के स्वप्न Class 8 MCQ Hindi Chapter 10 appeared first on Learn CBSE.
📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍
Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions
Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.
Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.
🔎 Why Choose NCsolve?
At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:
- ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
- ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
- ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
- ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
- ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
- ✅ Support for students worldwide with multi-language content.
🌐 Explore Our Websites:
🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com
📲 Connect With Us:
👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com
😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️
🌎 YOU'RE BEST 🏆