⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2 - #NCSOLVE 📚

0

Students revise important topics using Extra Questions for Class 7 Social Science and Class 7 SST Part 1 Chapter 2 मौसम को समझना Extra Questions before exams.

मौसम को समझना Class 7 Extra Question Answer

Class 7 SST Chapter 2 Extra Question Answer in Hindi मौसम को समझना

प्रश्न 1.
मौसम किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी निश्चित स्थान पर, निश्चित समय पर उपस्थित वायुमंडलीय दशाओं को मौसम कहते हैं।

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 2.
मौसम के आधार भूत तत्व कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
तापमान, वायुदाब, आर्द्रता, वर्षा, पवन की दिशा एवं गति आदि को सम्मिलित रूप में मौसम के आधार तत्व कहा जाता है।

प्रश्न 3.
भारत में सर्वप्रथम मौसम विभाग का कार्यालय कब और कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर:
भारत में सर्वप्रथम मौसम विभाग की स्थापना 1875 में शिमला में हुई थी।

प्रश्न 4.
मौसम मानचित्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के किसी निश्चित स्थान या प्रदेश की किसी निश्चित समय में मौसम संबंधी सूचनाओं को प्रदर्शित करने वाले मानचित्र में मौसम मानचित्र कहते हैं।

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 5.
आर्द्रता किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहा जाता है।

प्रश्न 6.
वर्षा की मात्रा का मापन किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर:

  • वर्षा की मात्रा को मापने के लिए वर्षा मापी यंत्र का उपयोग किया जाता है।
  • जब वर्षा होती है, तब वर्षा का जल संग्राहक कीप में गिरता है और उसे बेलनाकार नली में एकत्रित कर लिया जाता है।
  • एकत्रित जल की ऊँचाई को बेलनाकार यंत्र पर अंकित पैमाने पर देखकर वर्षा की मात्रा ज्ञात की जाती है।
  • उदाहरण के रूप में यदि जल की ऊँचाई 5 मि.मी. होती है तो हम कहते हैं कि क्षेत्र में 5 मि.मी. वर्षा हुई है।

मौसम को समझना Class 7 MCQ

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
पृथ्वी की सतह के सबसे निकट वाली परत को कहा जाता है-
(i) क्षोभमंडल
(ii) समतापमंडल
(iii) आयनमंडल
(iv) मध्यमंडल
उत्तर:
(i) क्षोभमंडल

प्रश्न 2.
क्षोभमंडल, पृथ्वी की सतह से कितने कि.मी. तक विस्तृत है?
(i) 4 से 16
(ii) 6 से 18
(iii) 5 से 14
(iv) 4 से 18
उत्तर:
(ii) 6 से 18

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द मौसम का वर्णन करने के लिए हम उपयोग नहीं करते हैं?
(i) मेघाच्छादित
(ii) तूफानी
(iii) उष्ण मानसूनी
(iv) आर्द्र
उत्तर:
(iii) उष्ण मानसूनी

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा मौसम का तत्व नहीं है?
(i) पवन
(ii) आर्द्रता
(iii) वायुमंडलीय दबाव
(iv) उर्वरता
उत्तर:
(iv) उर्वरता

प्रश्न 5.
भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना कब हुई थी?
(i) 1874
(ii) 1875
(iii) 1876
(iv) 1873
उत्तर:
(ii) 1875

प्रश्न 6.
भारत मौसम विज्ञान विभाग का आदर्श वाक्य, ‘आदित्यात् जायते वृष्टि’ किस ग्रंथ से लिया गया है?
(i) रामायण
(ii) गीता
(iii) पुराण
(iv) मनुस्मृति
उत्तर:
(iv) मनुस्मृति

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 7.
वायुमंडलीय दाब को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
(i) बैरोमीटर
(ii) एनीमोमीटर
(iii) हाइग्रोमीटर
(iv) थर्मामीटर
उत्तर:
(i) बैरोमीटर

प्रश्न 8.
एनीमोमीटर का उपयोग किसके मापन में किया जाता है?
(i) वायुदाब
(ii) आर्द्रता
(iii) पवन की गति
(iv) वर्षा
उत्तर:
(iii) पवन की गति

प्रश्न 9.
वायुमंडलीय दाब की इकाई है-
(i) सेंटीबार
(ii) मिलीबार
(iii) मिलीमीटर
(iv) सेंटीमीटर
उत्तर:
(ii) मिलीबार

प्रश्न 10.
दिन के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान को जोड़कर प्राप्त संख्या को दो से विभाजित करने पर प्राप्त मान कहलाता है-
(i) ताप सीमा
(ii) औसत वार्षिक तापमान
(iii) औसत दैनिक तापमान
(iv) दैनिक तापमान
उत्तर:
(iii) औसत दैनिक तापमान

प्रश्न 11.
यदि किसी वायु में किसी तापमान पर अधिकतम जलवाष्प की मात्रा 10 ग्राम है और वास्तविक जलवाष्प की मात्रा 5 ग्राम है तो सापेक्ष आर्द्रता होगी-
(i) 5 %
(ii) 50 %
(iii) 50 ग्राम
(iv) 5 ग्राम
उत्तर:
(ii) 50%
स्पष्टीकरण =\(\frac{5}{10}\) × 100=50

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 12.
व्यवहारिक रूप में शुष्क मौसम में आर्द्रता होती है-
(i) 20 % से 40 %
(ii) 20 % से 30 %
(iii) 60 % से 80 %
(iv) 30 % से 60 %
उत्तर:
(i) 20% से 40%

प्रश्न 13.
वर्ष 2023 में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ ने समुद्र तल से 4800 मीटर से अधिक ऊँचाई पर एक हिम-झील पर स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है। यह किस राज्य में स्थित है?
(i) उत्तराखंड
(ii) हिमाचल प्रदेश
(iii) अरूणाचल प्रदेश
(iv) सिक्किम
उत्तर:
(iv) सिक्किम

प्रश्न 14.
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना जलवायु परिवर्तन का परिणाम नहीं है?
(i) भूकम्प
(ii) सूखा
(iii) बाढ़
(iv) चक्रवात
उत्तर:
(i) भूकम्प

प्रश्न 15.
रेन गेज का उपयोग किसके मापन में होता है?
(i) तापमान
(ii) पवन
(iii) वर्षा
(iv) वायुदाब
उत्तर:
(iii) वर्षा

सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए-

1. चीड़ के शंकु अपने बीजों की सुरक्षा हेतु आर्द्र परिस्थितियों में खुल जाते हैं। (✗)

2. पृथ्वी की वायुमंडलीय दशाओं को मौसम कहते हैं। (✓)

3. तापमापी कई प्रकार के होते हैं। (✓)

4. अंकीय तापमापी को अधिक पसंद नहीं किया जाता है। (✗)

5. वायुमंडलीय दाब समुद्रतल के पास सबसे कम होता है और ऊँचाई के साथ बढ़ता जाता है। (✗)

6. मैदानों की तुलना में पहाड़ों पर वायु हल्की हो जाती है। (✓)

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

7. उच्च दबाव वाले क्षेत्र से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की ओर वायु का प्रवाह ही पवन कहलाता है। (✓)

8. पवन वेगमापी, पवन की गति और दिशा को मापने का सबसे सरल उपकरण है। (✓)

9. कोचिच की तुलना में जयपुर में आर्द्रता अधिक होती है क्योंकि वहाँ गर्मी अधिक होती है। (✗)

10. वायु की आर्द्रता को सापेक्षिक आर्द्रता में मापा जाता है। (✓)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

प्रश्न 1.
हवाई अड्डों पर वात दिक्सूचक यंत्र को ……… कहा जाता है।
उत्तर:
वात शंकु (विंड सॉक)

प्रश्न 2.
………… और ………… पवन के दो महत्वपूर्ण कारक हैं।
उत्तर:
गति, दिशा

प्रश्न 3.
अधिक ऊँचाई वाले स्थानों की यात्रा करने वाले व्यक्तियों को यह सलाह दी जाती है कि वे शरीर के के लिए मार्ग में विश्राम करें।
उत्तर:
पर्यानुकूलन

प्रश्न 4.
वर्षा की मात्रा को मापने के लिए ………… का उपयोग किया जाता है।
उत्तर:
रेन गेज

प्रश्न 5.
………… प्रायः रंगीन द्रव का उपयोग करते हैं।
उत्तर:
तापमापी

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 6.
पृथ्वी की सतह के सबसे निकट वाली वायुमंडलीय परत को ………… कहते हैं।
उत्तर:
क्षोभमंडल

प्रश्न 7.
वायु में उपस्थित ………… की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं।
उत्तर:
जलवाष्प

प्रश्न 8.
जल के वे सभी रूप जो आकाश से पृथ्वी पर गिरते हैं, ………… कहलाते हैं?
उत्तर:
वर्षण

प्रश्न 9.
जलवाष्प, जल का ………… रूप से ……………….. रूप में परिवर्तन है।
उत्तर:
तरल, गैसीय

प्रश्न 10.
जमी हुई अथवा आंशिक रूप से जमी हुई वर्षा,…… कहलाती है।
उत्तर:
सहिमवृष्टि

प्रश्न 11.
पृथ्वी की सबसे निकट वाली परत को ………… कहते हैं।
उत्तर:
क्षोभमंडल

प्रश्न 12.
किसी समय और स्थान विशेष पर पृथ्वी की वायुमंडलीय दशाओं को ………… कहते हैं।
उत्तर:
मौसम

प्रश्न 13.
‘अदित्यात् जायते वृष्टि’, यह वाक्यांश प्राचीन ग्रंथ……… से लिया गया है।
उत्तर:
मनुस्मृति

प्रश्न 14.
वायुमंडलीय दबाव समुद्र तट के पास ………… होता है।
उत्तर:
अधिक

प्रश्न 15.
वायुमंडलीय दाब को मापने वाले उपकरण को………. कहते हैं।
उत्तर:
वायुदाबमापी (बैरोमीटर)

प्रश्न 16.
उच्च दाब वाले क्षेत्र से निम्नदाब वाले क्षेत्र की ओर वायु का प्रवाह ही ………… कहलाता है।
उत्तर:
पवन

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 17.
वायु की आर्द्रता को ………… के रूप में मापा जाता है।
उत्तर:
सापेक्षिक आर्द्रता

प्रश्न 18.
वायु की गति और दिशा को मापने के लिए सबसे सरल उपकरण ………… है।
उत्तर:
पवनवेगमापी (एनीमोमीटर)

प्रश्न 19.
वायुदाब को प्रदर्शित करने की इकाई ………… है।
उत्तर:
मिलीबार

प्रश्न 20.
वायु में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा ………… कहलाती है।
उत्तर:
आर्द्रता

अभिकथन और कारण से संबंधित प्रश्नोत्तर

यहाँ दो कथन जिसमें अभिकथन (A) तथा कारण (R) दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही का चुनाव कीजिए-

प्रश्न  1.
अभिकथन (A): सभी सजीव चीजों के लिए वायुमंडल का बहुत महत्व है।
कारण (R): थर्मामीटर, बैरोमीटर इत्यादि मौसम उपकरणों का आविष्कार वातावरण की संरचना की जानकारी प्राप्त करने में मनुष्य को सक्षम बनाता है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण ( R ) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

प्रश्न 2.
अभिकथन (A): वायु का भार होता है और यह दबाव डालता है जिसे वायुमंडलीय दाब कहते हैं।
कारण (R): वायुदाब, मौसम और जलवायु स्थितियों को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(ii) अभिकथन ( A ) और कारण ( R ) दोनों सही हैं तथा कारण ( R ) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2

प्रश्न 3.
अभिकथन (A): आर्द्रता मौसम का एक महत्वपूर्ण तत्व है।
कारण (R): आर्द्रता जलवाष्प की मात्रा को संदर्भित करती है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 4.
अभिकथन (A): अधिक ऊँचाई वाले स्थानों की यात्रा करने वाले व्यक्तियों को यह सलाह दी जाती हैं कि वे शरीर के पर्यानुकूलन के लिए मार्ग में विश्राम करें।
कारण (R): ऊँचाई बढ़ने पर वायुदाब कम होता जाता है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

The post मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)