⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1 - #NCSOLVE 📚

0

Students revise important topics using Extra Questions for Class 7 Social Science and Class 7 SST Part 1 Chapter 1 भारत की भौगोलिक विविधता Extra Questions before exams.

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Question Answer

Class 7 SST Chapter 1 Extra Question Answer in Hindi भारत की भौगोलिक विविधता

प्रश्न 1.
भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के पड़ोसी देश निम्नलिखित हैं-

  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश
  • नेपाल
  • भूटान
  • श्रीलंका
  • म्यामार

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 2.
भारत को किन प्रमुख पाँच भौगोलिक भागों में विभाजित किया जाता है?
उत्तर:
भारत को मुख्यतः निम्नलिखित पाँच भागों में विभाजित किया जाता है-

  • महान पर्वतीय क्षेत्र
  • गंगा और सिंधु का मैदान
  • मरुस्थलीय भू-भाग
  • दक्षिणी प्रायद्वीप
  • द्वीपसमूह

प्रश्न 3.
हिमालय पर्वत को किन तीन प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर:
हिमालय पर्वत को मुख्यतः निम्न तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है-

  • हिमाद्री (वृहद हिमालय)
  • हिमाचल (लघु हिमालय)
  • शिवालिक पहाड़ियाँ (बाह्य हिमालय)

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 4.
‘काठ-कुनी’ अथवा ‘धज्जी-देवरी’ शैली क्या है?
उत्तर:

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गृह निर्माण की पारंपरिक पद्धति को ‘काठ-कुनी’ अथवा ‘धज्जी-देवरी’ शैली के रूप में जाना जाता है।
  • इस शैली में गृह निर्माण के लिए स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री जैसे-लकड़ी तथा पत्थरों को उपयोग किया जाता है।
  • इस शैली में बने घर सामान्यतः दो मंजिल के होते हैं।
  • इस शैली में बने घर सर्दियों में भी अंदर से गर्म रहते हैं।

प्रश्न 5.
भारतीय शीत मरुस्थल की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
भारतीय शीत मरुस्थल की विशेषताएँ-

  • भारत का लद्दाख क्षेत्र एक शीत मरुस्थल है जहाँ सर्दियों में तापमान -30^{\circ}$ से० तक कम हो जाता है।
  • यहाँ बहुत कम वर्षा होती है और भू-भाग उबड़-खाबड़ हैं, जिसमें चट्टानी क्षेत्र, गहरी घाटियाँ और झीलें पाई जाती हैं। इस प्रकार की वनस्पति रहित उबड़-खाबड़ सतह के कारण ही इसकी तुलना चंद्रमा की सतह से की जाती है। इसलिए इसे चंद्रभूमि भी कहा जाता है।
    नोट-चित्र 1.5 देखें।
  • कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी यहाँ विभिन्न प्रकार के वन्यप्राणी जैसेहिम तेंदुएँ, आइबेक्स और तिब्बती मृग आदि पाए जाते हैं।
  • यह क्षेत्र अपने प्राचीन बौद्धमठों तथा लोसर और हेमिस जैसे रंग-बिरंगे त्यौहारों के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 6.
गंगा के मैदान की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गंगा के मैदान की मुख्य विशेषताएँ-

  • उत्तर भारत के इस विशाल मैदान का निर्माण सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों एवं उनकी सहायक नदियों द्वारा निक्षेपित जलोढ़ मृदा से हुआ है।
  • यह क्षेत्र अत्याधिक उपजाऊ और कृषि के लिए आदर्श है।
  • भारत की जनसंख्या का बड़ा भाग इन मैदानी क्षेत्रों में रहता है।
  • समतल भू-भाग होने के कारण इस क्षेत्र में एक विस्तृत परिवहन तंत्र विकसित हुआ है।
  • इन नदियों का उपयोग लंबे समय से जल परिवहन के लिए भी किया जाता है।

प्रश्न 7.
भारतीय विशाल मरुस्थल अथवा थार मरुस्थल की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
थार मरुस्थल की मुख्य विशेषताएँ-
भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1 1

  • भारत के पश्चिम में स्थित पीलापन लिए हुए सुनहरी रेत के टीलों का एक विशाल विस्तार, ऊबड़-खाबड़ शुष्क क्षेत्र है।
  • इसका अधिकांश भाग भारत में स्थित है, जो राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा राज्यों में फैला हुआ है।
  • यहाँ दिन के समय अत्याधिक तापमान, रातें अत्याधिक ठंडी और जल का अभाव होता है।
  • यहाँ के निवासियों ने अपने खान-पान, वेशभूषा और जीवन-शैली को यहाँ की कठोर परिस्थितियों के अनुसार ढाल लिया है।
  • यह क्षेत्र अपने पारंपरिक जल संरक्षण के उपायों ज़ैसे-टांका या कुंड के लिए भी प्रसिद्ध है।

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 8.
अरावली की पहाड़ियों की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
अरावली की पहाड़ियों की मुख्य विशेषताएँ-

  • अरावली लगभग 2.5 अरब वर्ष पुरानी एक प्राचीन पर्वत श्रंखला है, जो वर्तमान में औसत रूप से 300 से 900 मीटर ऊँची है। यह भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
  • इसकी सबसे ऊँची चोटी माउंट आबू की ऊँचाई 1722 मी० है।
  • ये पहाड़ियाँ, थार मरुस्थल को पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ने से रोकती हैं।
  • संगमरमर, ग्रेनाइट, जस्ता और ताँबा यहाँ के मुख्य खनिज हैं।
  • चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़ और रणथंभौर जैसे ऐतिहासिक किले भी अरावली पहाड़ियों में ही स्थित हैं।

प्रश्न 9.
पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट में अंतर:

पश्चिमी घाट पूर्वी घाट
1. पश्चिमी घाट, अरब सागर के तट के समानांतर फैले हैं। 1. पूर्वी घाट बंगाल की खाड़ी के तट के समानांतर फैले हैं।
2. इनकी औसत ऊँचाई 900 से 1100 मीटर है। 2. यह 900 मीटर से अधिक ऊँचे नहीं हैं।
3. गोदावरी, कृष्णा और कावेरी जैसी बड़ी नदियों की उत्पत्ति पश्चिमी घाट से होती है। 3. पूर्वी घाट किसी बड़ी नदी का स्रोत नहीं है।

प्रश्न 10.
प्रायद्वीपीय पठार का आर्थिक महत्व स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रायद्वीपीय पठार का आर्थिक महत्व-

  • यह पठार खनिजों से समृद्ध है जैसे-लोहा, कोयला, मैगनीज, सोना आदि।
  • यह क्षेत्र वनों से भी समृद्ध है। लाल चंदन जैसी कीमती लकड़ी भी इन्हीं वनों से प्राप्त होती है।
  • यहाँ बहने वाली नदियाँ जलप्रपात बनाती हैं जो जलविद्युत और सिंचाई की सुविधा प्रदान कंरती हैं।
  • यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटन को आकर्षित करती है।

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 11.
‘मावलिननॉन्ग’ क्या है? यह क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:

  • मावलिननॉन्ग एक गाँव का नाम है जो मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों में स्थित है।
  • यह एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव के रूप में प्रसिद्ध है।
  • यहाँ स्वच्छता का बहुत ध्यान रखा जाता है तथा कूड़े को एकत्र करने के लिए जगह-जगह पर बाँस से बने कूड़ेदानों का उपयोग किया जाता है।
  • यहाँ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है तथा पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली को अपनाया गया है।
  • यहाँ के लोगों ने नदी को पार करने के लिए उसके दोनों किनारों पर खड़े विशालकाय वृक्षों की जड़ों को आपस में जोड़कर (गूंथकर) एक जीवित पुल का निर्माण किया है।

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 MCQ

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
वर्ष 1984 में अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे?
(i) विकास शर्मा
(ii) आकाश शर्मा
(iii) राकेश शर्मा
(iv) मुकेश शर्मा
उत्तर:
(iii) राकेश शर्मा

प्रश्न 2.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
(i) पांचवाँ
(ii) सातवाँ
(iii) नौवाँ
(iv) चौथा
उत्तर:
(ii) सातवाँ

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 3.
भारत कौन-से महाद्वीप में स्थित है?
(i) एशिया महाद्वीप
(ii) यूरोप महाद्वीप
(iii) अफ्रीका महाद्वीप
(iv) आस्ट्रेलिया महाद्वीप
उत्तर:
(i) एशिया महाद्वीप

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक विशेषताएँ भारत की पश्चिमी सीमा का निर्धारण करती है?
(i) बंगाल की खाड़ी
(ii) बंगाल की खाड़ी और सुंदरवन डेल्टा
(iii) थार मरुस्थल और हिंद महासागर
(iv) थार मरुस्थल और अरब सागर
उत्तर:
(iv) थार मरुस्थल और अरब सागर

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से किस देश में हिमालय पर्वत शृंखला का विस्तार नहीं है?
(i) नेपाल
(ii) चीन
(iii) बांग्लादेश
(iv) भूटान
उत्तर:
(iii) बांग्लादेश

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी गंगा की सहायक नदी नहीं है?
(i) सतलुज नदी
(ii) कोसी नदी
(iii) महानंदा नदी
(iv) गंडक नदी
उत्तर:
(i) सतलुज नदी

प्रश्न 7.
किस पर्वत श्रंखला को ‘एशिया का जल शिखर’ कहा जाता है?
(i) सतपुड़ा पर्वत
(ii) जास्कर पर्वत
(iii) अरावली पर्वत
(iv) हिमालय पर्वत
उत्तर:
(iv) हिमालय पर्वत

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 8.
‘गोमुख’ किस राज्य में स्थित है?
(i) अरूणाचल प्रदेश
(ii) हिमाचल प्रदेश
(iii) उत्तराखंड
(iv) सिक्किम
उत्तर:
(iii) उत्तराखंड

प्रश्न 9.
एक सहस्त्राब्दी में हिमालय की ऊँचाई में लगभग कितनी वृद्धि हो जाती है?
(i) 7 मीटर
(ii) 5 मीटर
(iii) 6 मीटर
(iv) 4 मीटर
उत्तर:
(ii) 5 मीटर

प्रश्न 10.
‘काठ-कुनी’ अथवा ‘धज्जी-देवरी’ शैली भारत के किस क्षेत्र की पारंपरिक गृह निर्माण की पद्धति है?
(i) पश्चिमी हिमालय
(ii) पूर्वी हिमालय
(iii) पश्चिमी राजस्थान
(iv) पूर्वी पठार
उत्तर:
(i) पश्चिमी हिमालय

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से किसको ‘चंद्रभूमि’ कहा जाता है?
(i) सिक्किम
(ii) थार
(iii) लद्दाख
(iv) लक्षद्वीप
उत्तर:
(iii) लद्दाख

प्रश्न 12.
‘पैंगोंग त्सो’ क्या है?
(i) झील
(ii) डेल्टा
(iii) द्वीप
(iv) जैव-विविधता केंद्र
उत्तर:
(i) झील

प्रश्न 13.
‘टांका’ किस राज्य की पारंपरिक जल संग्रह विधि है?
(i) गुजरात
(ii) राजस्थान
(iii) हरियाणा
(iv) उत्तर प्रदेश
उत्तर:
(ii) राजस्थान

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 14.
निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज राजस्थान में नहीं पाया जाता है?
(i) ताँबा
(ii) जस्ता
(iii) ग्रेनाइट
(iv) लोहा
उत्तर:
(iv) लोहा

प्रश्न 15.
वह भू-भाग जो तीन ओर से जल से घिरा होता है, कहलाता है-
(i) जलसंधि
(ii) खाड़ी
(iii) प्रायद्वीप
(iv) जलडमरू
उत्तर:
(iii) प्रायद्वीप

प्रश्न 16.
निम्नलिखित में से कौन-सा आदिवासी समुदाय पठार पर स्थित घने जंगलों में नहीं रहता है?
(i) बैगा
(ii) कालबेलिया
(iii) कोरूक
(iv) संथाल
उत्तर:
(ii) कालबेलिया

प्रश्न 17.
भारत की कौन-सी नदी एस्चुरी बनाती है?
(i) नर्मदा
(ii) गोदावरी
(iii) कावेरी
(iv) कृष्णा
उत्तर:
(i) नर्मदा

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती है?
(i) कावेरी
(ii) कृष्णा
(iii) ताप्ती
(iv) महानदी
उत्तर:
(iii) ताप्ती

प्रश्न 19.
भारत के पूर्वोत्तर में स्थित गारो, खासी और जयंतियाँ पहाड़ियाँ, किस पठार का भाग है?
(i) मेघालय का पठार
(ii) छोटा नागपुर का पठार
(iii) मालवा का पठार
(iv) दक्कन का पठार
उत्तर:
(i) मेघालय का पठार

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 20.
‘मावलिननाँना गाँव’, जो एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव के रूप में प्रसिद्ध है, किस राज्य में स्थित है?
(i) त्रिपुरा
(ii) मणिपुर
(iii) नागालैंड
(iv) मेघालय
उत्तर:
(iv) मेघालय

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

प्रश्न 1.
हिमालय पर्वत भृंखला उत्तर दिशा में एक ………… के रूप में खड़ी है।
उत्तर:
प्राकृतिक प्राचीर

प्रश्न 2.
हिमालय पर्वत श्रृंखला की कुल लंबाई लगभग ………… कि.मी. है।
उत्तर:
2500

प्रश्न 3.
भागीरथी नदी, ………… की एक प्रमुख सहायक नदी है।
उत्तर:
गंगा

प्रश्न 4.
हिमालय शब्द संस्कृत के दो शब्दों हिम अर्थात ………… और आलय अर्थात ………… से मिलकर बना है।
उत्तर:
बर्फं, निवास या गृह

प्रश्न 5.
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पारंपरिक गृह निर्माण की पद्धति को ………… अथवा शैली के रूप में जाना जाता है।
उत्तर:
काठ-कुनी, धज्जी-देवरी

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 6.
लद्दाख एक ………… मरुस्थल है।
उत्तर:
शीत

प्रश्न 7.
लद्दाख क्षेत्र अपने प्राचीन बौद्धमठों तथा …………………… और ………… महोत्सव जैसे रंग-बिरंगे त्यौहारों के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर:
लोसर, हेमिस

प्रश्न 8.
ब्रह्मपुत्र के नाम का अर्थ है ………… ।
उत्तर:
ब्रह्मा का पुत्र

प्रश्न 9.
………… पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है।
उत्तर:
अरावली

प्रश्न 10.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों में ………… भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
उत्तर:
बैरन द्वीप

सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए-

1. अरावली पर्वत श्रृंखला को ‘एशिया का जल शिखर’ भी कहा जाता है। (✗)

2. उत्तराखंड में गोमुख, गंगोत्री हिमनद का मुहाना है। (✓)

3. हिमाद्री पर्वत श्रृंखला, हिमालय और गंगा के मैदानों के बीच एक संक्रमण क्षेत्र के रूप में कार्य करती है। (✗)

4. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। (✓)

5. लद्दाख एक उष्ण मरुस्थल है जहाँ सर्दियों में तापमान -30° से० तक चला जाता है। (✗)

6. हिमालयी लोगों के जीवन में याक बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें दूध, मांस, ऊन और गोबर के लिए पाला जाता है। (✓)

7. लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील, मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध है। (✗)

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

8. एक वयस्क भारतीय घड़ियाल की लंबाई 4.5 से 6.5 मीटर होती है। (✗)

9. अरावली पर्वत शृंखला उत्तर-पूर्वी भारत के भू-भाग और जलवायु को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। (✗)

10. पश्चिमी घाट में सिंह के समान पूँछ वाला वानर (मकाक) पाया जाता है। (✓)

कॉलम-I से कॉलम-II का सही मिलान कीजिए-

प्रश्न 1.
भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1 2
(क) 1( iv ), 2( i ), 3( iii ), 4( ii )
(ख) 1 (iii), 2 (i), 3 (iv), 4 (ii)
(ग) 1 (ii), 2 (iii), 3 (i), 4 (iv)
(घ) 1 (ii), 2 (iii), 3 (iv), 4 (i)
उत्तर:
(घ) 1 (ii), 2 (iii), 3 (iv), 4 (i)

अभिकथन और कारण से संबंधित प्रश्नोत्तर

यहाँ दो कथन जिसमें अभिकथन (A) तथा कारण (R) दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही का चुनाव कीजिए।

प्रश्न 1.
अभिकथन (A): भारत का उत्तरी मैदान सघन बसा हुआ है।
कारण (R): उत्तर भारत के उपजाऊ मैदान का निर्माण जलोढ़ मृदा से हुआ है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1

प्रश्न 2.
अभिकथन (A): थार मरुस्थल में जनसंख्या कम (विरल) है।
कारण (R): यहाँ बहुत कम वर्षा होती है और वनस्पति भी सीमित है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 3.
अभिकथन (A): हिमालय प्राकृतिक जलवायु अवरोध का कार्य करता है।
कारण (R): यह उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को भारत में प्रवेश करने से रोकता है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोगों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

The post भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)