⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3 - #NCSOLVE 📚

0

With regular practice using our Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 3 एक आशीर्वाद Worksheet with Answers, students perform better.

Class 8 Hindi Chapter 3 Worksheet एक आशीर्वाद

Class 8 Hindi एक आशीर्वाद Worksheet

एक आशीर्वाद Worksheet – एक आशीर्वाद Class 8 Hindi Worksheet

बहुविकल्पीय प्रश्न

(i) ‘जा, तेरे स्वप्न बड़े हों’ पंक्ति में कवि किसे संबोधित कर रहा है?
(क) अपने पिता को
(ग) बालक को
(ख) देश को
(घ) ईश्वर को
उत्तर :
(ग) बालक को

(ii) कवि ने बालक को किस प्रकार की सच्चाइयों को पाने की प्रेरणा दी है ?
(क) सरल और प्रत्यक्ष
(ग) कल्पनात्मक और कोमल
(ख) कठिन और दूरस्थ
(घ) सामान्य और साधारण
उत्तर :
(ख) कठिन और दूरस्थ

(iii) कवि बालक को भावना की गोद से उतरकर क्या करने को कहता है ?
(क) भूख सहना
(ग) माता का कहना मानना
(ख) धरती पर चलना सीखना
(घ) चाँद को छूना
उत्तर :
(ख) धरती पर चलना सीखना

(iv) ‘हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ’ पंक्ति में ‘दीया’ किसका प्रतीक है?
(क) मोह का
(ख) साधनों का
(ग) प्रयास और प्रेरणा का
(घ) भय का
उत्तर :
(ग) प्रयास और प्रेरणा का

(v) कवि के अनुसार बालक को किससे डरना नहीं चाहिए?
(क) चाँद से
(ख) अँधेरे से
(ग) ठोकरों से/असफलता से
(घ) माँ की डाँट से
उत्तर :
(ग) ठोकरों से असफलता से

एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(i) कवि किसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है?
उत्तर :
कवि अपने प्रियजन व बालकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

(ii) कविता में चाँद-तारों को किससे जोड़ा गया है ?
उत्तर :
कविता में चाँद-तारों को अप्राप्य सच्चाइयों अर्थात् ऊँचे व कठिन लक्ष्य को पाने की लालसा से जोड़ा गया है।

(iii) कवि बालक को क्या सिखाना चाहता है ?
उत्तर :
कवि बालक को बड़े-बड़े सपने देखने की कल्पनाओं से बाहर आकर उन्हें साकार करने के लिए संघर्ष करना सिखाना चाहता है।

(iv) कवि ने ‘भावना की गोद’ को क्या कहा है?
उत्तर :
कवि ने ‘भावना की गोद’ को कल्पनाओं और भावुकता की दुनिया का प्रतीक कहा है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

(i) कवि ने बालक को किन सच्चाइयों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी है?
उत्तर :
कवि ने बालक को चाँद-तारों की अप्राप्य सच्चाइयों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी है। कवि चाहता है कि बालक कठिन और दूर लगने वाले लक्ष्यों को पाने की कोशिश करें।

(ii) कवि के अनुसार अनुभव प्राप्त करने का वास्तविक तरीका क्या है?
उत्तर :
कवि के अनुसार, अनुभव प्राप्त करने का वास्तविक तरीका है। कि स्वयं प्रयास करें और गलतियाँ करके उनसे सीखें।

(iii) कविता में ‘दीया’ किसका प्रतीक है? उदाहरण द्वारा समझाइए ।
उत्तर :
कविता में दीया आशा, प्रेरणा और अवसर का प्रतीक है।
उदाहरण ‘हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ इसका अर्थ है कि बालक जीवन में मिलने वाले हर उजाले अर्थात् अवसर को देखकर आकर्षित हो और उसे पाने की इच्छा हेतु प्रयास करे।

(iv) कवि बालक को कल्पना लोक से बाहर क्यों लाना चाहता है ?
उत्तर :
कवि बालक को कल्पना लोक से बाहर इसलिए लाना चाहता है, ताकि बालक केवल सपनों में न खोया रहे, बल्कि वास्तविक जीवन की सच्चाइयों को समझे, संघर्ष करे और अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करना सीखे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(i) कविता ‘एक आशीर्वाद’ में कवि ने किस प्रकार एक आदर्श जीवन की कल्पना की है? विस्तार से लिखिए |
उत्तर :
कविता में कवि ने ऐसे आदर्श जीवन की कल्पना की है जिसमें बालक ऊँचे सपने देखें, लेकिन केवल कल्पना में न रहकर उन्हें साकार करने के लिए संघर्ष करे। वह जीवन की कठिनाइयों से न डरे, हँसते हुए आगे बढ़े और हर अवसर को पाने की कोशिश करे। कवि चाहता है कि बालक आत्मनिर्भर बने और अपने अनुभवों से सीखकर एक सच्चा, जिम्मेदार और कर्मठ इंसान बने।

(ii) कविता के माध्यम से कवि बालक को जीवन के किस पक्ष से परिचित कराना चाहता है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर :
कविता के माध्यम से कवि बालक को जीवन के संघर्षमय, यथार्थपूर्ण और आत्मनिर्भर पक्ष से परिचित कराना चाहता है। कवि कहता है कि जीवन केवल सपनों और भावनाओं में का नाम नहीं है, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए कठिन मेहनत, धैर्य और अनुभव की जरूरत होती है; जैसे-” भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें” पंक्ति इस पक्ष से परिचित कराती है।

(iii) ‘चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयाँ’ पंक्ति का गहराई से विश्लेषण कीजिए ।
उत्तर :
‘चाँद-तारे’ सदियों से ऐसी वस्तुएँ माने जाते हैं जो सुन्दर तो हैं, लेकिन सामान्य इंसान की पहुँच से बाहर हैं अर्थात् अप्राप्य । ‘अप्राप्य सच्चाइयों’ का तात्पर्य जीवन की उन सच्चाइयों से है जो बहुत कठिन मेहनत, संघर्ष और अनुभव के बाद ही समझ आती हैं; जैसे-सच्ची सफलता, आत्मनिर्भरता, जीवन का उद्देश्य, आत्मज्ञान आदि ।

एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

काव्यांश 1

‘जा, तेरे स्वप्न बड़े हों भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें’

(i) यहाँ ‘भावना की गोद’ का क्या अर्थ है ?
_________________________________
उत्तर :
भावना की गोद’ का अर्थ प्यारी भावनाओं और सपनों की जगह है। यह वह समय होता है, जब बच्चा बिना किसी परेशानी के सिर्फ कल्पनाओं में रहता है।

(ii) कवि बालक को किस दिशा में ले जाना चाहता है?
_________________________________
उत्तर :
कवि बालक को सपनों और कल्पनाओं की दुनिया से बाहर लाकर जीवन की सच्चाई और असली अनुभवों की ओर ले जाना चाहता है।

(iii) इस काव्यांश में कवि बालक के भविष्य को लेकर क्या दृष्टिकोण रखता है ?
_________________________________
उत्तर :
कवि चाहता है किं बालक यथार्थ का सामना करे, संघर्ष करे और अपने अनुभव से सीखे, तभी उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

(iv) प्रस्तुत काव्यांश में से एक विशेषण शब्द छाँटकर वाक्य में प्रयोग करें।
विशेषण शब्द
_________________________________
उत्तर :
विशेषण शब्द – बड़े

प्रयोग वाक्य
_________________________________
उत्तर :
प्रयोग वाक्य – मेरे बड़े सपने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

(v) कवि बालक को किसकी गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलने की सीख दे रहा है?
(क) ज्योति
(ख) भावना
(ग) कामना
(घ) विश्वास
उत्तर :
(ख) भावना

काव्यांश 2

‘हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ उँगली जलाएँ’
(i) प्रस्तुत पंक्ति में ‘ललचाएँ’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्ति में ‘ललचाएँ’ शब्द का अर्थ प्रेरित हो जाना, पाने की लालसा रखना है।

(ii) ‘उँगली जलाएँ’ से कवि का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
’उँगली जलाएँ’ से कवि का तात्पर्य स्वयं अनुभव कर सीखने से है।

(iii) कवि ने ‘दीये’ को किस भावना से जोड़ा है ?
(क) डर
(ख) आशा और प्रयास
(ग) आलस्य
(घ) सच्चाई
उत्तर :
(ख) आशा और प्रयास से

(iv) दीये का भिन्नार्थक शब्द लिखें व वाक्य बनाएँ।
दीये _____________
वाक्य _____________
उत्तर :
दीये का भिन्नार्थक शब्द
दीये – दीपक
दिए-देना
वाक्य प्रयोग मैंने मनीष को पचास रुपये दिए।

(v) रोशनी शब्द का पर्यायवाची नहीं है
(क) प्रकाश
(ख) आभा
(ग) उजाला
(घ) धुँधलापन
उत्तर :
(घ) धुँधलापन

नीचे दिए गए स्तंभ 1 की पंक्तियों का सही मिलान स्तंभ 2 में दिए गए उनके भाव या अर्थ से कीजिए ।

स्तंभ 1 स्तंभ 2
(i) तेरे स्वप्न बड़े हों (क) अनुभव कर सीखना ।
(ii) भावना की गोद से उतरना (ख) प्रेरणा पाकर प्रयास करना ।
(iii) हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ (ग) कल्पनाओं से निकलकर यथार्थ में आना ।
(iv) उँगली जलाएँ (घ) बालक के ऊँचे आदर्श हों।

उत्तर :

स्तंभ 1 स्तंभ 2
(i) तेरे स्वप्न बड़े हों (घ) बालक के ऊँचे आदर्श हों।
(ii) भावना की गोद से उतरना (ग) कल्पनाओं से निकलकर यथार्थ में आना ।
(iii) हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ (ख) प्रेरणा पाकर प्रयास करना ।
(iv) उँगली जलाएँ (क) अनुभव कर सीखना ।

दिए गए शब्दों से वाक्यों में उपयुक्त शब्द भरिए, जो कविता की मूल भावना से मेल खाते हों।

अप्राप्य, रोशनी, गोद, उँगली, स्वप्न

(i) जा, तेरे _____________ ऊँचे हों, जो तुझे साहस और संघर्ष की राह दिखाएँ ।
उत्तर :
स्वप्न

(ii) भावना की _____________ को छोड़, धरती की सच्चाइयों से साक्षात्कार कर ।
उत्तर :
गोद

(iii) चाँद-तारों-सी _____________ सच्चाइयों को छूने का साहस रख ।
उत्तर :
अप्राप्य

(iv) हर दीये की _____________ देखकर प्रेरित हो, पर अपनी राह स्वयं बना।
उत्तर :
रोशनी

(v) चल, ठोकर खा, सीख और फिर _____________ जलाकर अनुभव प्राप्त कर ।
उत्तर :
उँगली

एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3

भाषा आधारित प्रश्न

(क) कविता के आधार पर नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में स्वप्न से जुड़े शब्दों को लिखिए।
एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3 1
उत्तर :
कल्पना, प्रेरणा, उम्मीद, उज्ज्वल भविष्य, संघर्ष

(ख) पाठ में आए शब्दों के लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक शब्द के चार विकल्पों में से एक ऐसा है जिसका अर्थ अलग है। उस शब्द पर घेरा लगाइए जो एक जैसा अर्थ नहीं देता है।
एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3 2
उत्तर :
नींद, पंखा, डर, सुलभ, बुझना

कल्पना आधारित प्रश्न

(i) यदि तुम कवि होते तो अपने बालक को कौन-से तीन गुणों की शिक्षा देते ?
_________________________________
_________________________________

(ii) कल्पना कीजिए कि बालक अंतरिक्षयान में बैठा है, इस दौरान उसे किस प्रकार का अनुभव हो रहा है। विचार करके लिखिए।
_________________________________
_________________________________

सोचिए और लिखिए

(i) क्या केवल अनुभव से ही जीवन में सच्चा ज्ञान मिलता है ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
_________________________________
_________________________________

(ii) हमें बच्चों को संघर्ष के लिए क्यों तैयार करना चाहिए?
_________________________________
_________________________________

लेखन कौशल

‘संघर्ष ही सफलता की कुंजी है’ – इस विषय पर 100 शब्दों का अनुच्छेद लिखिए।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
_________________________________

The post एक आशीर्वाद Class 8 Worksheet with Answers Hindi Chapter 3 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)