⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3 - #NCSOLVE 📚

0

Students revise important topics using Extra Questions for Class 7 Social Science and Class 7 SST Part 1 Chapter 3 भारत की जलवायु Extra Questions before exams.

भारत की जलवायु Class 7 Extra Question Answer

Class 7 SST Chapter 3 Extra Question Answer in Hindi भारत की जलवायु

प्रश्न 1.
ॠतु क्या है?
उत्तर:
यह वर्ष का वह समय होता है जिसमें मौसम की विशेष परिस्थितियाँ-जैसे तापमान, वर्षा, पवनें और आर्द्रता, लगभग समान रहती हैं। सरल शब्दों में, मौसम के लंबे समय तक बने रहने वाले रूप को ऋतु कहते हैं।

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रश्न 2.
ॠतुएँ क्यों बनती हैं?
उत्तर:
ऋतुओं के बनने के मुख्यतः दो कारण हैं:

  • पृथ्वी का अपने अक्ष ( 23 \(\frac{1}{2}\)° पर झुका होना।
  • पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर एक वर्ष में एक चक्कर लगाना।

प्रश्न 3.
पारंपरिक रूप से भारत में कितनी ऋतुएँ होती हैं?
उत्तर:
पारंपरिक रूप से भारत में छः ॠतुएँ होती हैं:

  • वसंत ॠतु
  • ग्रीष्म ॠतु
  • वर्षा ॠतु
  • शरद ॠतु
  • हेमत ॠतु
  • शिशिर ॠतु

प्रश्न 4.
सूक्ष्म जलवायु से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
सूक्ष्म जलवायु से तात्पर्य एक छोटे-से क्षेत्र में स्थानीयकृत जलवायु से है जो आस-पास के क्षेत्रों की जलवायु से अलग होती है।

प्रश्न 5.
नगरीय उष्मा द्वीप का क्या अर्थ है?
उत्तर:
नगरीय उष्मा द्वीप-ऐसे शहर, जिनमें बड़ी संख्या में इमारतें और अन्य कंक्रीट संरचनाएँ होती हैं और वनस्पति बहुत कम होती हैं। ये सभी उस स्थान से उष्मा को बाहर जाने से रोकते हैं और प्रायः आस-पास के क्षेत्रों की तुलना में अधिक गर्म होते हैं, नगरीय उष्मा द्वीप कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
विश्व में सर्वाधिक वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर:
विश्व में सर्वाधिक वर्षा मेघालय राज्य में स्थित मौसिनराम नामक स्थान पर होती है।

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रश्न 7.
मानसून पर आधारित किन्हीं दो रागों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मानसून ने कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत में अनेक रागों को प्रेरित किया है। दो प्रमुख राग निम्न प्रकार हैं-

  • मेघमल्हार
  • अमृतवर्षिणी

प्रश्न 8.
भारत के कौन-से राज्य भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित हैं?
उत्तर:
भारत में भूस्खलन से प्रभावित प्रमुख राज्य:

  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • अरूणाचल प्रदेश

प्रश्न 9.
भूस्खलन का क्या अर्थ है?
उत्तर:
भूस्खलन वह प्राकृतिक आपदा है जिसमें पर्वतीय अथवा पहाड़ी ढलानों से मिट्टी, मलबा या चट्टानें अचानक से खिसककर नीचे आ जाते हैं।

प्रश्न 10.
भूस्खलन के क्या मुख्य कारण हैं?
उत्तर:
भूस्खलन के मुख्य कारण-

  • अत्यधिक वर्षा
  • भूकंप
  • वनों की कटाई
  • खनन कार्य
  • सड़क या भवन निर्माण

प्रश्न 11.
जलवायु परिवर्तन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन से तात्पर्य पृथ्वी की जलवायु में होने वाले दीर्घकालिक (लंबे समय के) परिवर्तनों से है। इसमें तापमान, वर्षा, पवनों के पैटर्न और मौसम की चरम घटनाओं में बद्लाव शामिल होते हैं। सरल शब्दों में पृथ्वी की जलवायु में लंबे समय तक होने वाला असामान्य परिवर्तन ही जलवायु परिवर्तन कहलाता है।

प्रश्न 12.
जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारण:

  • ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि
  • जीवाश्म ईंधनों का अत्यधिक उपयोग
  • वनों की कटाई
  • औद्योगीकरण और शहरीकरण।

प्रश्न 13.
जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले प्रमुख प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन के प्रमुख प्रभाव-

  • वैश्विक तापमान में वृद्धि
  • सूखा और बाढ़ की घटनाओं में वृद्धि
  • समुद्र के स्तर में वृद्धि
  • चक्रवात, लू आदि घटनाओं में वृद्धि
  • कृषि और जैव विविधता पर दुष्प्रभाव

प्रश्न 14.
जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं?
उत्तर:

  • जीवाश्म ईंधन वह ऊर्जा स्रोत है जो लाखों वर्ष पहले मृत पौधों और जानवरों के अवशेषों से बने थे।
  • लाखों वर्षों तक मिट्टी एवं शैल की परतों या समुद्र के नीचे दबे रहने के कारण गर्मी और द्बाव के फलस्वरूप कोयला, पैट्रोलियम तेल और प्राकृतिक गैस में बदल गए।
  • ये सीमित मात्रा में ही उपलब्ध हैं। निरंतर उपयोग से ये समाप्त हो जाएँगे।
  • इन्हें जलाने पर ऊर्जा प्राप्त होती है परंतु यह प्रदूषण और ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि के भी मुख्य स्रोत हैं।
  • इनके अनियंत्रित उपयोग से ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन का संकट उत्पन्न हो गया है।

प्रश्न 15.
दावानल किसे कहते हैं? इसके मुख्य कारणों एवं प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
दावानल-दावानल को जंगल की आग भी कहा जाता है। यह वह स्थिति है जब जंगल या वन क्षेत्र में आग लग जाती है और तेजी से फैलती है।

कारण:

  • अत्यधिक गरमी और सूखा
  • बिजली का गिरना (आकाशीय बिजली)
  • मानवीय गतिविधियाँ
  • जलवायु परिवर्तन

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रभाव:

  • वनस्पति और वन्य जीवों को भारी नुकसान
  • वायु प्रदूषण
  • मानव जीवन और संपत्ति को खतरा।

प्रश्न 16.
बाढ़ क्या है? इसके मुख्य कारण और प्रभाव क्या हैं?
उत्तर:
बाढ़-बाढ़ वह प्राकृतिक आपदा है, जिसमें नदी, नाले या जलाशय का पानी अपने सामान्य स्तर से ऊपर उठकर आस-पास के क्षेत्रों में फैल जाता है और भूमि जलमग्न हो जाती है। सरल शब्दों में जब पानी फैलकर जमीन को ढक ले, तो उसे बाढ़ कहते हैं।

कारण:

  • अत्यधिक वर्षा
  • नदियों में अधिक पानी आना
  • बाँध टूटना। तटबंधों का टूटना
  • भूस्खलन से नदी का मार्ग रुकना
  • चक्रवात
  • हिमनदीय विस्फोट

प्रभाव:

  • जान-माल की हानि
  • फसलों और घरों का डूब जाना
  • बीमारियों में वृद्धि हो जाती है।
  • यातायात व्यवस्था और जनजीवन प्रभावित होता है।

भारत की जलवायु Class 7 MCQ

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर:

प्रश्न 1.
निम्न में से कौन-सा कारक ऋतुओं के निर्माण के लिए उत्तरदायी है?
(i) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण
(ii) देशांतर रेखाएँ
(iii) पृथ्वी का परिक्रमण
(iv) पृथ्वी का घूर्णन
उत्तर:
(iii) पृथ्वी का परिक्रमण

प्रश्न 2.
विश्व के अधिकांश भागों में कितनी मुख्य ऋतुएँ होती हैं?
(i) तीन
(ii) चार
(iii) पाँच
(iv) छ:
उत्तर:
(ii) चार

प्रश्न 3.
पारंपरिक रूप से भारत के अनेक भागों में सम्पूर्ण वर्ष को कितनी ॠतुओं में विभाजित किया गया है?
(i) तीन
(ii) चार
(iii) पाँच
(iv) छ:
उत्तर:
(iv) छ:

प्रश्न 4.
भारत में मनाया जाने वाला वसंत पंचमी का त्योहार किस ऋतु के आगमन से पूर्व मनाया जाता है?
(i) शीत ऋतु
(ii) ग्रीष्म ऋतु
(iii) वर्षा ऋतु
(iv) वसंत ऋतु
उत्तर:
(iv) वसंत ऋतु

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रश्न 5.
जब कौए अपने घोंसले पंड़ की चोंटी पर बनाते हैं तो यह किसका संकत है?
(i) ग्रीष्म ऋतु
(ii) शीत ऋतु
(iii) कम वर्षा
(iv) अधिक वर्षा
उत्तर:
(iii) कम वर्षा

प्रश्न 6.
भारत के किस तट पर सबसे अधिक चक्रवात आते हैं?
(i) पूर्वी तट
(ii) पश्चिमी तट
(iii) उत्तरी तट
(iv) दक्षिणी तट
उत्तर:
(i) पूर्वी तट

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सी जलवायु संबंधी आपदा नहीं है?
(i) चक्रवात
(ii) ग्लोबल वार्मिग
(iii) बाढ़
(iv) भूस्खलन
उत्तर:
(ii) ग्लोबल वार्मिंग

प्रश्न 8.
तमिलनाडु (दक्षिण-पूर्व भारत) में अधिकतर वर्षा कब होती है?
(i) ग्रीष्म ऋतु
(ii) शीत ऋतु
(iii) वर्षा ऋतु
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ii) शीत ॠतु

प्रश्न 9.
मौसिनराम, किस राज्य में स्थित है?
(i) असम
(ii) मणिपुर
(iii) मेघालय
(iv) अरूणाचल प्रदेश
उत्तर:
(iii) मेघालय

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से कौन-से राज्य भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित हैं?
(i) राजस्थान और गुजरात
(ii) उत्तरप्रदेश और बिहार
(iii) तमिलनाडु और कर्नाटक
(iv) उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
उत्तर:
(iv) उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
पृथ्वी के कार्बन चक्र में ………… और अन्य गैसें धीरे-धीरे वायुमंडल में उत्सर्जित होती हैं।
उत्तर:
कार्बन डाईऑक्साइड

प्रश्न 2.
………… शैल, मिट्टी या मलबे का अचानक ढहना है, जो प्रायः भारी वर्षा, भूकंप या ज्वालामुखी सक्रियता के कारण होता है।
उत्तर:
भूस्खलन

प्रश्न 3.
सामान्य रूप से जब शुष्क भूमि पर जल का अति प्रवाह होने लगता है, तो ………… आती है।
उत्तर:
बाढ़

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रश्न 4.
चक्रवात का केंद्र जो बादल रहित होता है, उसे ………… कहा जाता है।
उत्तर:
चक्रवात की आँख

प्रश्न 5.
मेघालय स्थित ………… विश्व की सर्वाधिक, लगभग 11000 मि.मी. ( 11 मीटर) औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है।
उत्तर:
मौसिनराम

प्रश्न 6.
मानसून शब्द भाषा के शब्द ………… से आया है।
उत्तर:
अरबी, मौसिम

प्रश्न 7.
पवन हमेशा ………… से ………… की ओर बहती है।
उत्तर:
उच्च वायुदाब, निम्न वायुदाब

प्रश्न 8.
ऊँचाई बढ़ने के साथ ………… और उसके परिणामस्वरूप वायु का कम ………… हो जाता है।
उत्तर:
वायुदाब, घनत्व

प्रश्न 9.
ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान भी ………… होता जाता है?
उत्तर:
कम

प्रश्न 10.
………… रेखा पर सूर्य की किरणें लगभग लंबवत होती हैं।
उत्तर:
भूमध्य

प्रश्न 11.
उत्तरी मैदानों में जलवायु ………… कटिबंधीय है।
उत्तर:
उपोष्ण

प्रश्न 12.
मानसून के महीनों में ………… तट पर भारी वर्षा होती है।
उत्तर:
पश्चिमी

प्रश्न 13.
मध्य पठार की जलवायु ………… है।
उत्तर:
अर्द्ध-शुष्क

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रश्न 14.
पृथ्वी सूर्य का ………… करती है, जिससे ॠतुओं का निर्माण होता है।
उत्तर:
परिक्रमण

प्रश्न 15.
………… किसी विशेष क्षेत्र में दीर्घकालिक मौसमी प्रतिरूप है।
उत्तर:
जलवायु

सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए:

1. पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण ऋतुओं का निर्माण होता है। (✗)

2. पारंपरिक रूप से भारत के अनेक भागों में संपूर्ण वर्ष को छः ऋतुओं में विभाजित किया गया है। (✓)

3. उत्तर में हिमालय पर्वतों में समशीतोष्ण जलवायु मिलती है। (✗)

4. ऊँचाई बढ़ने के साथ वायुमंडलीय दाब में वृद्धि होती है। (✗)

5. तटीय क्षेत्रों में ताप परिसर अधिक पाया जाता है। (✗)

6. पवनें सदैव उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब क्षेत्रों की ओर गति करती हैं। (✓)

7. संकीर्ण घाटियों और कुछ जंगलों की अपनी सूक्ष्म जलवायु होती है। (✓)

8. पवनें सदैव ठंडे स्थानों से गर्म स्थानों की ओर चलती हैं। (✓)

9. भूमि, समुद्र की तुलना में देर से गर्म होती है और देर से ठंडी होती है। (✗)

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

10. शीत ॠतु के आगमन पर पवनों की दिशा में परिवर्तन हो जाता है। (✓)

11. भारत में हिमनदीय विस्फोट की घटनाएँ केवल हिमालय क्षेत्र में ही होती है। (✓)

12. मानवीय लापरवाही दावानल का एक प्रमुख कारण है। (✓)

13. जलवायु परिवर्तन मुख्यतः मानवीय गतिविधियों का परिणाम है। (✓)

14. प्रतिवर्ष भारतीय तट रेखा, विशेष रूप से पश्चिमी तट, कई चक्रवातों का सामना करता है। (✗)

15. मानसून के मौसम में वर्षा का कम होना मानसून फेलियर कहलाता है। (✓)

कॉलम-I से कॉलम-II का मिलान कीजिए:

प्रश्न 1.
भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3 2

उत्तर:

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3 1

अभिकथन और कारण से संबंधित प्रश्नोत्तर

यहाँ दो कथन जिसमें अभिकथन (A) तथा कारण (R) दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही का चुनाव कीजिए।

प्रश्न 1.
अभिकथन (A): उत्तर भारत की तरह दक्षिण भारत में सर्दियों का मौसम नहीं होता है।
कारण (R): भारत का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के निकट है और यह समुद्र के भी निकट है। इसलिए पूरे वर्ष तापमान उच्च रहता है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन
(A) सही है और कारण गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है और कांरण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3

प्रश्न 2.
अभिकथन (A): मानसून भारत में जलवायु का एक सबसे महत्वपूर्ण कारक है।
कारण (R): भारतीय जलवायु को चार मौसम में बाँटा गया है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है और कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।
उत्तर:
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

प्रश्न 3.
अभिकथन (A): दक्कन पठार की जलवायु अर्द्ध-शुष्क है।
कारण (R): मानसून हवाएँ अरावली रेंज के समानांतर बहती हैं, जिससे पठार के पश्चिमी हिस्से में कम वर्षा होती है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है और कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 4.
अभिकथन (A): अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप में गर्म जलवायु होती है।
कारण (R): हिमालय, मध्य एशियाई ठंडी हवाओं को भारतीय उपमहाद्वीप तक पहुँचने से रोकता है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की-सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है और कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

The post भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)