⚙️
Welcome to NCSOLVE — National Curriculum Solver of Learning Volume Environment! Explore Free NCERT Solutions, CBSE Sample Papers, and AI Tools! Empowering Education Worldwide with Advanced AI Technology! Access Cultural Insights, AI-Based Learning, and Free Hidden Books! Prepare for NEET, JEE, UPSC, and Other Competitive Exams with Exclusive Resources! Learn Smarter, Faster, and Better with NCSOLVE Today!

Select Class

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस - #NCSOLVE 📚

0

Chapter-wise Class 8 Science Important Questions and Class 8 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi Medium प्रकाश दर्पण एवं लेंस are useful for focused study.

Class 8 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तल दर्पण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और बड़ा होता है।
(ख) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा उल्टा और छोटा होता है।
(ग) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और छोटा होता है।
(घ) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब कभी भी नहीं बनता है।।
उत्तर :
(ग) उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और छोटा होता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सा में किया जाता है।
कथन II : अवतल दर्पण का उपयोग पार्शव दृश्य दर्पण के रूप मे किया जाता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(क) कथन I सही है और II गलत है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : उत्तल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा उल्टा और छोटा होता है।
कथन II : अवतल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और बड़ा होता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(ग) दोनों I और II गलत हैं।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : गोलीय दर्पणों का प्रतिबिंब आकार में बदलता है और उल्टा भी हो सकता है।
कथन II : समतल दर्पण का प्रतिबिंब हमेशा सीधा और समान आकार का होता है।
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर :
(घ) दोनों I और II सही हैं।

प्रश्न 5.
एक समतल दर्पण पर आपतित प्रकाश की एक किरण और उसके संगत परिवर्तित किरण को दर्शाया गया है। आपतित किरण दर्पण पर अभिलंब के साथ 30° का कोण बनाती है। परिवर्तित किरण और दर्पण के बीच बने कोण का मान कितना है?
Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस 1
(क) 30°
(ख) 60°
(ग) 45°
(घ) 90°
उत्तर :
(ख) 60°

प्रश्न 6.
जब आप एक उत्तल लेंस के माध्यम से एक वस्तु को देखते हैं, तो आप क्या अनुभव करते हैं?
(क) वस्तु का आकार बढ़ जाता है।
(ख) वस्तु का आकार घट जाता है।
(ग) वस्तु का आकार समान रहता है।
(घ) वस्तु उल्टी दिखाई देती है।
उत्तर :
(क) वस्तु का आकार बढ़ जाता है।

प्रश्न 7.
यदि आप एक अवतल दर्पण के सामने खड़े होते हैं और अपने प्रतिबिंब को देखते हैं, तो आप क्या देखेंगे?
(क) आपका प्रतिबिंब वास्तविक और सीधा होगा।
(ख) आपका प्रतिबिंब वास्तविक और उल्टा होगा।
(ग) आपका प्रतिबिंब आभासी और सीधा होगा।
(घ) आपका प्रतिबिंब आभासी और उल्टा होगा।
उत्तर :
(ग) आपका प्रतिबिंब आभासी और सीधा होगा।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) अवतल दर्पण हमेशा वस्तु को बड़ा दिखाता है।
(ख) उत्तल दर्पण हमेशा वस्तु को छोटा दिखाता है।
(ग) अवतल दर्पण केवल वस्तुओं को सीधा दिखाता है।
(घ) उत्तल दर्पण वस्तुओं को हमेशा उल्टा दिखाता है।
उत्तर :
(ख) उत्तल दर्पण हमेशा वस्तु को छोटा दिखाता है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) समतल दर्पण में छवि हमेशा वास्तविक होती है।
(ख) अवतल लेंस हमेशा वस्तु को बड़ा दिखाता है।
(ग) उत्तल लेंस वस्तु के पीछे एक वास्तविक छवि बनाता है।
(घ) समतल दर्पण में छवि हमेशा आभासी होती है।
उत्तर :
(घ) समतल दर्पण में छवि हमेशा आभासी होती है।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से किसमें सभी उदाहरण सही सुमेलित हैं?
(क) अवतल दर्पण- एक चम्मच, एक गाड़ी का साइड मिरर, एक बाथरूम का दर्पण।
(ख) उत्तल दर्पण- एक समतल दर्पण, एक गोल दर्पण, एक टेबल मिरर।
(ग) समतल दर्पण- एक दीवार का दर्पण, एक काँच की शीट, एक फोटोग्राफी का दर्पण।
(घ) उत्तल लेंस- एक चश्मा, एक कैमरा लेंस, एक टेलीस्कोप लेंस।
उत्तर :
(क) अवतल दर्पण- एक चम्मच, एक गाड़ी का साइड मिरर, एक बाथरूम का दर्पण।

स्थिति अध्ययन

रवि के पिता एक दंत चिकित्सक हैं। एक दिन रवि ने देखा कि उसके पिता मरीज के दाँतों की जाँच के लिए एक विशेष छोटे दर्पण का उपयोग कर रहे हैं। जब दर्पण दाँतों के बहुत करीब होता है, तो दाँत बड़े और साफ दिखाई देते हैं। बाद में, रवि ने अपनी कार के किनारें लगे दर्पण में देखा तो उसे पीछे का पूरा रास्ता और बहुत सारी गाड़ियाँ एक साथ छोटी लेकिन सीधी दिखाई दीं।

क्षमता-आधारित प्रश्न :

प्रश्न 1.
रवि के पिता द्वारा दाँतों के निरीक्षण के लिए उपयोग किए गए दर्पण की प्रकृति क्या है?
उत्तर :
अवतल दर्पण।

प्रश्न 2.
कार के साइड मिरर में दूर स्थित गाड़ियों का प्रतिबिंब सदैव सीधा और छोटा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर :
क्योंकि वह एक उत्तल दर्पण होता है, जो सदैव सीधा और छोटा (लघुकृत) प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 3.
यदि रवि कार के साइड मिरर (उत्तल दर्पण) की जगह समतल दर्पण लगा दे, तो उसे ड्राइविंग के दौरान किन दो मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?
उत्तर :
(i) सीमित दृष्टि क्षेत्र : समतल दर्पण उत्तल दर्पण की तुलना में बहुत छोटा क्षेत्र दिखा पाता है, जिससे पीछे का पूरा ट्रैफिक नजर नहीं आएगा।
(ii) दूरी का गलत अनुमान : उत्तल दर्पण बड़े क्षेत्र को समेट कर छोटा दिखाता है, जबकि समतल दर्पण समान आकार दिखाता है, जिससे सड़क के कोनों या तीव्र मोड़ पर अन्य वाहनों को देख पाना कठिन हो जाएगा।

अभिकथन-कारण प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A ) और कारण (R ) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
1. (A) : उत्तल लेंस प्रकाश किरणों को अभिसरित करता है।
(R) : उत्तल लेंस का मध्य भाग किनारों की तुलना में मोटा होता है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

2. (A) : अवतल लेंस द्वारा बना प्रतिबिंब सदैव उल्टा होता है।
(R) : अवतल लेंस प्रकाश किरणों को अपसरित करता है।
उत्तर :
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

3. (A) : दर्पणों के विपरीत, लेंसों पर पड़ने वाला प्रकाश उनके पार निकल जाता है।
(R) : लेंस पारदर्शी पदार्थ का एक टुकड़ा होता है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

4. (A) : लेंस का उपयोग दृष्टि सुधारने के लिए किया जाता है।
(R) : लेंस आँखों के लिए उपयोगी होते हैं।
उत्तर :
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।

5. (A) : प्रकाश किरणें जब अवतल लेंस से गुजरती हैं, तो वे बाहर की ओर वक्रित होती हैं।
(R) : अवतल लेंस का मध्य भाग पतला होता है।
उत्तर :
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।

रिक्त स्थान भरिए

1. अवतल दर्पण प्रकाश किरणों को करता है, जिससे कि वे एक छोटे क्षेत्र में हो जाते हैं।
उत्तर : अभिसरित, एकत्रित

2. उत्तल लेंस प्रकाश किरणों को करता है, जिससे कि वे एक बिंदु पर होते हैं।
उत्तर : अभिसरित, एकत्रित

3. जब प्रकाश किसी दर्पण पर गिरता है, तो और के बीच का कोण समान होता है।
उत्तर : आपतित किरण, प्रतिवर्ती किरण

4. सौर-संकेंद्रित उपकरणों में, अवतल दर्पण ______ के प्रकाश को संकेंद्रित करके ______ उत्पन्न करता है।
उत्तर : सूर्य, ऊष्मा

5. ______ लेंस का उपयोग दूरदर्शी के लिए किया जाता है, जो प्रकाश को एक बिंदु पर संकेंद्रित करता है।
उत्तर : उत्तल

मिलान कीजिए

I.

कॉलम अ कॉलम ब
1. आपतित किरण (क) यह वह किरण है जो दर्पण से वापस लौटती है।
2. परावर्तित किरण (ख) यह वह किरण है जो दर्पण पर गिरती है।
3. आपतन कोण (ग) यह कोण अभिलंब और परावर्तित किरण के बीच होता है।
4. परावर्तन कोण (घ) यह कोण आपतित किरण और अभिलंब के बीच होता है।

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम ब
1. आपतित किरण कॉलम ब
2. परावर्तित किरण (ख) यह वह किरण है जो दर्पण पर गिरती है।
3. आपतन कोण (क) यह वह किरण है जो दर्पण से वापस लौटती है।
4. परावर्तन कोण (घ) यह कोण आपतित किरण और अभिलंब के बीच होता है।

II.

कॉलम अ कॉलम ब
1. समतल दर्पण (क) यह वस्तु को बड़ा दिखाता है।
2. उत्तल लेंस (ख) यह वस्तु का सही आकार और आमाप में प्रतिबिंब देता है।
3. अवतल लेंस (ग) आपतन कोण और परावर्तन कोण बराबर होते हैं।
4. परावर्तन का नियम (घ) यह वस्तु को छोटा दिखाता है।

उत्तर :

कॉलम अ कॉलम ब
1. समतल दर्पण (ख) यह वस्तु का सही आकार और आमाप में प्रतिबिंब देता है।
2. उत्तल लेंस (क) यह वस्तु को बड़ा दिखाता है।
3. अवतल लेंस (घ) यह वस्तु को छोटा दिखाता है।
4. परावर्तन का नियम (ग) आपतन कोण और परावर्तन कोण बराबर होते हैं।

सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न

1. अवतल दर्पण का उपयोग वस्तुओं को बड़ा दिखाने के लिए किया जाता है।
उत्तर : सत्य।

2. उत्तल लेंस हमेशा वस्तुओं को बड़ा दिखाता है।
उत्तर : असत्य

3. समतल दर्पण में वस्तु की छवि वस्तु के समान होती है।
उत्तर : सत्य।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

4. अवतल लेंस वस्तुओं को हमेशा छोटे आकार में दिखाता है।
उत्तर : असत्य

5. उत्तल दर्पण का उपयोग सौर-संकेंद्रित यंत्रों में किया जाता है।
उत्तर : सत्य।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आप एक विज्ञान शिक्षक हैं। आप अपने छात्रों को यह समझाना चाहते हैं कि अवतल और उत्तल दर्पणों का उपयोग किस प्रकार किया जाता है। आप उन्हें क्या उदाहरण देंगे?
उत्तर :
अवतल दर्पण का उपयोग मुख्यतः टॉर्च लाइट और दंत चिकित्सक के दर्पण में किया जाता है। ये दर्पण प्रकाश को एक बिंदु पर संकेंद्रित करते हैं, जिससे स्पष्ट प्रतिबिंब मिलता है। उत्तल दर्पण का उपयोग कारों और स्कूटरों की हेडलाइट में होता है, जिससे चालक को एक विस्तृत दृष्टि मिलती है। ये दर्पण हमेशा सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनाते हैं, जिससे सुरक्षा बढ़ती है।

प्रश्न 2.
कल्पना कीजिए कि आप एक विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। आप दर्शकों को दर्पणों के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताना चाहते हैं। आप क्या जानकारी साझा करेंगे?
उत्तर :
मैं दर्शकों को बताऊँगा कि दर्पण मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-समतल, अवतल, और उत्तल। समतल दर्पण हमेशा वस्तु का समान आकार और सीधा प्रतिबिंब बनाते हैं। अवतल दर्पण बड़े आकार का और उल्टा प्रतिबिंब बनाते हैं, जबकि उत्तल दर्पण हमेशा छोटे और सीधे प्रतिबिंब बनाते हैं। इनका उपयोग विभिन्न उपकरणों में किया जाता है, जैसे दंत चिकित्सा, टॉर्च लाइट, और वाहनों के हेडलाइट में।

प्रश्न 3.
एक अवतल दर्पण को किसी दीवार पर लगाकर उसके सामने एक वस्तु रखें। अब वस्तु के प्रतिबिंब को देखें। क्या आप देखते हैं कि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार से बड़ा है या छोटा? जब आप वस्तु को दर्पण के समीप लाते है, तो प्रतिबिंब में क्या परिवर्तन होता है? अवतल दर्पण का उपयोग किन-किन स्थानों पर किया जाता है?
उत्तर :
जब आप अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु रखते हैं, तो आप देखेंगे कि प्रतिबिंब वस्तु के आकार से बड़ा और सीधा होता है। जब आप वस्तु को दर्पण के समीप लाते हैं, तो प्रतिबिंब उल्टे आकार का हो जाता है और इसका आकार भी छोटा होता है। अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सकों द्वारा दाँतों के निरीक्षण के लिए किया जाता है, क्योंकि यह दाँतों का एक बड़ा और स्पष्ट प्रतिबिंब प्रदान करता है। इसके अलावा, अवतल दर्पण का उपयोग टॉर्च लाइटों और कारों के हेडलाइट में भी किया जाता है, ताकि प्रकाश को एकत्रित कर अधिकतम क्षेत्र में फैलाया जा सके।

Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस

प्रश्न 4.
एक उत्तल लेंस को किसी पुस्तक के ऊपर रखें और देखें कि आप पुस्तक के शब्दों को कैसे देखते हैं। क्या आप देखते हैं कि शब्दों का आकार छोटा है या बड़ा? जब आप लेंस को पुस्तक से दूर ले जाते हैं, तो क्या परिवर्तन होता है? उत्तल लेंस का उपयोग किन-किन उपकरणों में किया जाता है?
उत्तर :
जब आप उत्तल लेंस को पुस्तक के ऊपर रखते हैं, तो आप देखेंगे कि शब्दों का आकार छोटा और उल्टा होता है। जब आप लेंस को पुस्तक से दूर ले जाते हैं, तो शब्दों का आकार और भी छोटा होता जाता है। उत्तल लेंस का उपयोग विभिन्न उपकरणों में किया जाता है, जैसे कि चश्मे (ऐनक), कैमरों, दूरदर्शी टेलीविजन सेटों और सूक्ष्मदर्शियों में। ये लेंस प्रकाश को एकत्रित करके वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में मद्द करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कल्पना कीजिए कि आप एक विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं और आपको प्रकाश के परावर्तन के नियमों को समझाना है। आप अपने दर्शकों को कौन-कौन से महत्वपूर्ण नियम बताएँगे?
उत्तर :
प्रकाश के परावर्तन के नियमों को समझाने के लिए, निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है :
(i) आपतन और परावर्तन कोण :

  • जब प्रकाश की किरण किसी दर्पण पर गिरती है, तो उसे आपतित किरण कहा जाता है। दर्पण पर पड़ने वाले बिंदु पर एक रेखा खींची जाती है, जिसे अभिलंब कहा जाता है।
  • आपतन कोण (i) और परावर्तन कोण (r) के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध होता है। ये दोनों कोण अभिलंब के सापेक्ष मापे जाते हैं और ये हमेशा बराबर होते हैं, अर्थात् i=r

(ii) सभी किरणें एक ही तल में :

  • आपतित किरण, अभिलंब और परावर्तित किरण सभी एक ही समतल में स्थित होते हैं।

प्रश्न 2.
एक अवतल लेंस को किसी छोटे अक्षर जैसे कि ‘A’ के ऊपर लाइए और उस दूरी को पहचानिए जिस पर अक्षर का प्रतिबिंब दिखाई देने लगता है। अब इसे अक्षर से दूर ले जाइए। आप क्या अवलोकन करते हैं? बताइए अवतल लेंस किस प्रकार का लेंस होता है?
उत्तर :
जब आप अवतल लेंस को अक्षर ‘A’ के ऊपर लाते हैं, तो आप देखेंगे कि अक्षर का प्रतिबिंब हमेशा उल्टा और छोटा दिखाई देता है, चाहे आप लेंस को कितनी भी दूरी पर रखें। अवतल लेंस के साथ, जब आप अक्षर को लेंस से दूर ले जाते हैं, तो प्रतिबिंब का आकार और भी छोटा होता जाता है, लेकिन यह हमेशा उल्टा और आभासी रहता है।
अवतल लेंस एक ऐसा लेंस होता है जो प्रकाश किरणों को बाहर की ओर फैलाता है। इसे नकारात्मक फोकल लंबाई वाला लेंस कहा जाता है। यह लेंस हमेशा आभासी प्रतिबिंब बनाता है, जो कि सीधा और छोटा होता है, और यह लेंस के फोकस से पहले स्थित होता है।

The post Class 8 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi प्रकाश दर्पण एवं लेंस appeared first on Learn CBSE.



📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍

Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions

Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.

Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.

🔎 Why Choose NCsolve?

At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:

  • ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
  • ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
  • ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
  • ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
  • ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
  • ✅ Support for students worldwide with multi-language content.

🌐 Explore Our Websites:

🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com

📲 Connect With Us:

👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com

#NCsolve #EducationForAll #AIeducation #WorldWideLearning #Class10 #Class11 #Class12 #BoardExams #StudySmart #CBSE #ICSE #SamplePapers #NCERTSolutions #ExamTips #SuccessWithNCsolve #GlobalEducation

Post a Comment

0Comments

😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️

🌎 YOU'RE BEST 🏆

Post a Comment (0)