With regular practice using our Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 6 एक टोकरी भर मिट्टी Worksheet with Answers, students perform better.
Class 8 Hindi Chapter 6 Worksheet एक टोकरी भर मिट्टी
Class 8 Hindi एक टोकरी भर मिट्टी Worksheet
एक टोकरी भर मिट्टी Worksheet – एक टोकरी भर मिट्टी Class 8 Hindi Worksheet
बहुविकल्पीय प्रश्न
(i) ज़मींदार ने वृद्धा से झोंपड़ी हटवाने के लिए किसका सहारा लिया ?
(क) पुलिस
(ख) पंचायत
(ग) अदालत
(घ) मुखिया
उत्तर :
(ग) अदालत
(ii) वृद्धा की पोती ने खाना-पीना क्यों छोड़ दिया था ?
(क) बीमार होने के कारण
(ख) डाँट मिलने के कारण
(ग) अपने घर की याद में
(घ) सजा के कारण
उत्तर :
(ग) अपने घर की याद में
(iii) ज़मींदार ने वृद्धा की कौन-सी विनती पूरी की?
(क) झोंपड़ी लौटाने की
(ख) टोकरी में मिट्टी लेने की
(ग) पैसा देने की
(घ) नौकरी देने की
उत्तर :
(ख) टोकरी में मिट्टी लेने की
(iv) टोकरी को ज़मींदार साहब क्यों नहीं उठा पाए ?
(क) वृद्धा ने मना कर दिया
(ख) ज़मीन पर चिपकी थी
(ग) उसमें बहुत वजन था
(घ) वह नैतिक बोझ दर्शा रही थी
उत्तर :
(घ) वह नैतिक बोझ दर्शा रही थी
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
(क) झोंपड़ी में गरीबी थी, पर आत्मीयता अधिक थी
(ख) झोंपड़ी से वृद्धा का कोई संबंध नहीं था
(ग) पोती वृद्धा से नाराज थी
(घ) अदालत वृद्धा के पक्ष में गई थी.
उत्तर :
(क) झोंपड़ी में गरीबी थी पर आत्मीयता अधिक थी
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(i) झोंपड़ी की भूमि वृद्धा के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण थी ?
उत्तर :
झोंपड़ी की भूमि वृद्धा के लिए इसलिए महत्त्वपूर्ण थी, क्योंकि उससे उसकी स्मृतियाँ (यादें जुड़ी हुईं थीं।
(ii) जब ज़मींदार ने टोकरी उठाई, तो क्या हुआ ?
उत्तर :
जब जमींदार ने टोकरी उठाई तो वह उसका भार ना उठा सका।
(iii) वृद्धा की बात सुनकर ज़मींदार के मन में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर :
वृद्धा की बात सुनकर जमींदार का अहंकार टूट गया और उसके मन में पश्चाताप जागा ।
(iv) वृद्धा ने चूल्हा किससे बनाने की बात कही ?
उत्तर :
वृद्धा ने झोंपड़ी की मिट्टी से चूल्हा बनाने की बात कही।
लघु उत्तरीय प्रश्न
(i) वृद्धा अपनी झोंपड़ी क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी ? स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर :
वृद्धा अपनी झोंपड़ी इसलिए नहीं छोड़ना चाहती थी, क्योंकि उसकी पुरानी पारिवारिक यादें उससे जुड़ी हुई थी।
(ii) वृद्धा की पोती के भोजन न करने के पीछे क्या कारण था ?
उत्तर :
वृद्धा की पोती भोजन इसलिए नहीं कर रही थी, क्योंकि उसे अपने घर अर्थात् झोंपड़ी की याद आ रही थी।
(iii) ज़मींदार को टोकरी न उठा पाने पर कैसा अनुभव हुआ?
उत्तर :
जमींदार को टोकरी न उठा पाने पर अपनी कमजोरी और किए गए अन्याय का एहसास हुआ। उसे समझ आया कि पाप का बोझ उठाना टोकरी से कहीं अधिक भारी होता है।
(iv) ज़मींदार को झोंपड़ी हथियाने के लिए क्या-क्या प्रयत्न करने पड़े?
उत्तर :
झोंपड़ी हथियाने के लिए जमींदार ने कानूनी चालें चलीं। उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके कानून के नियमों का दुरुपयोग कर वृद्धा की झोंपड़ी पर कब्जा कर लिया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(i) ज़मींदार के व्यवहार में कौन- – सा परिवर्तन देखने को मिला ?
उत्तर :
शुरुआत में जमींदार का व्यवहार अहंकारी और स्वार्थी था। वह अपने घर का अहाता (आँगन) बढ़ाने के लिए वृद्धा की झोंपड़ी हथियाना चाहता था। लेकिन वृद्धा की टोकरी न उठा पाने पर उसकी यह बात कि आप एक टोकरी का भार नहीं उठा पाए, तो हजारों टोकरियों का भार जीवन भर कैसे उठा सकेंगे ? यह सुनते ही जमींदार का व्यवहार पश्चाताप में परिवर्तित हो जाता है।
(ii) वृद्धा के अनाथ होने के बावजूद उसकी सशक्त भावनाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
अनाथ होने के बावजूद वृद्धा भावनात्मक रूप से बहुत सशक्त थी। वह अपनी झोंपड़ी से जुड़ी स्मृतियों और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जमींदार का समझदारी व विनम्रता से सामना करती है। वृद्धा की विनम्रता व सच्चाई अन्ततः जमींदार का हृदय परिवर्तन कर देती है।
(iii) यदि झोंपड़ी वापस न मिलती तो वृद्धा और उसकी पोती का जीवन कैसा होता?
उत्तर :
यदि झोंपड़ी वापस न मिलती तो वृद्धा और उसकी पोती को बेघर होकर कठिन और असुरक्षित जीवन जीना पड़ता। वे अपनी भावनात्मक जड़ों से कट जाते और भटकते हुए व निराशा से जीवन जीने को मजबूर हो जाते। इससे उनका मानसिक और शारीरिक कष्ट और भी बढ़ जाता।
![]()
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
एक दिन श्रीमान उस झोंपड़ी के आस-पास टहल रहे थे और लोगों को काम बतला रहे थे कि इतने में वह वृद्धा हाथ में एक टोकरी लेकर वहाँ पहुँची । श्रीमान ने उसको देखते ही अपने नौकरों से कहा कि उसे यहाँ से हटा दो। पर वह गिड़गिड़ाकर बोली, “महाराज, अब तो झोंपड़ी तुम्हारी ही हो गई है। मैं उसे लेने नहीं आई हूँ। महाराज क्षमा करें तो एक विनती है । ” जमींदार साहब के सिर हिलाने पर उसने कहा, “जब से यह झोंपड़ी छूटी है, तब से मेरी पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है। मैंने बहुत कुछ समझाया, पर वह एक नहीं मानती । यही कहा करती है कि अपने घर चल, वहीं रोटी खाऊँगी। अब मैंने यह सोचा कि इस झोंपड़ी में से एक टोकरी भर मिट्टी लेकर उसी का चूल्हा बनाकर रोटी पकाऊँगी। इससे भरोसा है कि वह रोटी खाने लगेगी। महाराज कृपा करके आज्ञा दीजिए तो इस टोकरी में मिट्टी ले जाऊँ!” श्रीमान् ने आज्ञा दे दी।
(i) वृद्धा टोकरी लेकर क्यों आई थी?
उत्तर :
वृद्धा अपनी पोती के लिए झोंपड़ी की मिट्टी लेने आई थी, ताकि उस मिट्टी से चूल्हा बनाकर रोटी पका सके। उसे विश्वास था कि इससे पोती को अपने पुराने घर की अनुभूति होगी और वह फिर से भोजन करना शुरू कर देगी।
(ii) ज़मींदार ने वृद्धा को देखकर अपने नौकरों को क्या आज्ञा दी और वृद्धा ने कैसे प्रतिक्रिया दी ?
उत्तर :
ज़मींदार ने अपने नौकरों से वृद्धा को हटाने की आज्ञा दी, परंतु वृद्धा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाई। उसने स्पष्ट किया कि वह झोंपड़ी लेने नहीं आई है, बल्कि केवल एक विनती करने आई है और क्षमा भी माँगी।
(iii) वृद्धा ने ज़मींदार से टोकरी भर मिट्टी ले जाने का क्या कारण बताया और इससे उसकी पोती पर क्या प्रभाव पड़ने की उम्मीद की ?
उत्तर :
वृद्धा ने बताया कि उसकी पोती ने झोंपड़ी छूटने के बाद से खाना-पीना छोड़ दिया है। उसने सोचा कि झोंपड़ी की मिट्टी से बना चूल्हा पोती को अपने घर की याद दिलाएगा और वह फिर से रोटी खाने लगेगी।
(iv) वृद्धा ने झोंपड़ी की मिट्टी माँगते हुए ज़मींदार से कहा कि वह उस मिट्टी से ………. बनाएगी, ताकि पोती को उसका घर याद आए और वह भोजन कर सके।
(क) मंदिर
(ग) झोंपड़ी
(ख) चूल्हा
(घ) दीया
उत्तर :
(ख) चूल्हा
(v) कथन (A) वृद्धा ने झोंपड़ी की मिट्टी माँगने के लिए ज़मींदार से करुणा के साथ प्रार्थना की।
कारण (R) वह जानती थी कि पोती की भूख से बड़ी कोई चिंता नहीं है।
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(vi) गद्यांश में ‘अहाता’ शब्द का समानार्थी शब्द क्या हो सकता है ?
(क) घर
(ख) आँगन
(ग) दीवार
(घ) मैदान
उत्तर :
(ख) आँगन
नीचे स्तंभ ‘अ’ में पाठ से लिए गए वाक्य दिए गए हैं और स्तंभ ‘ब’ में उनके निष्कर्ष या उनसे निकलने वाले भाव दिए गए हैं। वाक्यों का उनके सही निष्कर्षों से मिलान कीजिए।
| स्तंभ ‘अ’ (वाक्य) | स्तंभ ‘ब’ (निष्कर्ष) |
| i. अब यही उसकी पोती इस वृद्धावस्था में एकमात्र आधार थी। | क. ज़मींदार द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से शक्ति का दुरुपयोग। |
| ii. बाल की खाल निकालने वाले वकीलों की थैली गरम कर, उन्होंने अदालत से उस झोंपड़ी पर अपना कब्ज़ा कर लिया। | ख. वृद्धा के लिए पोती का महत्त्व और झोंपड़ी से भावनात्मक जुड़ाव । |
| iii. जब से यह झोंपड़ी छूटी है, तब से मेरी पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है। | ग. अन्याय से अर्जित वस्तु का भारी नैतिक बोझ । |
| iv. आपसे तो एक टोकरी भर मिट्टी उठाई नहीं जाती और इस झोंपड़ी में तो हज़ारों टोकरियाँ मिट्टी पड़ी है। | घ. अहंकार का टूटना और वास्तविकता का बोध | |
| v. ज़मींदार साहब धन – मद से गर्वित हो अपना कर्त्तव्य भूल गए थे, पर वृद्धा के उपर्युक्त वचन सुनते ही उनकी आँखें खुल गईं। | ङ. वृद्धावस्था में वृद्धा का सहारा उसकी पोती ही थी। |
उत्तर :
| स्तंभ ‘अ’ (वाक्य) | स्तंभ ‘ब’ (निष्कर्ष) |
| i. अब यही उसकी पोती इस वृद्धावस्था में एकमात्र आधार थी। | ङ. वृद्धावस्था में वृद्धा का सहारा उसकी पोती ही थी। |
| ii. बाल की खाल निकालने वाले वकीलों की थैली गरम कर, उन्होंने अदालत से उस झोंपड़ी पर अपना कब्ज़ा कर लिया। | क. ज़मींदार द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से शक्ति का दुरुपयोग। |
| iii. जब से यह झोंपड़ी छूटी है, तब से मेरी पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है। | ख. वृद्धा के लिए पोती का महत्त्व और झोंपड़ी से भावनात्मक जुड़ाव । |
| iv. आपसे तो एक टोकरी भर मिट्टी उठाई नहीं जाती और इस झोंपड़ी में तो हज़ारों टोकरियाँ मिट्टी पड़ी है। | ग. अन्याय से अर्जित वस्तु का भारी नैतिक बोझ । |
| v. ज़मींदार साहब धन – मद से गर्वित हो अपना कर्त्तव्य भूल गए थे, पर वृद्धा के उपर्युक्त वचन सुनते ही उनकी आँखें खुल गईं। | घ. अहंकार का टूटना और वास्तविकता का बोध | |
वाक्य के साथ दिए गए उचित विकल्प के द्वारा रिक्त स्थान भरिए ।
(i) ज़मींदार साहब को अपने महल का अहाता उस झोंपड़ी तक __________ की इच्छा हुई। (कम करने, बढ़ाने)
उत्तर :
बढ़ाने
(ii) वृद्धा के __________ वचन सुनते ही उनकी आँखें खुल गईं। (मधुर, उपर्युक्त)
उत्तर :
उपर्युक्त
(iii) ज़मींदार साहब __________ से गर्वित हो अपना कर्त्तव्य भूल गए थे। (ज्ञान – मद, धन- मद)
उत्तर :
धन-मद
(iv) उस झोंपड़ी में उसका ऐसा कुछ __________ लग गया था कि बिना मरे वहाँ से वह निकलना ही नहीं चाहती थी। (मन, धन)
उत्तर :
मन
(v) बिचारी अनाथ तो थी ही, __________ में कहीं जाकर रहने लगी। ( पास-पड़ोस, शहर)
उत्तर :
पास-पड़ोस
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(i) अंत में ज़मींदार ने अपनी गलती स्वीकार कर वृद्धा को उसकी झोंपड़ी वापस कर दी ।
उत्तर :
✓
(ii) वृद्धा की पोती झोंपड़ी छूटने के बाद बहुत खुश थी।
उत्तर :
✗
(iii) ज़मींदार ने अपनी पूरी ताकत लगाकर टोकरी उठा ली थी।
उत्तर :
✗
(iv) वृद्धा ने ज़मींदार को उसके कर्मों के नैतिक भार का अहसास कराया।
उत्तर :
✓
(v) ज़मींदार ने वृद्धा को झोंपड़ी के बदले नया घर देने का प्रस्ताव रखा था।
उत्तर :
✗
![]()
पाठ के घटनाक्रम के अनुसार नीचे दिए गए वाक्यों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(i) जब से यह झोंपड़ी छूटी है, तब से मेरी पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है।
(ii) वृद्धा झोंपड़ी के भीतर गई। वहाँ जाते ही उसे पुरानी बातों का स्मरण हुआ और उसकी आँखों से आँसू की धारा बहने लगी।
(iii) उन्होंने अदालत से उस झोंपड़ी पर कब्ज़ा कर लिया और वृद्धा को वहाँ से निकाल दिया।
(iv) आपसे तो एक टोकरी भर मिट्टी उठाई नहीं जाती और इस झोंपड़ी में तो हजारों टोकरियाँ मिट्टी पड़ी है।
उत्तर :
(iii), (i), (ii), (iv) सही क्रम है।
भाषा आधारित प्रश्न
(क) नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में उपयुक्त शब्द भरिए
उदाहरण
उनके मन में कुछ दया आ गई। (‘मन’ – एकवचन है, इसलिए ‘आ गई ‘)
उनकी आँखें खुल गई। ( ‘आँखें’ – बहुवचन हैं, इसलिए, ‘खुल गई’ में ‘गईं ‘)
(i) ज़मींदार के आदेश पर नौकरों ने वृद्धा को घसीटते हुए अहाते से बाहर __________ | ( निकाला / निकाले)
उत्तर :
निकाला
(ii) वृद्धा के चेहरे पर ग़रीबी और लाचारी की रेखाएँ साफ़ दिख रही __________ | ( थी / थीं)
उत्तर :
थीं
(iii) पुरानी यादें वृद्धा को बहुत __________ । (रुलाई / रुलाईं)
उत्तर :
रुलाई
(iv) नौकर झोंपड़ी को तोड़ने में इतने व्यस्त थे कि किसी ने वृद्धा की ओर __________ भी नहीं। (देखा / देखी)
उत्तर :
देखा
(v) आँचल से पोंछी गईं वे बूढ़ी आँखें बहुत कुछ कह __________ थीं। (रही / रहीं)
उत्तर :
रहीं
(ख) नीचे दिए गए वाक्यों का काल बदलकर फिर से लिखिए ।
(i) ज़मींदार साहब ने अदालत से उस झोंपड़ी पर अपना कब्ज़ा कर लिया। (वर्तमान काल में बदलिए)
____________________________________________
उत्तर :
ज़मींदार साहब अदालत से उस झोंपड़ी पर अपना कब्ज़ा कर लेते हैं।
(ii) वृद्धा झोंपड़ी के भीतर गई और उसकी आँखों से आँसू बहने लगे। (भविष्य काल में बदलिए)
____________________________________________
उत्तर :
वृद्धा झोंपड़ी के भीतर जाएगी और उसकी आँखों से आँसू बहने लगेंगे।
(iii) मैंने बहुत कुछ समझाया, पर वह एक नहीं मानती । (भूतकाल में बदलिए)
____________________________________________
उत्तर :
मैंने बहुत कुछ समझाया, पर वह मानी नहीं थी।
(iv) ज़मींदार साहब पहले तो बहुत नाराज़ हुए। (वर्तमान काल में बदलिए)
____________________________________________
उत्तर :
ज़मींदार साहब पहले तो बहुत नाराज़ होते हैं।
(ग) पाठ के इन वाक्यों में प्रयुक्त मुहावरों को पहचानिए और उनका अर्थ लिखिए।
i. ‘ज़मींदार साहब के सिर हिलाने पर उसने कहा…’
ii. ‘वह पुरानी बातें याद कर फूट-फूटकर रोने लगी ।
iii. ‘वह हाथ जोड़कर श्रीमान से प्रार्थना करने लगी ।
iv. ‘वृद्धा के वचन सुनते ही ज़मींदार की आँखें खुल गईं।
| मुहावरा | अर्थ |
| i. __________ | __________ |
| ii. __________ | __________ |
| iii. __________ | __________ |
| iv. __________ | __________ |
उत्तर :
| मुहावरा | अर्थ |
| i. सिर हिलाना | सहमति देना |
| ii. फूट-फूट कर रोना | ज़ोर-ज़ोर से रोना |
| iii. हाथ जोड़ना | विनम्रता या विनती प्रकट करना |
| iv. आँखें खुलना | सच्चाई का ज्ञान होना / गलती का एहसास होना |
![]()
सोचिए और लिखिए
(i) यदि वृद्धा ज़मींदार के पास मिट्टी लेने नहीं जाती, तो कहानी का अंत कैसे भिन्न हो सकता था ?
____________________________________________
____________________________________________
(ii) कहानी के अंत में ज़मींदार का पश्चाताप और झोंपड़ी वापस लौटाना क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
____________________________________________
____________________________________________
कल्पना आधारित प्रश्न
(i) कल्पना कीजिए कि वृद्धा की पोती ज़मींदार से क्या कहना चाहती होगी, जब उसे झोंपड़ी में से मिट्टी लाने की बात पता चली?
____________________________________________
(ii) यदि आप ज़मींदार की जगह होते और वृद्धा आपसे अपनी झोंपड़ी हटाने के लिए कहती, तो आप क्या करते और क्यों?
____________________________________________
लेखन कौशल
‘किसी के प्रति अन्याय करना अंततः स्वयं को ही हानि पहुँचाता है’ – इस विचार पर आधारित एक संक्षिप्त अनुच्छेद (लगभग 100-120 शब्दों में) लिखिए।
____________________________________________
____________________________________________
The post एक टोकरी भर मिट्टी Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 6 appeared first on Learn CBSE.
📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍
Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions
Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.
Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.
🔎 Why Choose NCsolve?
At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:
- ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
- ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
- ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
- ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
- ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
- ✅ Support for students worldwide with multi-language content.
🌐 Explore Our Websites:
🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com
📲 Connect With Us:
👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com
😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️
🌎 YOU'RE BEST 🏆