Students rely on Deepakam Class 6 Solutions and Karak in Sanskrit Class 6 with Answers संस्कृत कारक प्रकरण to clarify their doubts after class.
Karak Vibhakti in Sanskrit Class 6
Sanskrit Karak Class 6
संस्कृत कारक प्रकरण Pdf Class 6
कारक की परिभाषा
वाक्य में कर्ता का क्रिया से जो संबंध होता है, वह कारक कहलाता है; जैसे – बालकः पठति । बालक पढ़ता है। यहाँ पठति क्रिया को संपन्न करने वाला बालक है। अतः बालक कर्ता है।
कारक के प्रकार
संस्कृत में कारक छ: प्रकार के होते हैं। संस्कृत में षष्ठी को अर्थात् संबंध को कारक नहीं माना जाता है, क्योंकि उसका संबंध क्रिया से नहीं होता है। अपितु अन्य कारकों से होता है। कारकों को प्रदर्शित करने के लिए हिंदी में कारक चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, जिन्हें परसर्ग कहते हैं। विभक्ति के अनुसार कारक व उनके चिह्न को निम्न तालिका से समझ सकते हैं
- विभक्तिः – कारक – चिह्न – एकवचन – द्विवचन – बहुवचन
- प्रथमा – कर्ता – ने – बालकः – बालकौ – बालकाः
- द्वितीया – कर्म – को – बालकम् – बालकौ – बालकान्
- तृतीया – करण – से, द्वारा – बालकेन् – बालकाभ्याम् – बालकैः
- चतुर्थी – सम्प्रदान – के लिए – बालकाय – बालकाभ्याम् – बालकेभ्यः
- पञ्चमी – अपादान – से (अलग होना) – बालकात् – बालाकाभ्याम् – बालकेभ्यः
- षष्ठी – संबंध – क, की, के, रारी रे, ना, नी, ने – बालकस्य – बालकयोः – बालकानाम्
- सप्तमी – अधिकरण – में, पे, पर – बालके – बालकयोः – बालकेषु
- संबोधन – संबोधन – हे ! अरे ! भो! इत्यादि – हे बालक ! – हे बालकौ ! – हे बालकाः
नोट संबोधन कर्ता का ही रूप होता है अर्थात् यह प्रथमा विभक्ति से ही जुड़ा होता है। इसलिए उसकी गणना भी कारकों में नहीं होती है।
कारक -विभक्ति
1. कर्ता कारक (प्रथमा विभक्ति)
क्रिया को सम्पादित करने वाला कर्ता कहलाता है। कर्ता में प्रथमा विभक्ति होती है। इसका कारक चिह्न ‘ने’ होता है।
जैसे-
- रामः रावणं अमारयत्।
- राम ने रावण को मारा।
2. कर्म कारक (द्वितीया विभक्ति)
जिस वस्तु या पुरुष के ऊपर क्रिया का प्रभाव पड़ता है, उसे कर्म कारक कहते हैं तथा कर्म में द्वितीया विभक्ति होती है।
जैसे-
- रामः बाणं अक्षिपत् ।
- राम ने बाण को चलाया।
3. करण कारक (तृतीया विभक्ति)
क्रिया की सिद्धि में जो सर्वाधिक सहायक होता है, उसे कारक की करण संज्ञा कहते हैं और इसमें तृतीया विभक्ति प्रयुक्त होती है।
जैसे-
- राम: वाणेन रावणं अमारयत् ।
- (राम ने बाण से रावण को मारा ।)
4. सम्प्रदान कारक (चतुर्थी विभक्ति)
दान कर्म के द्वारा कर्ता जिसको संतुष्ट करना चाहता है। वह सम्प्रदान कारक कहा जाता है और सम्प्रदान में चतुर्थी विभक्ति प्रयुक्त होती है। जैसे –
- रामः पापाय रावणं अमारयत्।
- (राम ने पापों के लिए रावण को मारा ।)
5. अपादान कारक (पंचमी विभक्ति)
पृथक् होने पर जो स्थिर है, उसकी अपादान संज्ञा होती है और अपादान में पंचमी विभक्ति होती है।
जैसे-
- रामः पापात् रक्षार्थं रावणं अमारयत्।
- (राम ने पाप से रक्षा के लिए रावण को मारा ।)
6. संबंध कारक (षष्ठी विभक्ति)
संबंध में षष्ठी विभक्ति प्रयुक्त होती है;
जैसे-
- रामः भारतस्य रक्षार्थं रावणं अमारयत्।
- (राम ने भारत की रक्षा के लिए रावण को मारा ।)
7. अधिकरण कारक (सप्तमी विभक्ति)
क्रिया की सिद्धि में जो आधार होता है, उसकी अधिकरण संज्ञा होती है और अधिकरण में सप्तमी विभक्ति होती है।
जैसे-
- रामः रावणं समुद्रतटे अमारयत्।
- (राम ने रावण को समुद्र के किनारे मारा ।)
विशेष विभक्ति का प्रयोग
संस्कृत की कुछ धातुओं के योग में विशेष विभक्ति का प्रयोग नियम है, जो निम्नलिखित हैं
द्वितीया विभक्ति
- सः ईश्वरं भवति।
- बालकः अध्यापकं प्रश्नं पृच्छति ।
- सः अजां ग्रामं नयति ।
- भिक्षुकः भोजनं याचते।
- माता बालकं रक्षति।
- बालकः पर्वतम् आरोहति ।
चतुर्थी विभक्ति
- माता बालकेभ्यः कथां कथयति ।
- बालकः फलेभ्यः स्पृहयति ।
पंचमी विभक्ति
- बीजात् पादपाः जायते।
- गङ्गा हिमालयात् निर्गच्छति।
सप्तमी विभक्ति
- जीवेषु दयस्व कुरू।
अभ्यास प्रश्ना:
बहुविकल्पीय एवं वर्णनात्मक प्रश्नों सहित
अधोलिखितेषु विकल्पेषु समुचितं उत्तरं चित्वा लिखत । (निम्नलिखित विकल्पों में से उचित उत्तर चुनकर लिखिए।)
प्रश्न 1.
वयं ……. अलम्।
(अ) शत्रु:
(ब) शत्रवः
(स) शत्रुभ्यः
(द) शत्रोः
उत्तर:
(स) शत्रुभ्यः
प्रश्न 2.
……. अध्ययनं रोचते।
(अ) अहम्
(ब) आवाम्
(स) वयम्
(द) मह्यम्
उत्तर:
(द) मह्यम्
प्रश्न 3.
मोहनः स्वमित्रं ….. निवारयति ।
(अ) पाप:
(ब) पापे
(स) पापात्
(द) पापस्य
उत्तर:
(स) पापात्
प्रश्न 4.
……. ऋते कोऽपि सहयोगं न करोति ।
(अ) मेघम्
(ब) धनस्य
(स) धनम्
(द) धने
उत्तर:
(अ) मेघम्
प्रश्न 5.
…….. विना वृष्टिः न भवति ।
(अ) धनात्
(ब) मेघस्य
(स) मेघात्
(द) मेघे
उत्तर:
(स) मेघात्
प्रश्न 6.
‘बालः शय्याम् अधिशेते।’ इस वाक्य के रेखांकित पद में कौन-सी विभक्ति है ?
(अ) पञ्चमी
(ब) तृतीया
(स) द्वितीया
(द) चतुर्थी
उत्तर:
(स) द्वितीया
प्रश्न 7.
‘कर्णेन बधिरः’ के रेखांकित पद में कौन-सी विभक्ति है ?
(अ) तृतीया
(ब) चतुर्थी
(स) षष्ठी
(द) सप्तमी
उत्तर:
(अ) तृतीया
प्रश्न 8.
‘अहं रामेण सह गच्छामि’ में रेखांकित पद में कौन-सी विभक्ति है? सही विकल्प चुनकर लिखिए।
(अ) द्वितीया
(ब) सप्तमी
(स) तृतीया
(द) द्वितीया
उत्तर:
(स) तृतीया
प्रश्न 9.
अश्वात् पतति इस वाक्य के रेखांकित पद में कौन-सी विभक्ति है?
(अ) चतुर्थी
(ब) पञ्चमी
(स) तृतीया
(द) पञ्चमी
उत्तर:
(द) पञ्चमी
प्रश्न 10.
‘सः नेत्राभ्यां पश्यति’ में रेखांकित पद में विभक्ति है
(अ) तृतीया
(ब) सप्तमी
(स) पञ्चमी
(द) चतुर्थी
उत्तर:
(अ) तृतीया
प्रश्न 11.
करण कारके का विभक्तिः भवति ?
(अ) द्वितीया
(ब) तृतीया
(स) प्रथमा
(द) चतुर्थी
उत्तर:
(ब) तृतीया
प्रश्न 12.
सम्प्रदानकारके का विभक्तिः भवति ?
(अ) चतुर्थी
(ब) प्रथमा
(स) षष्ठी
(द) पंचमी
उत्तर:
(अ) चतुर्थी
प्रश्न 13.
कर्ता कारके का विभक्तिः भवति?
(अ) द्वितीया
(ब) प्रथमा
(स) पंचमी
(द) चतुर्थी
उत्तर:
(ब) प्रथमा
प्रश्न 14.
कर्म कारके का विभक्तिः भवति?
(अ) प्रथमा
(ब) तृतीया
(स) चतुर्थी
(द) द्वितीया
उत्तर:
(द) द्वितीया
प्रश्न 15.
अपादानकारके का विभक्तिः भवति ?
(अ) द्वितीया
(ब) तृतीया
(स) प्रथमा
(द) पंचमी
उत्तर:
(द) पंचमी
प्रश्न 16.
श्याम विद्यालयम् अगच्छत् । इत्यत्र किं कर्म ?
(अ) श्याम
(ब) विद्यालयम्
(स) कर्म
(द) अगच्छत्
उत्तर:
(ब) विद्यालयम्
प्रश्न 17.
गिरीशः पुस्तकं पठति । इत्यत्र कः कर्ता ?
(अ) पठति
(ब) पुस्तकं
(स) गिरीश:
(द) कर्ता
उत्तर:
(स) गिरीश:
प्रश्न 18.
वानरः वृक्षे कूर्दति। इत्यत्र कः कर्ता?
(अ) वानरः
(ब) कूर्दति
(स) वृक्षे
(द) कर्ता
उत्तर:
(अ) वानरः
प्रश्न 19.
अहं सूर्यं पश्यामि । इत्यत्र किं कर्म ?
(अ) अहं
(ब) सूर्यं
(स) पश्यामि
(द) कर्म
उत्तर:
(ब) सूर्यं
प्रश्न 20.
ऋते ज्ञानात् न मुक्तिः अत्र अपादान किम् ?
(अ) ऋ
(ब) ज्ञानात्
(स) न
(द) मुक्ति
उत्तर:
(ब) ज्ञानात्
प्रश्न 21.
बालकः मात्रे प्रणमति । अत्र सम्प्रदान किम् ?
(अ) बालकः
(ब) मात्रे
(स) प्रणमति
(द) बालक
उत्तर:
(ब) मात्रे
प्रश्न 22.
मोहन कन्दुकेन क्रीडति । अत्र करण किम्?
(अ) मोहन
(ब) कन्दुकेन
(स) क्रीडति
(द) क्रीड
उत्तर:
(ब) कन्दुकेन
प्रश्न 23.
गां दोग्धि पयः अत्र कर्म किम् ?
(अ) गां
(ब) दोग्धि
(स) पय:
(द) गृहें
उत्तर:
(अ) गां
The post Karak in Sanskrit Class 6 कारक विभक्ति appeared first on Learn CBSE.
📚 NCsolve - Your Global Education Partner 🌍
Empowering Students with AI-Driven Learning Solutions
Welcome to NCsolve — your trusted educational platform designed to support students worldwide. Whether you're preparing for Class 10, Class 11, or Class 12, NCsolve offers a wide range of learning resources powered by AI Education.
Our platform is committed to providing detailed solutions, effective study techniques, and reliable content to help you achieve academic success. With our AI-driven tools, you can now access personalized study guides, practice tests, and interactive learning experiences from anywhere in the world.
🔎 Why Choose NCsolve?
At NCsolve, we believe in smart learning. Our platform offers:
- ✅ AI-powered solutions for faster and accurate learning.
- ✅ Step-by-step NCERT Solutions for all subjects.
- ✅ Access to Sample Papers and Previous Year Questions.
- ✅ Detailed explanations to strengthen your concepts.
- ✅ Regular updates on exams, syllabus changes, and study tips.
- ✅ Support for students worldwide with multi-language content.
🌐 Explore Our Websites:
🔹 ncsolve.blogspot.com
🔹 ncsolve-global.blogspot.com
🔹 edu-ai.blogspot.com
📲 Connect With Us:
👍 Facebook: NCsolve
📧 Email: ncsolve@yopmail.com
😇 WHAT'S YOUR DOUBT DEAR ☕️
🌎 YOU'RE BEST 🏆