⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार - #NCSOLVE 📚

0

Chapter-wise Class 8 Science Important Questions and Class 8 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi Medium विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार are useful for focused study.

Class 8 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विलायकों के गुणों को समझने के लिए विभिन्न तापमान पर उनके घुलनशीलता का अध्ययन किया जाता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से उन तापमानों को पहचानिए, जिन पर ठोस बेकिंग सोडा की घुलनशीलता बढ़ती है।
(i) 20° C
(ii) 50° C
(iii) 70° C
(iv) 0° C
(क) (i) और (ii)
(ख) (ii) और (iii)
(ग) (i) और (iv)
(घ) (iii) और (iv)
उत्तर :
(ख) (ii) और (iii)

प्रश्न 2.
नमक और चीनी के जल में घुलने की प्रक्रिया को समझते हुए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) नमक और चीनी जल में समान रूप से घुलते हैं।
(ख) नमक जल में घुलता है लेकिन चीनी नहीं।
(ग) दोनों नमक और चीनी जल में घुलते हैं।
(घ) नमक और चीनी जल में घुलने के बाद विषमरूप मिश्रण बनाते हैं।
उत्तर :
(ग) दोनों नमक और चीनी जल में घुलते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) सभी ठोस पदार्थ द्रव में घुल सकते हैं।
(ख) घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।
(ग) द्रव में ठोस पदार्थ की घुलनशीलता हमेशा बढ़ती है।
(घ) ठोस पदार्थ की घुलनशीलता गैसों की तुलना में द्रवों में अधिक होती है।
उत्तर :
(ख) घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।

प्रश्न 4.
जब ठोस पदार्थ को द्रव में मिलाया जाता है, तो उसे क्या कहा जाता है?
(क) विलयन
(ख) विलेय
(ग) विलायक
(घ) विषमरूप मिश्रण
उत्तर :
(क) विलयन

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 5.
जल में गैसों की घुलनशीलता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) गैसें जल में हमेशा घुलती हैं।
(ख) ठंडे जल में गैसों की घुलनशीलता अधिक होती है।
(ग) गर्म जल में गैसें अधिक घुलती हैं।
(घ) गैसों की घुलनशीलता तापमान से प्रभावित नहीं होती।
उत्तर :
(ख) ठंडे जल में गैसों की घुलनशीलता अधिक होती है।

प्रश्न 6.
विलयन की सांद्रता को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?
(क) विलयंन में विलेय की मात्रा के आधार पर।
(ख) विलयन में विलायक की मात्रा के आधार पर।
(ग) केवल विलेय की मात्रा के आधार पर।
(घ) केवल विलायक की मात्रा के आधार पर।
उत्तर :
(क) विलयन में विलेय की मात्रा के आधार पर।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : विषमरूप मिश्रण में घटक स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
कथन II : समरूप मिश्रण में घटक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दें।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दानों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I: विलायक की मात्रा को बढ़ाने से विलेय की घुलनशीलता बढ़ती है।
कथन I: तापमान बढ़ाने से विलेय की घुलनशीलता घटती है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I: संतृप्त विलयन में कोई और विलेय नहीं घुल सकता।
कथन II : असंतृप्त विलयन में और विलेय घुल सकते हैं।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही हैं।
1. (A) : संतृप्त विलयन में कोई और ठोस घटक नहीं बुल सकता है।
(R) : संतृप्त विलयन वह स्थिति है जब द्रत्र में ठोस घटक की अधिकतम मात्रा घुल चुकी होती है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

2. (A) : रेत और पानी का मिश्रण एक विलयन है।
(R) : विलयन तब बनता है जब दो या दो सं अधिक पदार्थ बिना किसी रासायनिक परिवर्तन के मिश्रित होते हैं।
उत्तर :
(घ) क्योंकि रेत और पानी का मिश्रण एक विषम मिश्रण है, विलयन नहीं।

3. (A) : गैसों का मिश्रण एक समरूप मिश्रण है।
(R) : समरूप मिश्रण में सभी घटक समान रूप से वितरित होते हैं।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

4. (A) : घुलनशीलता तापमान पर निर्भर करती है।
(R) : तापमान बढ़ने पर ठोस पदार्थों की घुलनशीलता सामान्यतः बढ़ती है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

5. (A) : विलयन में ठोस घटक को विलायकों के रूप में जाना जाता है।
(R) : विलयन वह स्थिति है जिसमें ठोस और द्रव एक साथ मिलकर एक मिश्रण बनाते हैं।
उत्तर :
(घ) क्योंकि ठोस घटक को विलेय कहा जाता है, जबकि द्रव घटक को विलायक कहा जाता है।

स्थिति अध्ययन

I. सिद्धार्थ ने एक बर्फ के टुकड़े को पानी के एक बर्तन में डाला। कुछ समय बाद, उसने देखा कि बर्फ पानी की सतह पर तैर रही है।

प्रश्न 1.
यह अवलोकन बर्फ और पानी के घनत्व के बारे में क्या सुझाव देता है?
उत्तर :
यह अवलोकन यह सुझाव देता है कि बर्फ का घनत्व पानी की तुलना में कम है। जब बर्फ पानी में डाली जाती है, तो यह पानी की सतह पर तैरती है, क्योंकि इसका घनत्व द्रवित पानी से कम होता है।

प्रश्न 2.
बर्फ का पानी पर तैरने का कारण क्या है?
उत्तर :
बर्फ का पानी पर तैरने का कारण यह है कि बर्फ का घनत्व 0° C पर द्रवित जल की तुलना में हल्का होता है। जब पानी का तापमान 4°C पर अधिकतम घनत्व तक पहुँचता है, तब तापमान कम होने पर बर्फ बनती है। बर्फ के कण एक विशेष तरीके से व्यवस्थित होते हैं, जिससे वे अधिक स्थान घेरते हैं और इसका आयतन बढ़ जाता है, जिससे घनत्व कम हो जाता है।

प्रश्न 3.
यह घटना झीलों और महासागरों में रहने वाले जीवों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर :
यह घटना झीलों और महासागरों में रहने वालं जीवों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जब बर्फ पानी की सतह पर तैरती है, तो गह एक परत बनाती है जो नीचे के पानी का गर्म रखती है। इससे ठंडे मौसम में भी मछलियाँ और अन्य जीवधारी जीवित रह पाते हैं, क्योंकि वे बर्फ की परत के नीचे के गर्म पानी में सुरक्षित रहते हैं।

II. नीचे दी गई तालिका में विभिन्न ठोस पदार्थों और उनके विलायकों के साथ मिलकर बनाए गए विलयनों की जानकारी दी गई है-

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 1

आप निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
किस ठोस पदार्थ का विलयन सबसे अधिक मात्रा में तैयार किया गया है?
उत्तर :
तालिका के अनुसार, सभी ठोस पदार्थों का विलयन पानी में तैयार किया गया है। यहाँ पर नमक, चीनी, सोडियम बाइकार्बोनेट, कॉफी और चाय सभी का विलयन पानी में किया गया है। इसलिए, यह कहना मुश्किल है कि किसका विलयन सबसे अधिक मात्रा में है, क्योंकि यह मात्रा पर निर्भर करता है कि हम कितनी मात्रा में पानी का उपयोग कर रहें हैं।

प्रश्न 2.
क्या सभी ठोस पदार्थों का विलयन एक समान होता है? अपने उत्तर को स्पष्ट करें।
उत्तर :
नहीं, सभी ठोस पदार्थों का विलयन एक समान नहीं होता है। उदाहरण के लिए, नमक और चीनी दोनों पानी में घुलते हैं, लेकिन उनके घुलने की गति और मात्रा अलग-अलग होती है। कुछ ठोस पदार्थ जैस कि लकड़ी या रेत पानी में नहीं घुलते हैं और इसलिए उनका विलयन नहीं बनता।

प्रश्न 3.
क्या आप किसी अन्य ठोस पदार्थ का नाम बता सकते हैं जो पानी में घुलना है और उसका उपयोग दैनिक जीवन में किया जाता है?
उत्तर :
हाँ, एक अन्य ठोस पदार्थ जा पानी में घुलता है वह है बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट)। इसका उपयोग खाना पकाने में और सफाई के लिए किया जाता है।

रिक्त स्थान भरिए

1. किसी ठोस पदार्थ को द्रव में घोलने पर, यदि ठोस की अधिकतम मात्रा उस द्रव में हो जाती है, तो उसे – कहा जाता है।
उत्तर : घुल, संतृप्त विलयन

2. जब तापमान वढ़ता है, तां अधिकांश ठोस पदार्थों की घुलनशीलता है।
उत्तर : बढ़ती

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

3. वह विलयन जिसमें नमक जल में पृर्णत: घुल गया हो और दिए गए तापमान पर और अधिक नमक नहीं घुल सकता, उसे _______ विलयन कहा जाता है।
उत्तर : संतृप्त।

मिलान कीजिए

कॉलम अ कॉलम बं
1. अमंतृप्त विलयन (क) वह स्थिति जिसमें कोई विलयन और अधिक विलेय को घोल नहीं सकता
2. संतृप्त विलयन (ख) किसी विलायक में घुलने वाले विलेय की अधिकतम मात्रा
3. घुलनशीलता (ग) वह मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित नहीं होते
4. विषमरूप मिश्रण (घ) वह विलयन जिसमें दिए गए तापमान पर और अधिक विलेय घोला जा सकता है

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम बं
1. अमंतृप्त विलयन (क) वह स्थिति जिसमें कोई विलयन और अधिक विलेय को घोल नहीं सकता
2. संतृप्त विलयन (घ) वह विलयन जिसमें दिए गए तापमान पर और अधिक विलेय घोला जा सकता है
3. घुलनशीलता (ख) किसी विलायक में घुलने वाले विलेय की अधिकतम मात्रा
4. विषमरूप मिश्रण (ग) वह मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित नहीं होते

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. ठोस पदार्थों का घनत्व हमेशा द्रवों के घनत्व से अधिक होता है।
उत्तर :
असत्य (ठोस पदार्थों का घनत्व हमेशा द्रवों के घनत्व से अधिक नहीं होता।)

2. एक विलयन में ठोस और द्रव दोनों घटक समान रूप से वितरित होते हैं।
उत्तर : सत्य

3. किसी पदार्थ का द्रव्यमान उस पदार्थ के आयतन के बराबर होता है।
उत्तर :
असत्य (किसी पदार्थ का द्रव्यमान उस पदार्थ के आयतन के बराबर नहीं होता।)

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

4. संतृप्त विलयन में अधिक ठोस पदार्थ घुल सकता है।
उत्तर :
असत्य (संतृप्त विलयन में अधिक ठोस पदार्थ नहीं घुल सकता है।)

5. वायुमंडल में उपस्थित गैसें एक मिश्रण के रूप में पाई जाती हैं।
उत्तर : सत्य ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी धातु का वजन 300 g है और इसका आयतन 40 cm3 है। इसके घनत्व का परिकलन कीजिए और अनुमान लगाइए कि यह धातु जल में तैरेगी अथवा डूबेगी।
उत्तर:
धातु का वजन = 300 g
आयतन = 40 cm3
घनत्व का सूत्र है :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 2
अब, जल का घनत्व लगभंग 1 g / cm3 होता है। चूँकि धातु का घनत्व जल के घनत्व से अधिक है (7.5 g / cm3 > 1 g / cm3), यह धातु जल में डूबेगी।

प्रश्न 2.
किसी वस्तु का द्रव्यमान 500 g और आयतन 125 cm3 है। इसका घनत्व क्या है?
उत्तर :
घनत्व की गणना करने के लिए हम वही सूत्र का उपयोग करेंगे :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 3
वस्तु का घनत्व 4 g / cm3 है।

प्रश्न 3.
किसी वस्तु ‘ A ‘ का द्रव्यमान 150 g और आयतन 30 cm3 है। वस्तु ‘ B ‘ का द्रव्यमान 180 g और आयतन 45 cm3 है। किस वस्तु का घनत्व अधिक है?
उत्तर :
घनत्व (Density) की गणना करने के लिए हम निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 4
अब हम वस्तु ‘ A ‘ और वस्तु ‘ B ‘ के लिए घनत्व की गणना करते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 5
वस्तु ‘ A ‘ का घनत्व (5 g / cm3) वस्तु ‘ B ‘ के घनत्व (4 g / cm3) से अधिक है। इसलिए, वस्तु ‘A’ अधिक घनत्व वाली है।

प्रश्न 4.
किसी वस्तु ‘ X ‘ का द्रव्यमान 300 g और आयतन 75 cm3 है। वस्तु ‘ Y ‘ का द्रव्यमान 250 g और आयतन 50 cm3 है। किस वस्तु का घनत्व कम है?
उत्तर :
घनत्व की गणना करने के लिए हम वही सूत्र का उपयोग करेंगे :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 6
अब हम वस्तु ‘ X ‘ और वस्तु ‘ Y ‘ के लिए घनत्व की गणना करते हैं :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 7
वस्तु ‘ X ‘ का घनत्व ( 4 g / cm3) वस्तु ‘ Y ‘ के घनत्व (5 g / cm3) से कम है। इसंलिए, वस्तु ‘ X ‘ का घनत्व कम है।

प्रश्न 5.
एक ताँबे के ब्लॉक का द्रव्यमान 800 g और घनत्व 8.9 g / cm3 है। इसका आयतन क्या होगा?
उत्तर :
आयतन ज्ञात करने के लिए हम घनत्व के सूत्र का उपयोग करेंगे :
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 8
इसलिए, ताँबे के ब्लॉक का आयतन लगभग 89.89 cm3 है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जब चीनी को जल में घोलते हैं, तो क्या होता है? क्या चीनी का घुलना एक समरूप मिश्रण बनाता है या विषमरूप मिश्रण? व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
जब चीनी (ठोस) को जल (द्रव) में घोलते हैं, तो चीनी के कण जल के कणों के बीच में समाहित हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में चीनी के कण जल में पूरी तरह से घुल जाते हैं और एक समरूप मिश्रण (सॉल्यूशन) का निर्माण करते हैं। इस मिश्रण में चीनी के कण और जल के कण एक समान रूप से जितरित होते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक समफ़प मिश्रण है। समरूप मिश्रण में सभी घटक एक समान रूप से मिलते हैं और इसे किसी भी भाग से देखने पर समान दिखता है।

प्रश्न 2.
जब तेल को जल में डाला जाता है, तो तेल ऊपर तैरता है। इसका कारण क्या है? क्या यह एक समरूप मिश्रण बनाता है या विषमरूप मिश्रण? व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
जब तेल को जल में डाला जाता है, तो तेल जल की सतह पर तैरता है। इसका मुख्य कारण यह है कि तेल का घनत्व जल से कम होता है। चूँकि तेल हल्का होता है, इसलिए यह जल की सतह पर तैरता है। इस स्थिति में, तेल और जल एक विषमरूप मिश्रण बनाते हैं, क्योंकि दोनों घटक स्पष्ट रूप से अलग-अलग परतों में दिखाई देते हैं। विषमरूप मिश्रण में घटक एक-दूसरे से अलग रहते हैं और एक समान रूप से वितरित नहीं होते हैं। इसलिए, तेल और जल को मिलाने पर हमें दो अलग-अलग परतें दिखाई देती हैं।

Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार

प्रश्न 3.
पृथ्वी की संरचना में विभिन्न परतों का क्या महत्व है और ये परतें किस प्रकार की होती हैं?
Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार 9
उत्तर :
पृथ्वी की संरचना में चार मुख्य परतें होती हैं : भू-पर्पटी, अध:प्रावार, बाहरी क्रोड, और आंतरिक क्रोड। भू-पर्पटी सबसे बाहरी और हल्की परत है, जो पृथ्वी की सतह को बनाती है। जैसे-जैसे हम पृथ्वी के केंद्र की ओर बढ़ते हैं, तापमान और दबाव दोनों में वृद्धि होती है, जिससे अध:प्रावार और क्रोड की घनत्व में वृद्धि होती है। यह घनत्व वृद्धि पृथ्वी के आंतरिक संरचना को समझने में मदद करती है और भूकंप, ज्वालामुखी जैसी भूवैज्ञानिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती है। इस प्रकार, इन परतों का अध्ययन पृथ्वी के विकास और उसके भौतिक गुणों को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

The post Class 8 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)