With regular practice using our Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 1 स्वदेश कविता Worksheet with Answers, students perform better.
Class 8 Hindi Chapter 1 Worksheet स्वदेश कविता
Class 8 Hindi स्वदेश Worksheet
स्वदेश Worksheet – स्वदेश Class 8 Hindi Worksheet
बहुविकल्पीय प्रश्न
(i) कवि ने किस हृदय को पत्थर के समान बताया है?
(क) जो भावनाओं से रिक्त हो
(ख) जिसमें जोश की कमी हो
(ग) जिसमें स्वदेश का प्यार न हो
(घ) जो संसार के साथ न चले
उत्तर :
(ग) जिसमें स्वदेश का प्यार न हो
(ii) कवि के अनुसार, किस व्यक्ति के जीवन में कोई सार नहीं है?
(क) जिसने साहस छोड़ दिया हो
(ग) जो जीवित जोश जगा न सका हो
(ख) जो जाति का उद्धार न कर सके
(घ) जिसकी मिट्टी में दाना-पानी न हो
उत्तर :
(ग) जो जीवित जोश जगा न सका हो
(iii) कवि ने मातृभूमि को किस प्रकार का भंडार देने वाला बताया है?
(क) केवल दाना-पानी का
(ग) केवल राजा-रानी का
(ख) धन-संपदा और ज्ञान का
(घ) केवल भौतिक सुखों का
उत्तर :
(ख) धन-संपदा और ज्ञान का
(iv) कविता में ‘काल- दीप जलता हरदम’ का क्या आशय है?
(क) समय निरंतर व्यतीत हो रहा है
(ख) ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहिए
(ग) जीवन का अंधकार दूर करना
(घ) देशभक्ति की लौ जलाना
उत्तर :
(क) समय निरंतर व्यतीत हो रहा है
![]()
(v) कवि के अनुसार, अपने हाथों में क्या है ?
(क) केवल तोप
(ख) केवल तलवार
(ग) तोप और तलवार दोनों
(घ) अपनी शक्ति और कर्मठता
उत्तर :
(घ) अपनी शक्ति और कर्मठता
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(i) कविता में ‘रस – धार’ से कवि का क्या तात्पर्य है?
_____________________________
उत्तर :
कविता में ‘रस-धार’ से कवि का तात्पर्य प्रेम, भावना व संवदेनाओं से है।
(ii) कवि के अनुसार, किस मिट्टी का ऋण चुकाना हमारा कर्त्तव्य है ?
_____________________________
उत्तर :
कवि के अनुसार, जिस मिट्टी में हम पैदा हुए, पले-बढ़े और जिसने हमें अन्न, जल, परिवार, भाषा, संस्कृति की पहचान दी है, उस मिट्टी का ऋण चुकाना हमारा कर्तव्य है।
(iii) कविता के अनुसार किसकी सहायता से मनुष्य अपने लक्ष्य को पा सकता है ?
_____________________________
उत्तर :
कविता के अनुसार मनुष्य प्रेम् भावना, साहस और कर्म की सहायता से अपने लक्ष्य को पा सकता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
(i) कवि ने ‘स्वदेश’ के प्रति प्रेम को क्यों आवश्यक बताया है?
_____________________________
उत्तर :
कवि ने ‘स्वदेश’ के प्रति प्रेम को आवश्यक इसलिए बताया है, क्योंकि यही जीवन को सार्थक और देशभक्ति से पूर्ण बनाता है।
(ii) ‘सब कुछ है अपने हाथों में ‘ – इस पंक्ति के द्वारा कवि क्या कहना चाहता है ?
_____________________________
उत्तर :
‘सब कुछ है अपने हाथों में इस पंक्ति के द्वारा कवि कहना चाहता है कि मनुष्य के पास शक्ति और साधन दोनों हैं। यदि वह चाहे तो देश के लिए कुछ भी कर सकता है।
(iii) ‘जिस पर है दुनिया दीवानी’ यह किसके लिए कहा गया है और क्यों?
_____________________________
उत्तर :
‘जिस पर है दुनिया दीवानी यह पंक्ति भारत देश के लिए कही गई है। कवि यहाँ भारत की समृद्धि और महान संस्कृति का वर्णन कर रहा है, जिससे वह अन्य देशों से अलग व सम्मानित है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(i) कविता में देश की मिट्टी और संस्कृति के प्रति कैसा भाव प्रकट किया गया है ?
_____________________________
उत्तर :
कविता में देश की मिट्टी और संस्कृति के प्रति गहरा प्रेम, आदर और कृतज्ञता का भाव प्रकट किया गया है। कवि ने कहा है कि जिस मिट्टी और संस्कृति ने हमें जीवन पहचान और मूल्य दिए, उसके प्रति समर्पण और सेवाभाव हमारा कर्त्तव्य है। यह भाव राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धा को दर्शाता है।
(ii) ‘जो चल न सका संसार – संग, उसका होता संसार नहीं’ पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
_____________________________
उत्तर :
‘जो चल न सका संसार-संग, उसका होता संसार नहीं ‘ पंक्ति में कवि यह स्पष्ट करना चाहता है कि जो व्यक्ति समय, समाज और परिस्थिति के साथ नहीं चलता, वह पीछे रह जाता है। ऐसे व्यक्ति का समाज में कोई महत्त्व नहीं होता, क्योंकि परिवर्तन और प्रगति के साथ चलना ही जीवन का नियम है।
(iii) कविता हमें क्या सिखाती है? स्पष्ट कीजिए ।
_____________________________
उत्तर :
यह कविता हमें सिखाती है कि हमें अपने देश से सच्चा प्यार करना चाहिए। कवि यह संदेश देते हैं कि जिस मिट्टी में हम जन्मे, पले-बढ़े, जिसने हमें अन्न, जल और संस्कृति दी उसके प्रति हमारा कर्त्तव्य है कि हम उसकी सेवा करें और उसे सम्मान दें। यह कविता बताती है कि देश के लिए समर्पण, साहस व कर्म आवश्यक है। बिना देश-भक्ति के जीवन निरर्थक है।
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
काव्यांश 1
‘जिसने साहस को छोड़ दिया, वह पहुँच सकेगा पार नहीं ।
जिससे न जाति- उद्धार हुआ, होगा उसका उद्धार नहीं । ‘
(i) कवि के अनुसार ‘वह पहुँच सकेगा पार नहीं’ से क्या तात्पर्य है?
_____________________________
उत्तर :
कवि के अनुसार, ‘वह पहुँच सकेगा पार नहीं’ पंक्ति से तात्पर्य है कि जिस व्यक्ति ने संघर्ष करना छोड़ दिया, वह अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता।
(ii) कविता में ‘पहुँच सकेगा पार नहीं’ किसके लिए कहा गया है? स्पष्ट कीजिए ।
_____________________________
उत्तर :
कविता में ‘पहुँच सकेगा पार नहीं’ उन लोगों के लिए कहा गया है, जो जीवन में साहस छोड़ देता हैं।
(iii) ‘जिससे न जाति – उद्धार हुआ’ – इस पंक्ति का क्या अर्थ है, यह हमें क्या प्रेरणा देती है ?
_____________________________
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ है – जिस व्यक्ति के कार्यों से समाज या मानव जाति का कल्याण नहीं हुआ, उसका जीवन सार्थक नहीं माना जाता। यह पंक्ति हमें प्रेरणा देती है कि हमें अपने कार्यों से समाज के उत्थान और भलाई के लिए योगदान देना चाहिए।
(iv) ‘उद्धार’ शब्द में कौन – सा उपसर्ग है?
(क) उत्
(ख) उद्
(ग) उध
(घ) उद्ध
उत्तर :
(क) उत्
(v) कथन साहस के बिना जीवन में सफलता संभव नहीं है।
कारण साहस व्यक्ति को कठिनाई से पार ले जाता है।
(क) कथन और कारण दोनों सही हैं।
(ख) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(ग) कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(घ) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
उत्तर :
(घ) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
![]()
काव्यांश 2
‘जिसकी मिट्टी में उगे बढ़े, पाया जिसमें दाना-पानी।
माता – पिता बंधु जिसमें, हैं जिसके राजा – रानी।।’
(i) उपर्युक्त पंक्तियों में स्वदेश को क्या कहा गया है ?
_____________________________
उत्तर :
उपर्युक्त पंक्तियों में स्वदेश को उस स्थान के रूप में दर्शाया गया है, जहाँ कवि का पालन-पोषण हुआ है और उसे पारिवारिक संबंधों का आधार मिला है।
(ii) इस काव्यांश में कवि की स्वदेश के प्रति भावना स्पष्ट कीजिए।
_____________________________
उत्तर :
इस काव्यांश में कवि ने स्वदेश के प्रति अपनी गहरी भावनात्मकता, लगाव और कृतज्ञता व्यक्त की है । कवि कहते हैं कि वह मिट्टी, जिसमें उनका पालन-पोषण हुआ, जहाँ उन्होंने अन्न-मल पाया और जहाँ उनके माता-पिता, रिश्तेदार और शासक हैं, वह देश उनके लिए सबसे प्रिय है।
(iii) प्रस्तुत काव्यांश में ‘राजा-रानी’ शब्दों का प्रयोग किस अर्थ में किया गया है?
_____________________________
उत्तर :
‘राजा-रानी’ शब्दों का प्रयोग कवि ने अपने देश की गरिमा और गौरव को दर्शाने के लिए किया है। वह यह बताना चाहते हैं कि. उनका देश वह स्थान है, जहाँ उन्हें जीवन के हर स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था मिली है।
(iv) ‘दाना-पानी’ शब्द का सही वर्ग क्या है?
(क) तत्सम-तद्भव युग्म
(ख) मुहावरा
(ग) समास
(घ) विशेषण
उत्तर :
(ग) समास
(v) कथन हमें अपने देश के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रखना चाहिए।
कारण क्योंकि उसी देश की मिट्टी ने हमें जन्म दिया है और हमारा पालन-पोषण किया है।
(क) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(ख) कथन और कारण दोनों सही हैं।
(ग) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(घ) कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर :
(ग) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
नीचे दिए गए स्तंभ 1 की पंक्तियाँ कविता से ली गई हैं। स्तंभ 2 में उन पंक्तियों का अर्थ या भाव दिया गया है। पंक्तियों का उनके अर्थ या संदर्भों से मिलान कीजिए।
| स्तंभ 1 (कविता से पंक्तियाँ) | स्तंभ 2 (पंक्तियों का अर्थ या भाव) |
| (i) जिसने साहस को छोड़ दिया, वह पहुँच सकेगा पार नहीं । | (क) जिस देश की ज्ञान-संपदा से सम्पूर्ण विश्व प्रभावित है। |
| (ii) जो जीवित जोश जगा न सका, उस जीवन में कुछ सार नहीं । | (ख) जैसे युद्ध में तोप – तलवार जरूरी है वैसे ही जीवन में साहस और इच्छाशक्ति जरूरी है। |
| (iii) जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं, जिस पर है दुनिया दीवानी । | (ग) जिसने किसी कार्य को करने का साहस छोड़ दिया हो, वह किसी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता । |
| (iv) सब कुछ है अपने हाथों में, क्या तोप नहीं तलवार नहीं । | (घ) जो स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित और उत्साहित नहीं कर सकते उनका जीवन निष्फल है। |
उत्तर :
| स्तंभ 1 (कविता से पंक्तियाँ) | स्तंभ 2 (पंक्तियों का अर्थ या भाव) |
| (i) जिसने साहस को छोड़ दिया, वह पहुँच सकेगा पार नहीं । | (ग) जिसने किसी कार्य को करने का साहस छोड़ दिया हो, वह किसी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता । |
| (ii) जो जीवित जोश जगा न सका, उस जीवन में कुछ सार नहीं । | (घ) जो स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित और उत्साहित नहीं कर सकते उनका जीवन निष्फल है। |
| (iii) जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं, जिस पर है दुनिया दीवानी । | (क) जिस देश की ज्ञान-संपदा से सम्पूर्ण विश्व प्रभावित है। |
| (iv) सब कुछ है अपने हाथों में, क्या तोप नहीं तलवार नहीं । | (ख) जैसे युद्ध में तोप – तलवार जरूरी है वैसे ही जीवन में साहस और इच्छाशक्ति जरूरी है। |
दिए गए शब्दों का उचित प्रयोग करके रिक्त स्थान भरिए ।
| दीवानी, हरदम, पत्थर, भावों, हाथों |
(i) जो भरा नहीं है ________ से, बहती जिसमें रस – धार नहीं ।
उत्तर :
भावों
(ii) वह हृदय नहीं है, है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
उत्तर :
पत्थर
(iii) है काल- -दीप जलता ________, जल जाना है परवानों को ।
उत्तर :
हरदम
(iv) सब कुछ है अपने ________ में।
उत्तर :
हाथों
(v) जिस पर है दुनिया ________ ।
उत्तर :
दीवानी
निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
जिससे न जाति – उद्धार हुआ,
होगा उसका उद्धार नहीं ।
जो भरा नहीं है भावों से,
बहती जिसमें रस – धार नहीं ।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं ।
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) कविता में देशप्रेम को सबसे महत्त्वपूर्ण बताया गया है।
उत्तर :
✓
(ii) जो व्यक्ति जीवित जोश जगा नहीं सकता, उसका जीवन सफल होता है।
उत्तर :
✗
(iii) कवि कहते हैं कि हमें साहस को त्याग देना चाहिए।
उत्तर :
✗
(iv) मातृभूमि ने हमें दाना-पानी और अनमोल रत्न दिए हैं।
उत्तर :
✓
(v) कविता के अनुसार हमें मृत्यु से नहीं डरना चाहिए, क्योंकि सब कुछ हमारे हाथ में है।
उत्तर :
✓
भाषा आधारित प्रश्न
(क) ‘स्वदेश’ शब्द को केंद्र में रखते हुए निम्न रिक्त स्थानों को भरिए
(i) अर्थ __________
(ii) समानार्थी शब्द __________
(iii) वाक्य प्रयोग __________
(iv) विपरीतार्थक शब्द __________
उत्तर :
(i) अर्थ – अपना देश
(ii) विपरीतार्थक शब्द विदेश, परदेश
(iii) समानार्थी शब्द – मातृभूमि, जननी, जन्मभूमि
(iv) वाक्य प्रयोग ‘हर नागरिक को अपने स्वदेश की सेवा करनी चाहिए।’
(ख) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम ( विपरीतार्थक ) शब्द लिखिए
(i) साहस __________
(ii) जीवन __________
(iii) प्रेम __________
(iv) भरा __________
(v) ज्ञानी __________
उत्तर :
(i) साहस – भय
(ii) जीवन – मृत्यु
(iii) प्रेम – घृणा
(iv) भरा – रिक्त
(v) ज्ञानी – मूर्ख
![]()
(ग) नीचे दी गई पंक्तियों में विराम चिह्नों का प्रयोग सही है या गलत लिखिए।
(i) वह हृदय नहीं है, पत्थर है। जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं । __________
(ii) जो जीवित जोश जगा न सका, उस जीवन में कुछ सार नहीं । __________
(iii) निश्चित है निस्संशय निश्चित, है जान एक दिन जाने को । __________
(iv) सब कुछ है अपने हाथों में, क्या तोप नहीं, तलवार नहीं । __________
(v) जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं। जिस पर है दुनिया दीवानी । है __________
उत्तर :
(i) गलत
(ii) सही
(iii) सही
(iv) गलत
(v) गलत
कल्पना आधारित प्रश्न
(i) यदि किसी के हृदय में अपने देश के लिए प्रेम न हो, तो समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
________________________________
________________________________
________________________________
(ii) कल्पना कीजिए कि आप किसी दूसरे देश में रहते हैं । स्वदेश की कौन-सी बातें आपको सबसे ज्यादा याद आएँगी और क्यों?
________________________________
________________________________
________________________________
सोचिए और लिखिए
आपके विद्यालय में ‘देशप्रेम सप्ताह’ मनाया जाए, तो आप उसमें किस प्रकार भाग लेंगे? कोई दो कार्य लिखिए।
________________________________
________________________________
________________________________
पहेली
नीचे दी गई पहेली को हल कीजिए
‘जिसने पाला-पोसा हमें,
भोजन, जल सब कुछ दिया।
जिस पर हम सब निछावर हैं,
नाम बताओ, कौन है वह ?’
The post स्वदेश कविता Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 1 appeared first on Learn CBSE.
📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍
Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions
Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.
Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.
🔎 Why Choose NCsolve?
At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:
- ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
- ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
- ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
- ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
- ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
- ✅ Support for students worldwide with multi-language content.
🌐 Explore Our Websites:
🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com
📲 Connect With Us:
👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com
😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️
🌎 YOU'RE BEST 🏆