⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Ads 🛡️

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9 - #NCSOLVE 📚

0

Students revise important topics using Extra Questions for Class 7 Social Science and Class 7 SST Part 1 Chapter 9 शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Extra Questions before exams.

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Question Answer

Class 7 SST Chapter 9 Extra Question Answer in Hindi शासक से शासित तक सरकार के प्रकार

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लोकतंत्र में समानता का क्या अर्थ है?
उत्तर:
सभी मामलों में, समान व्यवहार और शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी सभी सार्वजनिक सेवाओं तक पहुँच समान रूप से प्राप्त होना।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 2.
लोकतंत्र में स्वतंत्रता क्या है?
उत्तर:
अपनी पसंद के नेता चुनने और विचारों को व्यक्त करना (बिना किसी दबाव के करना)।

प्रश्न 3.
लोकतंत्र में मौलिक अधिकार क्या है?
उत्तर:
समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मूल अधिकार जिनसे सभी की समानता और स्वतंत्रता की रक्षा होती है।

प्रश्न 4.
स्वतंत्र न्यायपालिका की क्या भूमिका होती है?
उत्तर:
अधिकारों की रक्षा करती है और कानूनों का पालन सुनिश्चित करती है (सरकार के दबाव में आये बिना)।

प्रश्न 5.
प्रतिनिधि भागीदारी क्या है?
उत्तर:
इसमें जनता अपने प्रतिनिधियों को निर्णय लेने के लिए चुनते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
प्रत्यक्ष लोकतंत्र क्या है?
उत्तर:
जहाँ सभी नागरिक नियम, कानून और निर्णय लेने में सीधे भाग लेते हैं, उसे प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहते हैं।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 2.
प्रत्यक्ष लोकतंत्र की प्रमुख बाधा क्या है?
उत्तर:
इसे बड़े देशों में लागू करना मुश्किल है क्योंकि निर्णय लेने में सभी को शामिल करना कठिन है।

प्रश्न 3.
प्रतिनिधि लोकतंत्र क्या है?
उत्तर:
प्रतिनिधि लोकतंत्र, लोकतंत्र का एक एंमा रूप है, जिसमें जनता अपने नंताओं को चुनाव के माध्यम से चुनती हैं, ताकि वे जनता की ओर से कार्य कर सकें और निर्णय ले सकें, बजाय इसके कि जनता स्वयं हर निर्णय में सीधे तौर पर शामिल हों।

प्रश्न 4.
भारत में आम चुनाव कितने वर्षों के अंतराल पर होते हैं?
उत्तर:
भारत में संसद के निम्न सदन, लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए हर पाँच वर्ष में आम चुनाव होते हैं।

प्रश्न 5.
लोकतंत्र में जवाबदेही से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
सरकार की लोगों के प्रति जवाबदेही है। यदि सरकार अपने कर्तव्यों में विफल रहती है, तो वह सवाल उठा सकते हैं और अगले चुनाव में नए नेता का चुनाव कर सकते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
गणतंत्र क्या है, और प्राचीन भारत में इसका अभ्यास कैसे किया जाता था?
उत्तर:
गणतंत्र सरकार का एक ऐसा रूप है, जिसमें राज्य के प्रमुख का चुनाव होता है, राजतंत्र की तरह वंशानुगत राजा नहीं होता। प्राचीन भारत में, कुछ महाजनपदों, जैसे वज्जि महाजनपद् में गणतंत्र का अभ्यास किया जाता था। इस गणतंत्र में लिच्छवि वंश सामूहिक निर्णय लेने की प्रणाली का पालन करता था। नेताओं को योग्यता के आधार पर चुना जाता था और विभिन्न वंशों के प्रतिनिधि मुद्दों पर चर्चा करने और लोगों के कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से मिलते थे।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 2.
चोल काल में स्थानीय शासन के बारे में उत्तरमेरूर शिलालेखों से क्या पता चलता है?
उत्तर:
10 वीं शताब्दी ई. के उत्तरमेरूर शिलालेख तमिलनाडु में ग्रामसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया के बारे में विवरण प्रदान करते हैं। इनमें उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यताओं, उनके कर्तव्यों और उन शर्तों का उल्लंख है, जिनके तहत उन्हें बर्खास्त किया जा सकता था. जैसे कि भ्रप्टाचार में संलिप्तता/मुहरबंद मतपेटियों का उपयोग चाल काल के दौरान स्थानीय शासन के प्रति एक लाकतांत्रिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

प्रश्न 3.
प्राचीन भारत में, साम्राज्यों के विस्तार के साथ राजाओं की शक्ति में किस प्रकार परिवर्तन हुआ?
उत्तर:
प्राचीन भारत में, जैसे-जैसे साम्राज्यों का विस्तार हुआ, राजाओं को अधिक शक्ति और नियंत्रण प्राप्त हुआ। शुरू में. शासक सभा या समिति जैसी परिषदों की सलाह पर निर्भर रहते थे, लेकिन जैसे-जैसे उनके साम्राज्य का विस्तार हुआ, वे शासन में मदद के लिए मंत्रियों और अधिकारियों पर अधिक निर्भर होने लगे। महत्वपूर्ण मामलों में राजा सलाहकारों की सलाह से निर्णय करते थे।

कुछ मामलों में, राजाओं का मानना था कि उनकी शक्ति एक दैवीय स्रोत से आती है, यह दावा करते हुए कि वे ईश्वर की इच्छा से शासन करते थे। दैवीय अधिकार में इस विश्वास ने उनके अधिकार और उनके साम्राज्य पर नियंत्रण को मजबूत करने में मदद की। इस बदलाव ने राजाओं को अधिक शक्तिशाली और उनके शासन को अधिक केंद्रीकृत बना दिया।

प्रश्न 4.
यूनाइटेड किंगडम जैसे संवैधानिक राजतंत्र में सम्राट की क्या भूमिका होती है?
उत्तर:
यूनाइटेड किंगडम जैसे संवैधानिक राजतंत्र में सम्राट राज्य के औपचारिक प्रमुख के रूप में कार्य करता है। सम्राट की भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक होती है और वे देश के दिन-प्रतिदिन के शासन में सक्रिय रूप से शमिल नहीं होते हैं। वास्तविक राजनीतिक शक्ति चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती है, विशेष रूप से प्रधानमंत्री, जो सरकार का नेतृत्व करता है, और संसद जो कानून बनाती है और पारित करती है। सम्राट के कार्य ज्यादातर औपचारिक होते हैं, जैसे संसद का उद्घाटन करना या राज्य के कार्यक्रमों में भाग लेना, जबकि शासन प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् द्वारा चलाया जाता है।

प्रश्न 5.
धर्मतंत्र क्या है? ईरान की राजनीतिक व्यवस्था धर्मतंत्रीय और लोकतांत्रिक शासन दोनों के तत्वों को प्रतिबिम्बित करती है?
उत्तर:
धर्मतंत्र सरकार का एक रूप है, जहाँ देश पर धार्मिक नेताओं का शासन होता है और कानून धार्मिक सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। ईरान में, राजनीतिक व्यवस्था धर्मतांत्रिक और लोकतांत्रिक दोनों तरह के शासन के प्रकारों को जोड़ती है। देश का संविधान इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित है, जो इसे एक धर्मतंत्र वाला राज्य बनाता है।

सर्वोच्च नेता, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर पूर्ण अधिकार रखता है। वह इस्लामी मौलवियों के समूह द्वारा चुना जाता है और वह जीवन-भर सेवा दे सकता है। सर्वोच्च नेता के साथ ही, एक निर्वाचित राष्ट्रपति और एक संसद भी है, जो सरकार के दिन-प्रतिदिन के संचालन का प्रबंधन करती है। इस अनूठी प्रणाली का उद्देश्य इस्लामी मानदंडों पर आधारित एक समाज का निर्माण करना है, जहाँ धार्मिक अधिकार का महत्वपूर्ण नियंत्रण हो, साथ ही चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएँ भी एक भूमिका निभाती हो।

अभियोग्यता आधारित प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
अपने उत्तर के समर्थन में ऐतिहासिक उदाहरणों का उपयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि तानाशाही में निरंकुश सत्ता किस प्रकार बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के हनन का कारण बन सकती है?
उत्तर:
तानाशाही में एक व्यक्ति या एक छोटा समूह कानून, चुनाव या लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जवाबदेह हुए बिना ही निरंकुश सत्ता रखता है। यह अनियंत्रित शक्ति, अक्सर उत्पीड़न, हिंसा और व्यापक मानवाधिकार हनन का कारण बनती है। उदाहरण के लिए, 1933 में जर्मनी का चांसलर बनने के बाद, एडोल्फ हिटलर ने अपने अधिकार का इस्तेमाल विपक्ष को खत्म करने और ऐसी नीतियाँ लागू करने के लिए किया, जिनके कारण द्वितीय विश्व युद्ध और नरसंहार हुआ.

जिसमें लगभग 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई। एक और उदाहरण युगांडा में ईदी अमीन का है, जिसने सैन्य बल के आधार पर शासन किया. हजारों लांगों को मार डाला और भारतीय समुदाय को वहाँ से निकलने को मजबूर कर दिया। ये उदाहरण दिखाते हैं कि बिना किसी जवाबदेही के निरकुश सत्ता, किसी देश के नागरिकों के लिए कितने विनाशकारी परिणाम ला सकती है।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 2.
एक लोकतांत्रिक प्रणाली में कुलीनतंत्र के तत्व किस प्रकार समाहित होते हैं? इस कथन की व्याख्या करते हुए, इसके समर्थन में उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कुलीनतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है, जहाँ सत्ता एक छोटे विशेषाधिकार प्राप्त समूह के पास होती है। हालाँकि लोकतंत्र का उद्देश्य सभी को समान भागीदारी सुनिश्चित करना होता है, फिर भी कुछ मामलों में, सत्ता केवल कुछ धनी या प्रभावशाली व्यक्तियों के पास ही रह जाती है। उदाहरण के लिए, प्राचीन यूनान में कुछ कुलीन परिवार, सार्वजनिक सभाओं के बावजूद, कुलीनतंत्र के रूप में शासन करते थे।

आधुनिक लोकतंत्रों में इसी तरह की समानताएँ पाई जाने लगी हैं, जब व्यापारिक घराने या राजनेताओं के पारिवारिक समूह या तो राजनीतिक निर्णयों को अपने पक्ष में करा लेते हैं या बाह्य रूप से प्रभावित करते हैं। जिससे ऐसी नीतियाँ बनती हैं, जो व्यापक रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में कुलीनतंत्र की विशेषताओं को दर्शाती है।

कौशल आधारित प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
नागरिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी सार्वजनिक सेवाओं के प्रभावों का आकलन करें।
उत्तर:
सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सार्वजनिक सेवाओं, जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और बुनियादी ढाँचे का नागरिकों की भलाई पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। ये सेवाएँ यह सुनिश्चित करती हैं कि किसी व्यक्ति की अर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना, उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो। उदाहरण के लिए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच व्यक्तियों को ज्ञान और कौशल के साथ सशक्त बनाती है, जिससे बेहतर नौकरी के अवसर और जीवन स्तर में सुधार होता है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, बीमारियों को रोकने और उनके इलाज करने में मदद करती है, जिससे नागरिक बनते हैं। इसी प्रकार सड़क, स्वच्छ जल और स्वच्छता सहित सुव्यवस्थित बुनियादी ढाँचा, दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों को सहारा देता है। ये सेवाएँ प्रदान करके, सरकार न केवल सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करती है, बल्कि समावेशी विकास और समाज के समग्र विकास को भी बढ़ावा देती है। ऐसे प्रावधान सभी नागरिकों के लिए स्थिरता, निष्पक्षता और जीवन की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 2.
एक ऐसी कहानी की कल्पना कीजिए जिसमें शेन उत्तर कोरिया से भागकर बाहरी दुनिया का अनुभव करता है। बाहरी खुले समाज का अनुभव करने के बाद स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और सरकारी नियंत्रण पर उसके विचार कैसे विकसित होंगे?
उत्तर:
यदि शेन उत्तर कोरिया से भाग निकलता है और खुले समाज में जीवन जीता है, तो स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और सरकारी नियंत्रण पर उसके विचार नाटकीय रूप से बदल सकते हैं। उत्तर कोरिया में, उसके जीवन पर, उसके रूप-रंग से लेकर उसके कार्यों तक पर कठोर नियंत्रण है, जहाँ व्यक्तिगत पसंद के लिए बहुत कम जगह है। हालौकि एक अधिक स्वतंत्र समाज में शेन को अपने निर्णय लेने, अपनी बात खुलकर कहने और व्यक्तिगत स्वायत्तता का आनंद लेने की स्वतंत्रता का अनुभव होगा।

उसे यह एहसास होने लगेगा कि निरंतर निगरानी या दंड के भय के बिना अपना निर्णय लेने की क्षमता होना कितना महत्वपूर्ण है। समय के साथ शेन को सरकारी नियंत्रण को सीमित करने के महत्व और निष्पक्षता और समानता सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत अधिकारों की भूमिका की समझ आने लगंगी। उसके नए अनुभव उसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और उन लांकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को समझने में मदद करेंग जो एक विविध और स्वतंत्र समाज का निर्माण करते हैं।

केस/स्रोत आधारित प्रश्नोत्तर

नीचे दिए गए गद्यांश को पड़ें और उसके बाद दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

रोमा या रोमानी लोग, मूल रूप से खानाबदोश थे। उनकी भापाई और सांस्कृतिक विशेषताओं के आधार पर, विद्वानों ने यह निर्धरित किया है कि वे भारत से उत्पन्न हुए थे। वे पहले पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों में बस गए थे, लेकिन अब दुनिया में प्रवास कर चुके हैं। विद्वान रोमानी भाषा के आधार पर यह निष्कर्ष निकालते हैं कि वे मूल रूप से उत्तरी भारत से आए थे। भारत से निकलने के बाद, ये पहले पूर्वी यूरोप में बस गए। रोमानी भाषा एक इंडो-आर्यन भाषा है।

प्रश्न 1.
रोमानी लोग कौन थे?
उत्तर:
रोमानी लोग मूल रूप से खानाबदोश (घूमन्तु) लोग थे, जो भारत से विभिन्न क्षेत्रों में फैल गए थे।

प्रश्न 2.
रोमानी लोगों की उत्पत्ति कहाँ से मानी जाती है?
उत्तर:
रोमानी लोगों की उत्पत्ति भारत से मानी जाती है।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 3.
रोमानी लोगों की भाषा क्या थी?
उत्तर:
रोमानी लोगों की भाषा ‘इंडो-आर्यन’ थी।

प्रश्न 4.
किस आधार पर यह माना जाता है कि रोमानी लोगों की उत्पत्ति भारत से हुई?
उत्तर:
भाषाई और सांस्कृतिक साक्ष्यों के आधार पर यह निर्धारित होता है कि रोमानी लोगों की उत्पत्ति भारत से हुई।

प्रश्न 5.
भारत छोड़ने के बाद रोमानी लोंग पहले कहाँ बसे और वे दुनिया में कैसे फैले?
उत्तर:
भारत छोड़ने के बाद, रोमानी लोग सबसे पहले पूर्वी यूरोप में बस गए। समय के साथ. इनके समुदाय ने प्रवासी समुदायों का निर्माण किया जहाँ वे विविध समाजों में एकीकृत हाते हुए भी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने में सफल हुए।

चित्र आधारित प्रश्नोत्तर

नीचे दिये गये चित्र को देखकर, प्रश्नों के उत्तर दे:
शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9 1
(क) भीष्म पितामह को बाणों की शय्या पर लेटे हुए और युद्धिष्ठिर के ध्यानपूर्वक सुनते इस चित्र की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
यह चित्र धर्म परायणता के साथ शासन करने का ज्ञान आदान-प्रदान करते हुए दर्शाया गया है। भीष्म सलाह देते हैं कि एक राजा को अपनी प्रजा के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए, न्याय को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए और सत्ता के प्रति लगाव न रखकर, बिना लालच के शासन करना चाहिए।

(ख) एक ऐसे समय में, जब भीष्म पितामह को अंतिम समय में कृष्ण सिर के पास बैठे हैं। उनकी उपस्थिति किस बात का प्रतीक है?
उत्तर:
कृष्ण दिव्य मार्गदर्शक और धर्म के प्रतीक हैं। उनका शांत सिर के पास बैठना हमें याद दिलाता है कि शामकों को ज्ञान की वातों को ध्यान से सुनना चाहिए और नितिकता के साथ राजा को निर्णय करना चाहिए।

(ग) बुद्धिमान सलाहकारों से घिरे राजा का दृश्य क्या संदेश देता है?
उत्तर:
यह दृश्य दर्शाता है कि एक न्यायपूर्ण शासक को सलाहकारों की सलाह को महत्व देना चाहिए। अहंकार के बिना निष्पक्ष शासन करना चाहिए। यह सच्ची नेतृत्व सेवा, विनम्रता और सभी की भलाई के लिए निर्णय लेने में सलाहकारों की भूमिका को दर्शाता है।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 MCQ

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर:

प्रश्न 1.
सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(i) व्यवसाय करना।
(ii) कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आवश्यक सेवाएँ प्रदान करना।
(iii) लोगों का मनोरंजन करना।
(iv) राजाओं को चुनना।
उत्तर:
(ii) कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आवश्यक सेवाएँ प्रदान करना।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 2.
एक देश की सरकार दूसरे देश की सरकार से किस प्रकार भिन्न होती है?
(i) उसके मौसम के कारण
(ii) उसके स्थान के कारण
(iii) उसके इतिहास, संस्कृति और लक्ष्यों के कारण
(iv) उसकी भाषा के कारण
उत्तर:
(iii) उसके इतिहास, संस्कृति और लक्ष्यों के कारण

प्रश्न 3.
कौन-सा सिद्धांत लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है?
(i) समानता
(ii) स्वतंत्रता
(iii) अधिनायकवाद
(iv) वयस्क मताधिकार
उत्तर:
(iii) अधिनायकवाद

प्रश्न 4.
लोकतंत्र में सरकार को उसकी शक्ति कौन प्रदान करता है?
(i) धार्मिक नेता
(ii) राजा
(iii) सेना
(iv) जनता
उत्तर:
(iv) जनता

प्रश्न 5.
भारत जैसे संसदीय लोकतंत्र में, प्रधानमंत्री का चुनाव कौन करता है?
(i) राष्ट्रपति
(ii) राजा
(iii) संसद के निर्वाचित सदस्य
(iv) विधायक
उत्तर:
(iii) संसद के निर्वाचित सदस्य

प्रश्न 6.
किस प्रकार की सरकार पर राजा या रानी का नियंत्रण होता है?
(i) लोकतंत्र
(ii) तानाशाही
(iii) राजतंत्र
(iv) कुलीनतंत्र
उत्तर:
(iii) राजतंत्र

प्रश्न 7.
इनमें से कौन-सा तानाशाही का लक्षण है?
(i) शक्ति एक या छोटे समूह के पास होती है
(ii) चुनाव नियमित रूप से होते हैं
(iii) शक्ति सभी के बीच साझा होती है
(iv) कानून लोगों द्वारा बनाया जाता है
उत्तर:
(i) शक्ति एक या छोटे समूह के पास होती है

प्रश्न 8.
कौन-सा देश संवैधानिक राजतंत्र का उदाहरण है?
(i) सऊदी अरब
(ii) ईरान
(iii) यूनाइटेड किंगडम (UK)
(iv) चीन
उत्तर:
(iii) यूनाइटंड किंगडम (UK)

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 9.
लोकतंत्र, ‘जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए’ शासन है, यह कथन किसका है?
(i) डायसी
(ii) अब्राहम लिंकन
(iii) रूजवेल्ट
(iv) एडम स्मिथ
उत्तर:
(ii) अब्राहम लिकन

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
………… की अवधारणा यह सुनिश्चित करती है कि सरकार की कोई भी एक शाखा बहुत शक्तिशाली न बन जाए।
उत्तर:
शक्ति पृथक्करण

प्रश्न 2.
एक शासक के कर्तव्य ………… और ………… ………… में विभाजित होते हैं।
उत्तर:
आंतरिक, बाहरी

प्रश्न 3.
………… राज्य को बाहरी आक्रमणों से बचाने को संदर्भित करता है।
उत्तर:
सुरक्षा (रक्षा)

प्रश्न 4.
………… का अर्थ है राज्य के भीतर …………………… को बनाए रखना।
उत्तर:
कानून, व्यवस्था

प्रश्न 5.
लोकतंत्र का अर्थ ………… का शासन’ है।
उत्तर:
लोगों/जनता

प्रश्न 6.
सरकार के कार्य एक छात्र की ………… के समान होते हैं।
उत्तर:
समिति

प्रश्न 7.
‘लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए सरकार’ वाक्यांश ………… द्वारा कहा गया था।
उत्तर:
अब्राहम लिकन

प्रश्न 8.
जैसाकि देशों का अपना इतिहास, संस्कृति और आकांक्षाएँ होती है, यह स्वाभाविक है कि विभिन्न देशों की ………… अलग-अलग होती हैं।
उत्तर:

सूची ‘अ’ से सूची ‘ब’ का मिलान करें:

प्रश्न 1.
शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9 2
उत्तर:

सूची ‘अ’ सूची ‘ब’
(क) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार (v) सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार।
(ख) शक्तियों का पृथक्करण (i) वह प्रणाली जहाँ सरकार की विभिन्न शाखाएँ एक-दूसरे की भूमिकाओं में हस्तक्षेप नहीं करती है।
(ग) स्वतंत्र न्यायपालिका (ii) ऐसे न्यायालय जो सरकार या अन्य शक्तियों के प्रभाव से मुक्त होते हैं।
(घ) कार्यपालिका (iii) सरकार का वह हिस्सा जो कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है।
(ङ) राजतंत्र (iv) सरकार का एक रूप जहाँ शक्ति शाही परिवार द्वारा विरासत में मिलती है।

अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्नोत्तर

अभिकथन (A) और कारण (R) के दो कथन दिए गए हैं। नीचे दिए गए विकल्प के अनुसार उत्तर चिह्नित करें:

प्रश्न 1.
अभिकथन (A): एक तानाशाही, व्यक्ति या एक छोटे समूह को पूर्ण शक्ति देती है।
कारण (R): तानाशाही को संवैधानिक या कानूनी सीमाओं की कमी से पहचाना जाता है।
विकल्प:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R). (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लंकिन (R). (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण-तानाशाही में शक्ति एक व्यक्ति या एक छोटे समूह के हाथों में केंद्रित होती है और उनके अधिकार को सीमित करने के लिए कोई कानूनी या संवैधानिक जाँच नहीं होती है।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 2.
अभिकथन (A): सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सभी वयस्कों को चुनावों में मतदान करने की अनुमति देता है।
कारण (R): यह सुनिश्चित करता है कि सभी नागारिकों को लिंग, जाति या स्थिति की परवाह किए बिना, समान मतदान का अधिकार हो।
विकल्प:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R). (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण-सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार वह सिद्धांत है, जो हर वयस्क नागरिक को लिंग, नस्ल और सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के बिना वोट देने का अधिकार देता है। जो लोकतांत्रिक चुनावों में समानता को बढ़ावा देता है।

प्रश्न 3.
अभिकथन (A): लोकतंत्र में न्यायपालिका यह सुनिश्चित करती है कि कानूनों का पालन हो।
कारण (R): न्यायपालिका स्वतंत्र है और सरकार के हस्तक्षेप के बिना कानून के आधार पर निर्णय लेती है।
विकल्प:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण – न्यायपालिका यह सुनिश्चित करती है कि कानूनों का पालन किया जाए। जो इसे निष्पक्ष निर्णय लेने और कानून के शासन को बनाए रखने की अनुमति देती है।

प्रश्न 4.
अभिकथन (A): लांकतंत्र में, सभी नागरिकों को अपनं प्रतिनिधियों कों चुनने का अधिकार है।
कारण (R): तानाशाही में, लोगों को अपने नेताओं को चुनने का अधिकार होता है।
विकल्प:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
उत्तर:
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण-लोकतंत्र में, नागरिक अपने नेताओं का चुनाव करते हैं। लेकिन तानाशाही में चुनाव (यदि होते हैं) आमतौर पर नियंत्रित होते हैं और नेता अक्सर लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

प्रश्न 5.
अभिकथन (A): एक लोकतंत्र में स्वतंत्रता, नागरिकों को अपनी पसंद चुनने की स्वतंत्रता देती है।
कारण (R): लोकतंत्र में स्वतंत्रता की कोई सीमा नहीं होती है।
विकल्प:
(क) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
उत्तर:
(ग) (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण-लोकतंत्र में, नागरिकों को अपनी पसंद चुनने की स्वतंत्रता होती है, स्वतंत्रता असीमित नहीं होती है। यह शांति, कानून तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय कानूनों, नियमों और विनियमों का पालन करना पड़ता है।

Class 7 शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Extra Question Answer for Practice

बहुवैकल्पिक प्रश्न:

प्रश्न 1.
स्कूल के उदाहरण में, मुख्य अध्यापक ने छात्र समिति गठित करने का सुझाव क्यों दिया?
(i) शिक्षकों की संख्या कम करने के लिए
(ii) छात्रों को दंड देने के लिए
(iii) छात्रों को जिम्मेदारी लेने और स्कूल कार्यों में सहायता करने के लिए
(iv) वार्षिक समारोह की योजना बनाने के लिए

प्रश्न 2.
स्कूल में किन-किन कार्यों का प्रबंध करने की आवश्यकता बताई गई है?
(i) परीक्षा देना
(ii) सभाओं का आयोजन वर्तन साफ करना और समब-सारणी वनाना
(iii) कवल कक्षाओं को सजाना
(iv) आयोजनों के लिए पोस्टर बनाना

प्रश्न 3.
धर्म से संबंधित मामलों पर राजा अक्सर किसकी सलाह लेते थे?
(i) विदेशी राजदूतों
(ii) धार्मिक तीर्थयात्रियों
(iii) विद्वान पंडितों
(iv) आम नागरिकों

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 4.
कुछ राजाओं ने अपनी शक्ति का दुरुपयोंग कैसे किया?
(i) धर्म को समाप्त करके
(ii) अपनी प्रजा को अधीन करके
(iii) व्यापार को प्रोत्साहित करके
(iv) सार्वजनिक पुस्तकालयों का निर्माण करके

प्रश्न 5.
भारत के कई हिस्सों में राजाओं की शक्ति के बारे में कौन-सा तथ्य सही कहा जा सकता है?
(i) उनसे प्रश्न नहीं किया जा सकता था।
(ii) उनको कभी किसी ने चुनौती नहीं दी।
(iii) यह न तो निरंकुश थी और न ही सवाल से परे।
(iv) इसे विदेशी शासकों द्वारा नियंत्रित किया जाता था।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
एक शासक को बाहरी और आंतरिक ………… दोनों को सुनिश्चित करना चाहिए।

प्रश्न 2.
सरकारें किसी देश की ………… संस्कृति और आकांक्षाओं के कारण विकसित होती है।

प्रश्न 3.
जब हम विभिन्न ………… का अध्ययन करते हैं, तो सरकारों में अंतर स्पष्ट हो जाता है।

प्रश्न 4.
राजा चंद्रपाल अपने दंवता के लिए एक …………………… बनाना चाहते थे, लंकिन एक मांची की झोंपड़ी रास्ते में खड़ी थी।

प्रश्न 5.
एक संवैधानिक राजतंत्र में, राजा के पास केवल ………… शक्ति होती है।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 6.
लोकतंत्र में सरकारें ………… द्वारा चुनी जाती हैं।

प्रश्न 7.
राजतंत्र में, राजा का पद्र ………… होता है।

सत्य/असत्य छाँटिए:

प्रश्न 1.
सरकार के कार्य (विधायी, कार्यकारी और न्यायपालिका) हमेशा अलग-अलग निकायों द्वारा किए जाते हैं।

प्रश्न 2.
कुछ देशों में, सरकार एक राजा या रानी द्वारा बनाई जाती है और उनका अधिकार शाही परिवार के माध्यम से दिया जाता है।

प्रश्न 3.
लोकतंत्र में सरकारें केवल कुछ समूहों या परिवारों की समृद्धि कां लक्ष्य रखती हैं।

प्रश्न 4.
सभी प्रकार की सरकारें सभी के लिए समानता और समृद्धि की दिशा में काम करने के लिए बनाई जाती हैं।

प्रश्न 5.
एक संवैधानिक राजतंत्र लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन नहीं करता है।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 6.
भारत में लोकतात्रिक व्यवस्था में सबसे ऊँचा पद प्रधानमंत्री का होता है।

प्रश्न 7.
अल्पतंत्र में, सत्ता किसी एक के अधीन होती है।

मिलान करें:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
(क) ईरान का सर्वोच्च नेता
(ख) धर्मतंत्र
(ग) कुलीनतंत्र
(घ) उत्तर कोरिया
(ङ) अभिजात तंत्र
(i) तानाशाही
(ii) विशेषाधिकार प्राप्त, जन्म/विरासत से
(iii) शक्तिशाली परिवारों या व्यक्तियों के समूह द्वारा शासन
(iv) धर्म और धार्मिक नेताओं द्वारा शासन
(v) अंतिम सत्ता, मौलवियों द्वारा चयन

अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्न:

अभिकथन A) और कारण (R) दिए गए दो कथन हैं। नीचे दिए गए विकल्प के आधार पर अपने उत्तर का चयन कीजिए।

प्रश्न 1.
अभिकथन (A): लोकतंत्र में, लोग चुनाव के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों को बदल सकते हैं, यदि सरकार अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन नहीं कर रही है।
कारण (R): लोकतंत्र में, लोगों को चुनाव खत्म होने के बाद शासन प्रक्रिया में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं होता है।
विकल्प:
(क) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ख) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन(R),(A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) (A) सत्य है. लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है. लंकिन (R) सत्य है।

प्रश्न 2.
अभिकथन (A): लांकतंत्र में सरकार नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने और बुनियादी जरूरतें प्रदान करने के लिए जवाबदेह है।
कारण (R): लोकतंत्र में लोग सरकार को जवाबदेह नहीं ठहरा सकते।
विकल्प:
(क) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ख) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

प्रश्न 3.
अभिकथन (A): ‘अधिनायकतंत्र’ में सत्ता किसी एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा चलाई जाती है।
कारण (R): जर्मनी में हिटलर का समय अभिनायकतंत्र का उदाहरण है।
विकल्प:
(क) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ख) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(घ) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
भारत में मंत्रिपरिषद कितने समय तक सत्ता में रह सकती है?

प्रश्न 2.
सरकार में कार्यपालिका क्या है?

प्रश्न 3.
भारत में संसद के कितने अंग हैं?

प्रश्न 4.
भारत में निचले सदन का क्या नाम है?

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न5.
लोकतंत्र में सत्ता का केंद्र कौन होता है?

प्रश्न 6.
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?

प्रश्न 7.
प्रधानमंत्री का चुनाव कैसे होता है?

प्रश्न 8.
राजतंत्र का कोई एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 9.
भारत में संविधान कब लागू हुआ?

प्रश्न 10.
सरकारों के कोई तीन प्रकार बताइए।

लघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
प्रत्यक्ष लोकतंत्र किसे कहते हैं? कोई एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 2.
प्रतिनिधि लोकतंत्र कैसे कार्य करता है?

प्रश्न 3.
भारत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसद कितने वर्षों के लिए चयनित होते हैं?

प्रश्न 4.
क्या सभी लोकतंत्र एक ही तरह से काम करते हैं?

प्रश्न 5.
संसदीय लोकतंत्र क्या है?

प्रश्न 6.
राजतंत्र में राजा की भूमिका क्या होती है?

प्रश्न 7.
कुलीनतंत्र और लोकतंत्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
वज्जि महाजनपद के शासन ने प्रारंभिक लॉकतांत्रिक विचारों में कैसे योगदान दिया?

प्रश्न 2.
भारत के वाहर आधुनिक राजतंत्रों की व्याख्या कीजिए।

शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9

प्रश्न 3.
निरकुश राजतंत्र जनता के लिए कैसे अहितकारी है?

प्रश्न 4.
लोकतंत्र, राजतंत्र व अधिनायकतंत्र का तुलनात्मक अध्ययन कीजिए। आपके विचार से कौन-सा अधिक प्रभावी है?

The post शासक से शासित तक सरकार के प्रकार Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 9 appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)