⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण - #NCSOLVE 📚

0

Chapter-wise Curiosity Class 7 Solutions and Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi Medium प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण are useful for focused study.

Class 7th Science Chapter 7 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 7 Chapter 7 Question Answer in Hindi

NCERT Class 7 Science Chapter 7 Question Answer Hindi Medium

आइए, और अधिक सीखें (पृष्ठ 102-104)

प्रश्न 1.
प्रत्येक के लिए एक सही विकल्प चुनिए।
(i) आपके पिताजी ने एक सॉसपैन खरीदा जो दो भिन्न पदार्थों (क) एवं (ख) से बना है, जैसा कि चित्र 7.14 में दर्शाया गया। पदार्थ (क) और (ख) के निम्नलिखित गुणधर्म हैं-
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 1
(क) ‘क’ और ‘ख’ दोनों ऊष्मा के सुचालक हैं।
(ख) ‘क’ और ‘ख’ दोनों ऊष्मा के कुचालक हैं।
(ग) ‘क’ ऊष्मा का सुचालक है और ‘ख’ कुचालक है।
(घ) ‘क’ ऊष्मा का कुचालक है और ‘ख’ सुचालक है।
उत्तर:
(ग) ‘क’ ऊष्मा का सुचालक है और ‘ख’ कुचालक है।

(ii) चित्र 7.15 में दर्शाया अनुसार मोम के साथ एक धातु-पट्टी पर पिनों को चिपकाया जाता है और एक जलती हुई मोमबत्ती पट्टी के नीचे रखी जाती है। निम्नलिखित में से क्या घटित होगा?
(क) सभी पिन लगभग समान समय पर गिरेंगी।
(ख) पिन 1 और 2, पिन 3 और 4 से पहले गिरेंगी।
(ग) पिन 1 और 2, पिन 3 और 4 के बाद में गिरेंगी।
(घ) पिन 2 और 3 लगभग समान समय पर गिरेंगी।
उत्तर:
(घ) पिन 2 और 3 लगभग समान समय पर गिरेंगी।
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 2
चित्र 7.15 : ऊष्मा के स्थानांतरण की व्यवस्था

(iii) एक धूम्र-संसूचक यंत्र वह यंत्र है जो धुएँ का पता लगाता है और अलार्म बजा देता है। मान लीजिए आप अपने कमरे में एक धूम्र-संसूचक यंत्र लगा रहे हैं। इस यंत्र को लगाने का सबसे उपयुक्त स्थान होगा-
(क) फर्श के पास
(ख) दीवार के मध्य में
(ग) छत पर
(घ) कमरे में कहीं पर भी
उत्तर:
(ग) छत पर

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण

प्रश्न 2.
एक दुकानदार आपको एक गिलास में ठंडी लस्सी देता है। संयोगवश गिलास में एक छोटा-सा रिसाव है। आपको दुकानदार एक और गिलास देता है ताकि आप रिसाव वाला गिलास उसमें रख लें। क्या यह व्यवस्था आपकी लस्सी को अधिक देर तक ठंडा रखने में सहायता कर सकती है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
हाँ, यह व्यवस्था लस्सी को अधिक समय तक ठंडा रखेगी। क्योंकि हवा ऊष्मा का खराब चालक है, इसलिए दो गिलासों के बीच फँसी हवा ऊष्मा रोधक का कार्य करती है, जिससे आस-पास से लस्सी तक ऊष्मा का स्थानांतरण कम होता है और यह अधिक समय तक ठंडी रहती है।

प्रश्न 3.
कारण सहित बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य?
(क) ठोस में ऊष्मा का स्थानांतरण संवहन द्वारा होता है।
उत्तर:
असत्य (ठोस पदार्थों में ऊष्मा चालन द्वारा स्थानांतरित होती है।)

(ख) चालन में ऊष्मा का स्थानांतरण कणों की वास्तविक गति के द्वारा होता है।
उत्तर:
सत्य

(ग) मृदा की सतह वाले क्षेत्रों से बालू की सतह वाले क्षेत्रों की तुलनां में जल का रिसाव अधिक होता है।
उत्तर:
असत्य (बजरी के कणों वाले क्षेत्रों में जल का अधिक रिसाव होता है क्योंकि बजरी के कणों के बीच स्थान या रंध्र रेतीले कणों की तुलना में अधिक होते हैं।)

(घ) स्थल से समुद्र की ओर ठंडी हवा के गमन को स्थल समीर कहते हैं।
उत्तर: सत्य

प्रश्न 4.
किसी पात्र में रखे बर्फ के टुकड़े कुछ समय पश्चात पिघलकर जल बन जाते हैं। इस रूपांतरण के लिए बर्फ के टुकड़ों को ऊष्मा कहाँ से प्राप्त होती है?
उत्तर:
बर्फ के टुकड़े आस-पास की हवा और जिस सतह पर रखे गए हैं, उससे ऊष्मा ग्रहण करते हैं। यह ऊष्मा बर्फ को पिघला देती है, जिससे वह ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदलकर जल बन जाती है।

प्रश्न 5.
एक अगरबत्ती को नीचे की दिशा में उलटा करके लगाया गया है। इस अगरबत्ती से निकलने वाला धुआँ किस दिशा में जाएगा? एक चित्र बनाकर धुएँ की गति की दिशा को दर्शाइए।
उत्तर:
अगरबत्ती का धुआँ ऊपर की दिशा में चलेगा क्योंकि धुआँ गरम हवा के साथ मिल जाता है और संवहन के कारण ऊपर उठता है।
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 3

प्रश्न 6.
चित्र 7.16 में दिखाए अनुसार जलयुक्त परखनलियों को एक मोमबत्ती द्वारा समान समय तक गरम किया जाता है [चित्र 7.16 (क)]। अथवा चित्र 7.16 (ख) में दिखाए गए दोनों तापमापियों में से कौन-सा अधिक तापमान मापेगा और क्यों?
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 4
चित्र 7.16-परखनलियों में लगे हुए तापमापी
उत्तर:
चित्र (क) : मोमबत्ती की लौ परीक्षण नलिका के नीचे को गरम करती है; थर्मामीटर नलिका के ऊपर रखा गया है। नीचे का जल गरम होकर संवहन के कारण ऊपर उठता है और थर्मामीटर तक ऊष्मा पहुँचाता है। इसलिए थर्मामीटर शीष्र तापमान वृद्धि दर्ज करता है।

चित्र (ख) : मोमबत्ती की लौ नलिका के साइड को गरम करती है, जो थर्मामीटर तक ऊष्मा पहुँचाने में कम प्रभावी हो सकती है।
इसलिए चित्र (क) में थर्मामीटर अधिक तापमान दर्ज करेगा।

प्रश्न 7.
गरम जलवायु वाले क्षेत्रों में घरों की बाहरी दीवारों को खोखली ईटों द्वारा क्यों बनाया जाता है?
उत्तर:
हवा ऊष्मा की कुचालक है और खोखली ईटों में फँसकर वायु रोधक का कार्य करती है तथा ऊष्मा को घर में प्रवेश करने से रोकती है। इससे घर का आंतरिक भाग ठंडा रहता है।

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण

प्रश्न 8.
जल के बड़े निकायों की उपस्थिति किस प्रकार आस-पास के क्षेत्रों में तापमान को अधिक बढ़ने से रोकती है। समझाइए।
उत्तर:

  • तटीय क्षेत्रों में दिन के समय भूमि जल की तुलना में तेजी से गरम होती है, इसलिए समुद्र से ठंडी हवा भूमि की ओर बहती है (समुद्री हवा), जिससे तापमान संतुलित रहता है।
  • रात में, भूमि जल की तुलना में तेजी से ठंडी हो जाती है। समुद्र के ऊपर की हवा गरम रहती है, जबकि भूमि से ठंडी हवा समुद्र की ओर बहती है (भूमि हवा)।
  • हवा का यह प्रवाह तटीय क्षेत्रों में चरम तापमान को रोकने में मदद करता है।

प्रश्न 9.
व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार जल पृथ्वी की सतह के नीचे की ओर रिसता है और भौम जल के रूप में संग्रहीत होता है।
उत्तर:
जल पृथ्वी की सतह से मिट्टी और छिद्रयुक्त चट्टानों से धीरे-धीरे गुजरकर रिसता है। यह प्रक्रिया रिसाव कहलाती है। यह जल चट्टानों और मिट्टी के रंध्रों और दरारों को भर देता है और भू-जल के रूप में भूमिगत संग्रहित हो जाता है। जल को अपने रंध्र स्थानों में संग्रहित करने वाली तलछटों और चट्टानों की परतें जलभृत कहलाती हैं।
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 5

प्रश्न 10.
जल चक्र पृथ्वी पर जल के पुन:वितरण और पुन:भरण में सहायता करता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
जल चक्र के विभिन्न चरण जैसे वाष्पीकरण, संघनन और वर्षण पृथ्वी पर जल के सतत पुनर्बितरण और पुनर्भरण में सहायता करते हैं। सूर्य की ऊष्मा से समुद्रों, नदियों और झीलों का जल वाष्पित होकर संघनन से बादल बनाता है और वर्षण
प्रक्रिया द्वारा वर्षा या बर्फ के रूप में पृथ्वी पर वापस गिरता है। वर्षा झीलों, नदियों और भू-जल को पुनर्भरित करती है, जिससे पृथ्वी पर जल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित होती है।
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 6

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi (Intext)

पृष्ठ 90

प्रश्न:
इन पदार्थों में ऊष्मा का स्थानांतरण कैसे होता है?
उत्तर:
ये बर्तन धातु के बने हैं और इन पदार्थों में ऊष्मा ख़लन प्रक्रिया द्वारा स्थानांतरित होती है।
वैकल्पिक : (चालन के दौरान कण अपनी स्थितियों में स्थिर रहते हैं लेकिन वे ऊष्मा को एक-दूसरे के निकटवर्ती कणों को एक के ब्राद एक हस्तांतरित करते हैं।)

क्रियाकलाप 7.1 : आइए, प्रयोग करें

प्रश्न:
पिनों का क्या होगा? क्या वे पट्टी से जुड़ी रहेंगी या नीचे गिर जाएँगी?
उत्तर:
पिन एक-एक करके गिर जाएँगी और कोई भी पट्टी से जुड़ी नहीं रहेगी।
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 7
चित्र 7.1 : धात्विक पट्टी में ऊष्मा का स्थानांतरण
तालिका 7.1 : पिनों का गिरना
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 8
उत्तर:
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 9
निष्कर्ष : पट्टी के गर्म सिरे से ठंडे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण होता है।

पृष्ठ 91

प्रश्न 1.
दी गई वस्तुओं को ऊष्मा के सुचालक अथवा कुचालक के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
तालिका 7.2 : ऊष्मा के सुचालकों /कुचालकों की सूची

उत्तर:

क्र.सं. वस्तुएँ ऊष्मा के सुचालक / कुचालक
1. स्टील सुचालक
2. लकड़ी कुचालक
3. प्लास्टिक कुचालक
4. बेकेलाइट कुचालक
5. ऐलुमिनियम सुचालक
6. वायु कुचालक

प्रश्न 2.
क्या आपकी सूची में वायु सम्मिलित है? अगर यह सूची में है, तो आपने इसे कहाँ रखा है?
उत्तर:
हाँ, मैंने वायु को कुचालक के रूप में स्तंभ में रखा है।

पृष्ठ 92

प्रश्न 1.
धुआँ ऊपर क्यों उठता है?
उत्तर:
जब धुआँ उत्पन्न होता है, तो वह सामान्यतः गर्म होता है। संवहन के कारण गर्म धुआँ आस-पास की हवा से हल्का होता है और ऊपर उठता है।

पृष्ठ 93

तालिका 7.3 : संभावित कारण सहित अवलोकनों को अंकित करें
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 11
उत्तर:

कपों से संबंधित अवलोकन अवलोकन के संभावित कारण
जिस कप्प के नीचे मोमबत्ती जल रही है, वह ऊपर उठ जाता है। मोमबत्ती की लौ के आस-पास की वायु गर्म हो जाती है। कप में वायु गर्म होने पर फैल जाती है और अधिक स्थान घेर लेती है। परिणामस्वरूप, वह हल्की हो जाती है और ऊपर उठ जाती है।

प्रश्न:
द्रवों में ऊष्मा का स्थानांतरण किस प्रकार होता है? क्या द्रव भी गरम करने पर हवा के समान ऊपर उठते हैं?
उत्तर:
जब किसी पात्र में जल गर्म किया जाता है, तो नीचे का जल गर्म हो जाता है, फैल जाता है और हल्का हो जाता है, जिससे वह ऊपर उठता है। गरम जल ऊपर उठने पर ठंडा और भारी जल नीचे आ जाता है। यह प्रक्रिया संवहन कहलाती है, और यह तब तक चलती रहती है जब तक पूरा द्रव गरम न हो जाए। इस प्रकार हवा की तरह ही द्रव गरम होने पर ऊपर उठते हैं।

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण

पृष्ठ 94

क्रियाकलाप 7.4 : आइए, जाँच करें (पृष्ठ 94-95)

तालिका 7.4 : गरम होने पर मृदा और जल का तापमान
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 12
उत्तर:
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 13
नोट-(यह क्रिया छात्रों को स्वयं करनी चाहिए। ऊपर दिए तापमान केवल संकेतक हैं।)
अवलोकन : जब मृदा (मिट्टी) और जल को सूर्य के प्रकाश में रखकर उनका तापमान मापा जाता है, तो एक निश्चित समयावधि के बाद मृदा का तापमान जल की तुलना में अधिक बढ़ता है।
निष्कर्ष : मृदा जल की तुलना में तेजी से गरम होती है।

प्रश्न:

प्रश्न i.
क्या जल एवं मृदा के तापमान में समान समय में समान मात्रा में वृद्धि हुई?
उत्तर:
नहीं, जल और मृदा दोनों का तापमान समान समय में समान मात्रा में नहीं बढ़ा।

प्रश्न ii.
यदि नहीं, तो इनमें से कौन अधिक तीव्रता से गरम हुआ?
उत्तर:
मृदा जल की तुलना में तेजी से गरम हुई।

प्रश्न iii.
20 मिनट में जल और मृदा के तापमान में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर:
मृदा का तापमान लगभग 6° से. बढ़ा जबकि 20 मिनट में जल का तापमान केवल 1.6° से. बढ़ा।

पृष्ठ 96

प्रश्न:
मुझे आश्चर्य होता है कि आग से गरमी हम तक कैसे पहुँचती है?
उत्तर:
आग की गरमी विकिरण प्रक्रिया द्वारा हम तक पहुँचती है। इस प्रक्रिया में ऊष्मा ऊर्जा को चारों ओर विकिरण करके स्थानांतरित होती है। विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के लिए कोई माध्यम आवश्यंक नहीं होता।

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण

पृष्ठ 99

प्रश्न:
पृथ्वी की सतह से जल का अंत:स्यंदन किस प्रकार होता है?
उत्तर:
जल पृथ्वी की सतह से अंतःस्यंदन प्रक्रिया द्वारा रिसता है। पृथ्वी की सतह से जल रेत, बजरी या मिट्टी युक्त मिट्टी के माध्यम से रिसता है। अंतःस्यंदन के बाद यह अवसादों के रंध्र स्थानों और चट्टानों के छिद्रों में संग्रहित हो जाता है, जिन्हें जलभृत कहा जाता है।

क्रियाकलाप 7.5 : आइए, अन्वेषण करें (पृष्ठ 99)

तालिका 7.5 : जल का अंतःस्यंदन

Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 14
उत्तर:
Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण 15

निष्कर्ष:

  • बजरी के कणों के बीच के स्थान या रंध्र रेत और मृदा के रंध्रों से कहीं बड़े होते हैं। इससे जल बजरी के माध्यम से बहुत तेजी से गुजर जाता है।
  • मृदा के कण सबसे छोटे और रंध्र सबसे बारीक होते हैं, इसलिए जल इसमें सबसे धीरे रिसता है।
  • रेत के कण बजरी और मृदा के बीच के होते हैं।
  • जल का प्रवाह मृदा के कणों के आकार और उनके बीच के स्थान पर निर्भर करता है।

The post Class 7 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)